Posts

मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

Image
मेजर ध्यानचंद को किया गया याद मुरादनगर। सी डी आर एस पब्लिक स्कूल मकरोड़ा के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम प्राइड खेल समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद कर मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक दयानंद त्यागी व कालूराम शर्मा, नरेंद्र त्यागी, बृजपाल सिंह, डॉक्टर अरुण त्यागी, रिचा सूद, निधि वर्मा, रविंद्र चौधरी ने मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्राइड खेल समिति के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि आज हम सभी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर संकल्प लिया है कि कोरोना से भारत से पूरी तरह सफाई करने में पूरी समिति पहले की तरह जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।   प्राईड समिति के सचिव विकास चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रुप से चलाने के लिए संचालन वीरेंद्र त्यागी के द्वारा किया गया और पूरे समारोह की दशा व दिशा समिति के सदस्य गौरव डबास, गौरव सहलोत, विकास राठी व सुशील नागर का मुख्य रूप से सभी का सहयोग रहा।   

आज के छात्र ही देश के कर्णधार - विनोद जिंदल 

Image
आज के छात्र ही देश के कर्णधार - विनोद जिंदल  मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या में बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही आयुषी मिश्रा 97.4% को विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल व प्रधानाचार्य सोमगिरी ने छात्रा को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार जिंदल ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह आगे चलकर इसी तरह देश व समाज और परिवार का नाम रोशन करे। जिंदल ने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। इन्हीं बच्चों में से आने वाले समय में कोई वैज्ञानिक बनेगा, वकील बनेगा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी इनके बीच से ही निखर कर उच्च शिखर तक पहुंचते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। 

पौधा संरक्षण बनाएंगे पेड़ - गोपाल अग्रवाल

Image
पौधा संरक्षण बनाएंगे पेड़ - गोपाल अग्रवाल मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल ने पौधारोपण के बाद वृक्ष बनने तक पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पूरे परिवार सहित पौधों को चिन्हित कर उन्हें जल दिया गया। पौधों के आसपास साफ सफाई का भी कार्य कराया जा रहा है जिससे पौधों के बढ़ने में कोई रुकावट पैदा ना हो। गोपाल ने बताया कि पौधे लगाने के बाद लोग उनकी सुध नहीं लेते और वह पूरा विकास नहीं कर पाते। इसलिए हमने रोपित पौधों की देखभाल का कार्य प्रारंभ किया है। पहले दिन उन्होंने परिवार सहित कार्य शुरू किया।   

सत्यमेव जयते को अपनी जिंदगी में भी लागू करिए तभी यह सार्थक होगा - इशरत रिज़्वी

Image
सत्यमेव जयते को अपनी जिंदगी में भी लागू करिए तभी यह सार्थक होगा - इशरत रिज़्वी सत्यमेव जयते हिन्दू ग्रन्थ मुंडका उपनिषद् के एक मंत्र का हिस्सा है ।जिसे 1947 में भारत के आज़ाद होने पर भारत का राष्ट्र वाक्य (nation motto ) बनाया गया। ये हमारे देश के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र के नीचे लिखा होता है। अतः हम कह सकते हैं कि ये हमारे देश की पहचान भी है और हिन्दू धर्म के ग्रन्थ का हिस्सा होने के नाते भारत के बहुसंख्यकों की दृष्टि में इस मंत्र की बड़ी अहमियत है और इस मंत्र को सार्थक बनाना सभी हिन्दुओं का फ़र्ज़ है। सत्यमेव जयते का अर्थ होता है "सत्य की जीत।"  अब अगर दूसरे धर्मों की बात करें तो सब धर्म आपको सच का साथ देने, सच की ही राह पर चलने की शिक्षा देते मिलेंगे। तो फिर ये कहना कि मेरी ये विचारधारा है और उसकी वो विचारधारा है। मैं इस पार्टी का समर्थक हूं या उस पार्टी का समर्थक हूं। इस नेता का समर्थक हूं या उस नेता का।  मैं नक्सली के विरूद्ध हूं, मैं कश्मीरी पंडितों के साथ हूं या कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ़ हूं। कितना अच्छा होता अगर हम सब कहते हम सच के साथ हैं। हम हक़ के साथ हैं। हम सत

कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा

Image
कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा मुरादनगर। यहां कांग्रेसियों में ही आपस में जूतों में दाल बट रही है। ऐसे में क्षेत्र में कांग्रेस के अस्तित्व समाप्त होने का खतरा बढ़ रहा है। एक समय नगर में कांग्रेस की तूती बोला करती थी। कांग्रेस के छोटे से छोटे पदाधिकारी को जहां सरकारी अधिकारी प्रमुखता से लेते थे वहीं पार्टी में भी मान सम्मान था। अब यह तो पार्टी के बड़े नेता ही जाने की किस को किस पद पर बैठाना है जिससे बिगड़ते हुए माहौल को संभाला जा सके। आज कांग्रेस में अधिकांश ऐसे लोग काबिज हैं जिन्हें क्षेत्र के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है। क्षेत्र की जानकारी ही नहीं होगी तो वहां की समस्याएं कौन उठाएगा। विपक्ष तभी मजबूत बन सकता है जब उसे जनता कार्यकर्ताओं का सहयोग मिले। नगर में अभी कहीं-कहीं नाली में पानी रुकने की खबर भी अखबार में छप जाती है। मुरादनगर में बसी ईदगाह कॉलोनी में बड़ी आबादी है। शुरुआती दिनों में इस कॉलोनी की स्थिति यह थी कि सड़कें तो क्या कालोनियों में खरंजा तक नहीं थे। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। 1 वर्ष बरसात के दौरान ईदगाह कॉलोनी में कई बच्चों बड़ों की मौत संक्रामक रोगों के फै

मौत बंद कर सड़क पर दौड़ रहे हैं डग्गामार वहान

मौत बंद कर सड़क पर दौड़ रहे हैं डग्गामार वहान   मुरादनगर। कोरोना के तमाम दिशानिर्देशों का खुलेआम डग्गामार जो प्रशासन से बिना अनुमति लिए वाहन चलाता है को डग्गामार कहा जाता है। उसमें बस ऑटो सभी ऐसे वाहन आते हैं जो यात्रियों को लेकर दूसरे स्थान तक पहुंचाते हैं। ऐसे ही एक डग्गामार बस थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस समय बस में 20 25 यात्री बताए जा रहे हैं। यह ऊपर वाले का ही शुक्र है कि दुर्घटना में वह लोग जीवित बच गए। कोरोना को लेकर सरकार ने कड़ी बंदिशों के साथ वाहन चलाने की अनुमति दी है। उसमें भी निर्देशित नियमों का पालन करना पड़ता है।  वाहन चलाने के लिए अनुमति आवश्यक होती है लेकिन ऐसे वाहनों सभी दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ रही हैं। यह असंभव है कि वह यातायात विभाग पुलिस की निगाह में नहीं आ रहे। ऐसे वाहन अपनी मनमर्जी का किराया वसूल करते हैं और ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने वाले पीट भी दिए जाते हैं। ऐसे वाहनों पर पहलवान टाइप लोग रखे हुए हैं। उनके किसी कार्य का विरोध करने वाले को वह विरोध करने लायक ही नहीं छोड़ते।  मुरादनगर से मेरठ दिल्ली बड़ी संख्या में लोग नौकरी करते हैं। उनक

जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अचानक पहुंचे थाने, पुलिस कर्मियों में हड़कंप

Image
जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अचानक पहुंचे थाने, पुलिस कर्मियों में हड़कंप मुरादनगर। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने थाना मुरादनगर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कर्मियों के आवास शौचालय की व्यवस्था माल खाना कार्यालय रसोईघर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के थाने में अचानक ही आने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी आए कुछ दिशानिर्देश अधीनस्थों को देकर चले गए। इसी दौरान एसपी देहात नीरज सिंह जादौन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह भी थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित मिली। कुछ दिशानिर्देश मिले हैं उनका पालन किया जाएगा।