भारत विकास परिषद के साथ मिलकर एक स्वस्थ, संस्कृत एवं समर्थ भारत बनाने संकल्प: डॉ तोमर

भारत विकास परिषद के साथ मिलकर एक स्वस्थ, संस्कृत एवं समर्थ भारत बनाने संकल्प - डॉ. तोमर 

मुरादनगर। जीटी रोड स्थित ओमसन पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद मुरादनगर की नई शाखा का गठन किया गया। जिसका विधिवत प्रारंभ वंदे मातरम एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय शाखा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नई शाखा में डॉक्टर राजपाल तोमर को अध्यक्ष, विरेंद्र सिंह सिरोही को महासचिव, डॉ रितु पाल सिंह को कोषाध्यक्ष एवं दुर्गेश शर्मा को महिला संयोजिका चुना गया। आरएन महेश संरक्षक, अशोक गुप्ता संरक्षक, वरिष्ठ सलाहकार वीरेंद्र गुप्ता, राधे कृष्णा अरोड़ा उपाध्यक्ष, ब्रह्मपाल पत्रकार उपाध्यक्ष, दिनेश प्रधान सह सचिव, अनुराग गुप्ता उप सचिव, हरभजन सिंह प्रचार मंत्री व डॉ केशव त्यागी को संगठन मंत्री के रूप मे चुना गया। भारत विकास परिषद की केंद्रीय शाखा के पदाधिकारियों ने नई शाखा के मेंबर्स एवं पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉक्टर राजपाल तोमर ने एक सुसंस्कृत समाज बनाने एवं मानवता सेवा करने को विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।
नगर नीमा महासचिव डॉ फहीम सैफी ने इस अवसर पर बताया कि नीमा मुरादनगर भारत विकास परिषद के साथ मिलकर एक स्वस्थ, संस्कृत एवं समर्थ भारत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देती रहेगी। इस अवसर पर केंद्रीय शाखा के पदाधिकारी मुक्ता अग्रवाल प्रांतीय महिला संयोजिका, पंकज सक्सेना प्रांतीय महासचिव, इंदु वार्ष्णेय प्रांतीय अध्यक्ष, भारत विकास परिषद मुरादनगर के मेम्बर चौधरी भूपेंद्र सिंह एडवोकेट, चौधरी वीरेंद्र सिंह, डॉ योगेश कुमार, डॉ राजवीर यादव नीमा उपाध्यक्ष, निमा महासचिव डॉक्टर फहीम सैफी, डॉक्टर जेएस राणा, चमन सिंह, रविंद्र पाल, रविंद्र सिंह, संदीप सिंह, कपिल पूनिया, सुदेश शर्मा, डॉक्टर ऋषि पाल तोमर, गणेश शर्मा, कपिल शर्मा, उमेश चंद्र दत्त, संजीव त्यागी, विकास गोयल, सोमेंद्र सिंह, योगेंद्र गुप्ता लिली, अमित बंसल, अमित गोयल, राजकुमार गोयल, पप्पू शर्मा, संदीप महेश, अभिनव त्यागी, इंद्रपाल चौधरी, अशोक चौधरी, उमेश शर्मा, सुभाष शर्मा एवं सतीश त्यागी ,शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया जगत के पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित