Posts

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्राप्त दावों का निस्तारण करने के उद्देश्य से चलेगा विशेष अभियान

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 समाप्ति की ओर है। अतः मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के जो पात्र लाभार्थी हैं सभी दावों का निस्तारण वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व करते हुए उन्हें भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित कराने की कार्रवाई समस्त अधिकारी करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप इस योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान संचालित करते हुए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के जो पात्र लाभार्थी हैं उनका चिन्हीकरण करते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि 31 मार्च से पूर्व सभी प्रकरणों में भुगतान किया जा सके। 

अध्यात्म ज्ञान से ही हमारी आत्मा का वास्तविक विकास होगा - सतपाल महाराज

Image
अध्यात्म ज्ञान से ही हमारी आत्मा का वास्तविक विकास होगा - सतपाल महाराज मुरादनगर। स्थानीय श्री हंस इंटर कालेज मैदान में  मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय होली महोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर सुविख्यात समाजसेवी व उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म ज्ञान से हमारी आत्मा का वास्तविक विकास होगा| उन्होंने कहा कि जब भजन के माध्यम से अपने अंदर प्रवेश करेंगे तो हमारा जन्म-मरण का आवागमन छूटेगा। भक्त प्रह्लाद की तरह ज्ञान की होली खेले, न छूटने वाले भक्ति के रंग में रंगें ताकि आत्मिक सुख व् शांति को प्राप्त करें।            महाराज ने कहा कि होली भाईचारे व सद्भाव का प्रतीक है। होली पर्व दूसरो के अंदर गिले, शिकवे, लड़ाई, झगड़े व दूसरो के अंदर चल रही वैमनस्यता को दूर करता है। जब भगवान कृपा करके किसी जीव को अपनाते हैं तब सबसे पहले व्यक्ति को संतों का समागम प्राप्त कराते हैं। जहां पर सत्संग हो और ज्ञान की चर्चा हो अध्यात्म जानने की धार्मिक चर्चा हो यह बड़ी ही महत्वपूर्ण चीजें हैं| अलग-अलग लोगों के अलग-अलग प्रश्न होते हैं पर जिसका मन निर्मल व सत्संग से प्रे

नारायणी समागम संस्था ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Image
नारायणी समागम संस्था ने आयोजित किया होली मिलन समारोह मोदीनगर। रविवार शाम विश्व महिला दिवस और होली के पावन त्यौहार पर ब्राह्मण महिलाओं की नारायणी समागम संस्था द्वारा शैफाली पाराशर के निवास पर साहिबाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत संस्था की सदस्या श्रीमति उर्मिला शर्मा द्वारा  होली की शुभकामनाएं और महिला सशक्तिकरण पर विचार रखते हुए हुई। उसके बाद नृत्य और गीतों से सभी ने उत्सव का आनंद लिया। सुमन शर्मा के नृत्य ने सभी का मन जीत लिया। संस्था की संस्थापक सदस्या विनीता शर्मा, सुरभि शर्मा एवं रीमा शर्मा ने सभी का अभिवादन किया। चंदन और फूलों से होली खेल सभी को पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश पेश किया। स्वादिष्ट भोजन और अनेक व्यंजनों का स्वाद ले कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सच्ची मिश्रा, सुरक्षा शर्मा, निभा, श्वेता, हर्षिता कौशिक, अनुराधा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

