Posts

NCPER ने सफलतापूर्वक वेबिनार का आयोजन किया

Image
NCPER ने सफलतापूर्वक वेबिनार का आयोजन किया अलीगढ़। नेशनल काउंसिल फॉर प्रोडक्टिव एजुकेशन एंड रिसर्च (NCPER), अलीगढ़ ने सफलतापूर्वक वेबिनार का आयोजन किया “निवेशकों, कर्मचारियों और कर्मचारियों के लिए एक स्मार्ट प्रस्तुति का निर्माण कैसे करें। नेशनल काउंसिल फॉर प्रोडक्टिव एजुकेशन एंड रिसर्च (NCPER), अलीगढ़ ने 12/6/2020 को “निवेशक, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए एक स्मार्ट प्रस्तुति का निर्माण कैसे करें” पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार को प्रतिभागियों से ग्रीन कालीन प्रतिक्रिया मिली। इस वेबिनार में प्रतिभागी अमेरिका, इथियोपिया, सऊदी अरब और हमारे देश के विभिन्न राज्यों जैसे असम, तेलंगाना, मेघालय, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, यूपी, हरियाणा, दिल्ली आदि से थे। उक्त वेबिनार सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ। अलीगढ़ के एनसीपीईआर के निदेशक सैयद मोअज्जम अली की प्रारंभिक टिप्पणी। बाद में उन्होंने एनसीपीईआर के अध्यक्ष डॉ। मोहम्मद वसी बेग को उनके मुख्य सत्र के लिए आमंत्रित किया। सबसे पहले डॉ। बेग, वर्तमान परिदृश्य में स्मार्ट प्रस्तुति के महत्व पर प्रकाश डालते हैं, क्योंकि COVID-19 के कारण, व्यवसायियों

दूसरे के बच्चे को दूध पिला रही कुतिया लोगों की चर्चाओं में 

Image
दूसरे के बच्चे को दूध पिला रही कुतिया लोगों की चर्चाओं में  मुरादनगर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉक डाउन ने मनुष्य को तो प्रभावित किया ही है जानवर भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। लोग भूखों को भोजन करा रहे हैं लेकिन शायद पशु पक्षियों के बारे में किसी को ख्याल नहीं है। पशु भी अब एक दूसरे एक काम आ रहे हैं। मुरादनगर के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन एक कुत्तिया का दूध सूअर का बच्चा पीता नजर आता है। इस नजारे को जो भी देखता है वह यही कहता है कि आदमी लॉक डाउन माने या ना माने लेकिन पशु पक्षियों ने हालात से मुकाबला करने का हौसला दिखाई दे रहा है। सब को ज्ञात है कि सूअर वह कुत्ता दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं। कुत्ता सूअर को देखते ही उस पर आक्रमण बोल देता है। कुत्तों से किसी तरह बचकर सूअर वहां से भाग निकलते हैं लेकिन यहां नजारा अलग ही देखने को मिल रहा है। एक कुत्तिया बड़े आराम से लेट कर अपने बच्चे की तरह सूअर के बच्चे को दूध पिलाती है। लोग इस दृश्य को रोज देखते हैं और यही कहते हैं कि ऊपर वाला समय पड़ने पर सब कुछ करा लेता है। दूध पिलाने तक कुत्तिया इतनी चौकन्ना रहती है कि उस बच्चे को कोई नुकसान

विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताई 1 वर्ष की उपलब्धि

Image
विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताई 1 वर्ष की उपलब्धि मुरादनगर। नगर के कोली बस्ती में क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, बॉबी त्यागी, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, गोपाल अग्रवाल आदि ने लोगों को सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। भाजपाइयों की टीम के कॉलोनी में पहुंचने पर लोगों ने समझा कि कुछ सहायता देने वाले आए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों से उनकी आवश्यकताओं व परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली गई। 

एक और मिला पॉजिटिव

Image
एक और मिला पॉजिटिव  मुरादनगर। नगर की एक कॉलोनी में एक युवक के और कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में भय है। कॉलोनी को पूरी तरह सील कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं अन्य पारिवारिक सदस्यों को भी आवश्यक हिदायतों के साथ रखा गया है। युवक की तबीयत खराब होने पर उसकी जांच कराई गई थी जिसमें उसे पॉजिटिव बताया गया है।

रुपए छीनने, पीटने की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

रुपए छीनने, पीटने की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्यवाही आरोपियों ने पूरे परिवार पर किया हमला   मुरादनगर। पहले रुपए छीनने, पिटने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने तो कोई कार्यवाही नहीं की लेकिन लुटे पिटे व्यक्ति की परिवार सहित आरोपियों ने इतनी पिटाई की कि वह अस्पताल पहुंच गए। थाने में आदिल पुत्र नौशाद गांव जलालाबाद ने दो दिन पहले रेलवे रोड़ पर 3000 रुपए छीन लिए जाने व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी शिकायत रद्दी की टोकरी में डाल दी जिससे आरोपियों के हौसले इतने बढ़ गए कि जिनके खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने उसके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने इस बारे में भी गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है।  

दरोगा ने किया अभद्र व्यवहार, किसान यूनियन धरने पर 

Image
दरोगा ने किया अभद्र व्यवहार, किसान यूनियन धरने पर  मुरादनग। थाना पुलिस के एक चौकी इंचार्ज पर अभद्रता करने के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने यहां मुरादनगर थाने पर धरना देना शुरू कर दिया। यूनियन द्वारा धरने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और किसान यूनियन के नेताओं से वार्ता की। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि गांव शोभापुर में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने बेकसूर किसान के साथ अभद्रता कर दी जिसकी सूचना मिलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया और किसान यूनियन के नेता थाने पर आ धमके। पुलिस गंभीर से गंभीर मामले को भी थाने से टकराने में जुटी रहती है और कभी कभी निर्दोषों को भी दोषी बनाने पर जुट जाती है।  क्षेत्राधिकारी ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए आइंदा ऐसी शिकायत न मिलने का आश्वासन देते हुए संबंधित चौकी इंचार्ज को थाने में तालाब कर लताड़ पिलाई और भविष्य में दोबारा ऐसी शिकायत सामने उसके लिए सचेत किया।  पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा आ

दिव्यांगों को निशुल्क ट्राई साइकिल मिली

Image
दिव्यांगों को निशुल्क ट्राई साइकिल मिली मुरादनगर। नगर की सामाजिक संस्था उत्थान एक नई पहल के प्रयास तथा उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री एवं सेवा नियोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के सहयोग से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल निशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे दिव्यांग हैं जो पैसे की तंगी के चलते ट्राई साइकिल वह कृत्रिम अंग नहीं लगवा पा रहे हैं, उन लोगों को पिछड़ा कल्याण वर्ग द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि ठाकुर रघुराज सिंह ने आश्वासन दिया है कि जितने भी दिव्यांग मुरादनगर क्षेत्र से साइकिल उपकरणों के लिए आएंगे उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी रजनीश कुमार पांडे, हिमांशु बंसल, मांगेराम, सोनू कोरी व महिमा आदि मौजूद रहे।