Posts

ग़ज़ल : आज दुनिया में क्या नहीं होता

Image
ग़ज़ल         बलजीत सिंह बेनाम आज दुनिया में क्या नहीं होता किस जगह हादसा नहीं होता।    ये नज़र का फ़क़त छलावा है कोई अच्छा बुरा नहीं होता।    गर मोहब्बत नहीं बता दो तुम बेसबब रतजगा नहीं होता।    जब कभी वो क़रीब होते हैं दर्द का कुछ पता नहीं होता।    ज़हन है तो विचार आएंगे जिस्म से सर कटा नहीं होता।

एम एम एच कॉलेज का कोविड-19 पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार हुआ सम्पन्न

Image
एम एम एच कॉलेज का कोविड-19 पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार हुआ सम्पन्न ग़ाज़ियाबाद। कोविड-19 ने जहां एक ओर दुनिया भर में कई विकट चुनौतियां पैदा की हैं, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक सौंदर्य के अद्भुत व जीवंत नजारे भी देखने को मिल रहे हैं। यकीनन कोरोना संक्रमण काल में प्रकृति का यह रूप मानवीय जीवन के लिए भले ही क्षणिक राहत वाला हो, परंतु जब संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म हो जाएगा, तब क्या पर्यावरण की यही स्थिति बरकरार रह पाएगी? जब सभी देशों के लिए विकास की रफ्तार को तेज करना न केवल आवश्यक होगा, बल्कि मजबूरी भी होगी, तब क्या ऐसे कदम उठाए जाएंगे जो प्रकृति को बिना क्षति पहुंचाए सतत विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। इसी महत्वपूर्ण विषय के ऊपर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध एम.एम.एच. कॉलेज, गाज़ियाबाद के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं प्राणि विज्ञान विभाग ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। आयोजन सचिव डॉ. अंजलि दत्त, असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डाला गया तथा एम.एम.एच. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार जैन ने अ

मुरादनगर में रोका गया चंद्रशेखर रावण को

Image
मुरादनगर में रोका गया चंद्रशेखर रावण को मुरादनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि सरकारें मनमानी पर उतर आई हैं। पीड़ितों से मिलने जाने पर भी रोका जा रहा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप भी मेरी बात को आगे तक पहुंचाइए। उन्होंने कहा कि अपनों के बीच जाने से रोक कर सरकार अपनी मंशा दर्शा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर किसान की आवाज उठाने के लिए मैं हर समय तैयार हूं। चंद्रशेखर दिल्ली से खरखौदा के गांव सलोना भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मोर्चा में जा रहे थे, जिनको मुरादनगर थानाक्षेत्र में गंगनहर के पास रोक लिया। पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर आजाद को आगे न बढ़ने देने पर अड़े हुए थे। वहीं चंद्रशेखर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होना चाहते थे। इस दौरान अधिकारियों वह भीम आर्मी प्रमुख मैं हॉट टॉक भी हुआ। चंद्रशेखर को रोके जाने की खबर क्षेत्र में फैल रही और बड़ी संख्या में उनके समर्थक वहां पहुंच गए। कार्यकर्ता व भीम आर्मी प्रमुख आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। करीब 1 घंटे तक पुलिस प्रशासन चंद्रशेखर के बीच टकराव की स्थिति बनी रही। भीषण गर्मी के बावजूद भी समर्थकों पर की भ

शिवराज सिंह सैनी की हुई रसम पगड़ी शोक सभा 

Image
शिवराज सिंह सैनी की हुई रसम पगड़ी शोक सभा  मुरादनगर। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 6 सभासद शिवराज सिंह सैनी की रसम पगड़ी शोक सभा हुई। जिसमें गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं वार्ड वासियों के लिए भी यह ऐसा दिन रहा कि उनके बीच उनका चुना हुआ दुख दर्द में काम आने वाला शख्स उन्हें छोड़ गया।  शिवराज सिंह सैनी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है लेकिन यह हत्याकांड यह बता रहा है कि बदमाशों असामाजिक तत्वों के दिलो दिमाग से पुलिस का खौफ कानून का डर खत्म हो रहा है। सभासद 1 वार्ड के लोगों का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है। उसके साथ उन लोगों की भावनाएं भी उस व्यक्ति के साथ जुड़ जाती हैं और आज वह उनके बीच नहीं रहा। एक सभासद की गोली मारकर जान लेना जिन लोगों का वह प्रतिनिधि था उनके लिए भी एक बड़ी चोट है। कोई किसी को मामूली सी बात पर गोली मारकर हत्या कर दे या ऐसे प्रयास लगातार प्रकाश में आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। असामाजिक तत्वों के दिमाग से पुलिस का भय बिल्कुल निकल चुका है। यही कारण है कि चुनाव में प्रतिद्वंद्विता में पराजित