देश को मजबूत करने के लिए सद्भावना की नितांत आवश्यकता है - सतपाल महाराज 

Image
देश को मजबूत करने के लिए सद्भावना की नितांत आवश्यकता है - सतपाल महाराज  मुरादनगर। स्थानीय श्री हंस इंटर कॉलेज के प्रांगण में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए सुप्रसिद्ध समाजसेवी व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज देश को मजबूत करने के लिए सद्भावना की नितांत आवश्यकता है। हमारे देश में जो राष्ट्र विरोधी शक्तियां उभर रहे हैं उनसे हम सभी देशवासियों को संगठित होकर मुकाबला करना है।  सतपाल महाराज ने कहा कि आप सभी लोग होली का पावन पर्व मनाने के लिए सतलोक आश्रम में एकत्रित हुए हैं। होली का पर्व बहुत ही प्राचीन है। यह पर्व हमें बताता है कि अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय होती है। सत्य के मार्ग को जो चलता है उसको अनेक कठिनाइयों का, संघर्षों का सामना करना पड़ता है। जब भी भक्तों पर अनेक कष्ट आए भगवान ने आकर तुरंत उसकी रक्षा की है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म शास्त्रों में उन्नति की बात कही गई है। जब व्यक्ति की आत्मा भौतिक जगत से ऊपर उठ जाती है, वह व्यापक सत्ता से जुड़ जाती है। उसका संसार में आना

जिंदल गैस एजेंसी ने केक काटकर मनाया महिला दिवस

Image
जिंदल गैस एजेंसी ने केक काटकर मनाया महिला दिवस   सबसे पुरानी गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी पर आमंत्रित कर क्या गया सम्मानित     मुरादनगर। भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर मैसर्स जिंदल गैस एजेंसी ने महिला दिवस के अवसर पर अपनी तीन सबसे पुरानी गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी पर आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा महिला दिवस वार्षिकोत्सव पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया।     इस अवसर पर जिंदल गैस एजेंसी के संचालक विनोद जिंदल ने कहा कि एक महिला दिवस या कोई विशेष उपलक्ष पर नहीं महिलाओं का सम्मान हर समय हर स्थान पर किया जाना चाहिए। जिस समाज में महिलाओं को उचित सम्मान वह भागीदारी दी जाती है वह समाज सदैव प्रगति करता है। जिंदल ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला उपभोक्ताओं को सम्मान प्रदर्शित करना है कि उनका हमारे जीवन में क्या स्थान है। उन्होंने कहा कि हर पुरुष के विकास में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह चाहे बहन, बेटी, मां, पत्नी सभी परिवार के मान सम्मान उत्थान के लिए कार्य करती हैं। महिलाओं का सम्मान हमारे सभी ध

होली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

Image
होली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं     मुकेश सोनी पत्रकार संरक्षक श्रमजीवी पत्रकार संघ मुरादनगर प्रतिनिधि दैनिक वीर अर्जुन फोन 9897 5534 54 मेल ms9897553454@gmail.com   सोनी न्यूज़ एजेंसी समस्त समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवाने के लिए संपर्क करें।

महिला का हर रूप  वंदनीय ...विनोद जिंदल 

Image
महिला का हर रूप  वंदनीय ...विनोद जिंदल      मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में महिला दिवस के उपलक्ष में स्कूल द्वारा एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की सभी आचार्य महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर दीपमाला, द्वितीय स्थान सुरभि तथा तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से रिंकू व हर्षिता  ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक विनोद जिंदल ने कहा कि महिलाओं के किसी भी कार्य को नंबर देकर निर्णय करना संभव नहीं होता क्योंकि महिलाएं हर कार्य को दिल से करती हैं और अच्छा करने की कोशिश करती हैं। समाज में बहुत कुछ अच्छा महिलाओं के वजह से ही हो रहा है। कहीं महिला अध्यापक के रूप में, कहीं मां के रूप में, कहीं बहन के रूप में तो कहीं पत्नी के रूप में महत्वपूर्ण प्रेरणा देकर आगे बढ़ाने का हौसला देती है। ऐसे में उनके कार्य की तुलना किया जाना असंभव है। निर्णायक मंडल के रूप में हिमांशु जिंदल, शिवम जिंदल, प्रियंका व वर्षा रही। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता भारतीय, विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष रमाशंकर व प्रधानाचार्य सोनगिरी सहित सभी महिला अध्यापिक