किसान नेताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं - मटरू नागर

Image
किसान नेताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं - मटरू नागर ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय प्रवक्ता मटरू नागर ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि पुलिस द्वारा किसान नेताओं को जानबूझकर फर्जी मुकदमे दर्ज करके परेशान किया जा रहा है जोकि बेहद निंदनीय है। इसको लेकर समस्त किसान नेताओं में रोष व्याप्त है और पुलिस की दमनकारी नीति के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। मटरू नागर ने बताया की पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा के जिम्स के अंदर कुछ कर्मचारी सुविधाओं को लेकर धरना दे रहे थे। उनका समर्थन करने किसान एकता संघ के नेता जतन भाटी वहां पर पहुंच गए और उनकी समस्याओं को उठाने का काम किया। इसको लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा जतन भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी किसान नेता एक मंच पर आ गये हैं और पुलिस की दमनकारी नीति के खिलाफ लड़ने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। मटरू नागर का कहना है एक तरफ पुलिस भाजपा नेताओं द्वारा थाने के सामने धरना देने के मामले में कोई कार्यवाही नहीं करती है और दूसरी तरफ किसान नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करती है।  यदि पुलिस द्वारा जत

न्यूजीलैंड का केस स्टडी हमें कोविद -19 महामारी को खत्म करने में मदद कर सकता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
न्यूजीलैंड का केस स्टडी हमें कोविद -19 महामारी को खत्म करने में मदद कर सकता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग जब विभिन्न देशों के सभी प्रधान मंत्री अपने अधीनस्थों / मंत्रियों / अधिकारियों के साथ रणनीति बनाने, उनकी योजनाओं के निष्पादन, उनके प्रभावित COVID-19 रोगियों के डेटा और विश्लेषण की जाँच कर रहे थे। न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री सुश्री जैकिंडा अर्डर्न को यह खबर मिलने के बाद वह नाच रही थी कि उसका अंतिम कोरोना वायरस रोगी बरामद हुआ। बाद में, उसने लोगों और व्यवसायों पर शेष सभी प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की, जो सामान्य जीवन की बहाली का मार्ग प्रशस्त करता है। वर्तमान में न्यूजीलैंड ने पहली बार कोविद -19 के एक शून्य सक्रिय मामलों की सूचना दी है जब से महामारी अपने तटों पर पहुंची है, यह दर्शाता है कि इसने वायरस को खत्म करने के अपने उद्देश्य को प्राप्त किया है। यहां हम चर्चा करेंगे कि न्यूजीलैंड ने COVID-19 उन्मूलन के लिए क्या रणनीति अपनाई। इसमें कोई शक नहीं कि न्यूजीलैंड का लॉकडाउन तेज होने के साथ-साथ बहुत कठिन भी था। न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री ने अपने संदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि "हमें कड़ी

नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के स्वयंसेवकों ने लोग डाउन में दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान

Image
नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के स्वयंसेवकों ने लोग डाउन में दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान गाजियाबाद।   कोरोना महामारी के कारण देश में हुए लाकडाउन में जहाँ सरकारी स्तर पर काम किये गए थे, वहीं स्वयं सेवी संस्थायें भी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहीं थी उनमें नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के युवा स्वयं सेवक भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे। युवाओं को समय समय पर निर्देशित करने का कार्य नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के जिला युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा और लेखाकार मुकन्द वल्लभ शर्मा कर रहे थे।  ऐसे युवाओं की पहचान एक समाज सेवी के रूप में हो इसके लिए जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं के काम की जानकारी हम द्वितीय श्रृंखला प्रकाशित कर रहे हैं।  सोनी पांडेय- इनकी आयु 20 वर्ष है, ये इंटर पास है। नेहरू युवा केन्द्र में ये प्रगति महिला मंडल में प्रचार सचिव के पद पर है और 2019 से नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से सामाजिक कार्यक्रमो में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। कोरोना माहमारी के चलते इनके द्वारा 250 मास्क बनाकर वितरित भी किये जा चुके है। इसी के साथ इनके द्वारा 50 से अधिक व्यक्तियों को आ