Posts

नगर पालिका सीमा विस्तार की मांग ने पकड़ा जोर

नगर पालिका सीमा विस्तार की मांग ने पकड़ा जोर   मुरादनगर। लोगों की नगर पालिका सीमा विस्तार की मांग किया जाना प्रशासन के लिए भी महत्वपूर्ण है। सीमा विस्तार से जहां लावारिस की हालत में नई कालोनियों में बिना मूलभूत सुविधाओं के बिना नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। वहीं इससे नगर पालिका परिषद की आय में भी वृद्धि होगी। आय बढ़ने से अधिक विकास कार्य हो सकेंगे। नगर के प्रबुद्ध जन लंबे अरसे से नगर पालिका के सीमा विस्तार की मांग कर रहे हैं यह आवश्यक भी है। कुछ कालोनियां प्रॉपर्टी डीलरों ने ऐसे स्थानों पर विकसित कर दी जो ग्राम पंचायतों के कार्यक्षेत्र में आती हैं। कॉलोनी में प्लॉट बेचने के समय ऐसी सड़कें बनाई जाती हैं जो उनके द्वारा कॉलोनी के प्लॉट बिकने तक ही चल पाती हैं। ऐसी कालोनियों के लोग हाल बेहाल हैं क्योंकि जितने खर्चे की वहां के विकास के लिए आवश्यकता होती है उतनी ग्राम पंचायत को पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए होती है। इसलिए ऐसी कालोनियों में रहने वाले लोग सड़क नाली जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सीमा विस्तार से वह कॉलोनी नगरपालिका के गृह कर में भी बढ़ोतरी होगी जिससे जनहित के ल

आयुध निर्माणी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बेस्ट शिक्षक अवार्ड

Image
आयुध निर्माणी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बेस्ट शिक्षक अवार्ड मुरादनगर। आयुध निर्माणी स्थित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यतेश्वर त्यागी को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान आगामी शिक्षक दिवस पर उन्हें प्रदान किया जाएगा। आयुध निर्माणी से संबंधित सभी शाखाओं में निर्माणी द्वारा स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयुध निर्माणी से संबंधित अध्यापकों का इस सम्मान के लिए निर्माणी के मुख्यालय कोलकाता से लिया जाता है।  आयुध निर्माणी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यतेश्वर त्यागी को यह सम्मान देने की सूचना विभाग द्वारा आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक के माध्यम से दी गई है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह सम्मान 40 कॉलेजों में से प्रतिवर्ष एक ही अध्यापक को दिया जाता है। इस अवसर पर त्यागी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा है कि वह भविष्य में और अच्छा करने का प्रयास करेंगे।

पुलिस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को रोका

पुलिस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को रोका   मुरादनगर। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को दिल्ली से शामली के गांव हसनपुर जाते समय गंग नहर पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। वह वहां एक ब्राह्मण परिवार में हुए हादसे के बाद वहां जा रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ उनके बारे में जानकारी लगते ही गंग नहर पर पहुंच गए और आचार्य के काफिले में शामिल दोनों गाड़ियों को वहीं रोक लिया। उनके साथ दो गाड़ियों में चार लोग थे। प्रमोद कृष्णम आगे जाने की जिद कर रहे थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रमोद कृष्णम अयोध्या के श्री राम मंदिर निर्माण के पक्षधर अकेले कांग्रेसी नेता भी हैं। वह लखनऊ से सांसद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उनके बड़ी संख्या में देश विदेश में अनुयाई हैं। 

रिजवान बने रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष

Image
रिजवान बने रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरादनगर। मुरादनगर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर की एक शाखा रेडीमेड गार्मेंट एसोसिएशन का गठन किया गया है। रेडीमेड गार्मेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में रिज़वान इकबाल को उनकी खूबियों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुये सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया और महामंत्री पद पर मशकूर अहमद को चुना गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मुरादनगर अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार सभी व्यापारी एक हैं। व्यापारी की कोई जाती और धर्म नहीं होता। सभी व्यापारी हमारे भाई हैं और हमारे संगठन में जैसे और अन्य शाखाएं कार्य कर रही हैं वैसे ही आप भी निरंतर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे और रेडीमेड गार्मेंट के व्यापारियों की हर सम्भव मदद करेंगे। चौधरी ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल हर प्रकार से आपके साथ मिलकर निरंतर कार्यरत रहेगा। किसी भी समस्या का समाधान मिलकर एकता के साथ निपटाया जा सकता है। एकता में बहुत ताकत होती है। सभी रेडीमेड गार्मेंट के व्यपरीयों ने नये अध्यक्ष को बधाई दी और शहजाद चौधरी का रेडीमेड गार्मेंट एसोसिएशन का गठन करने पर आभा

मास्टर दिलशाद का निधन बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Image
मास्टर दिलशाद का निधन बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि मुरादनगर। कांग्रेस नेता रियासत अली के भाई का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। मास्टर दिलशाद 50 वर्ष के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रावली रोड़ कमेला के निकट स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने वाले उन्हें पूर्व विधायक चौधरी मास्टर बाबू खान, आरिफ रब्बानी, डॉक्टर मुशर्रफ बैग, पत्रकार तौसीफ हसन गुड्डू, मनीष गोयल, मुकेश सोनी, रजनीश शर्मा, चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू, कांग्रेस नेता महताब पठान, मुस्तकीम जनार्दन निम्मी, अलीमुद्दीन कस्सार सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

नारकीय जीवन जी रहे हैं न्यू डिफेंस कॉलोनी के लोग 

Image
नारकीय जीवन जी रहे हैं न्यू डिफेंस कॉलोनी के लोग  मुरादनगर। नगर पालिका परिषद अपने आप को नंबर वन बता रही है लेकिन धरातल पर स्थिति यह है कि नगर पालिका परिषद शायद नाली खड़ंजा तक के कार्य को ही अपना कर्तव्य समझ बैठी है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका को जनहित के और भी कार्य करने होते हैं लेकिन शायद झाड़ू लगवाना ही सफाई की सोच बड़े क्षेत्र के निवासियों के लिए जी का जंजाल दिन का चैन और रात की नींद खराब है। ऊपर से संक्रामक रोगों का खतरा लोगों को चिंतित कर रहा है।  नगर की पूर्ण विकसित कही जाने वाली न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासियों के लिए कभी तालाब तो कभी जीडीए की मार्केट उसके बाद वाटर पार्क में नौकायन उक्त कार्य नहीं हुए। नगर पालिका ने उसे पार्क घोषित कर दिया। पगडंडी नुमा रास्ता बना कुछ ईंट भी बिछाई लेकिन उससे भी शहर के लिए एक बदनुमा धब्बा और न्यू डिफेंस कॉलोनी के लिए अभिशाप बनकर रह गया है। मेरठ दिल्ली हाईवे पर गंदगी के ढेर से गंदे पानी के जमाव से चौधरी चरण सिंह तालाब की हालत देखकर यह लगता है कि कचरे से भरा कोई डंपिंग ग्राउंड हो बरसात के पानी ने उसमें कोढ़ में खाज वाली स्थिति बना दी है।  कभी उखलारसी

भारतीय मानक समय को मानक समय के रूप में लिया जाता है क्योंकि यह भारत के लगभग केंद्र से होकर गुजरता है  - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
भारतीय मानक समय को मानक समय के रूप में लिया जाता है क्योंकि यह भारत के लगभग केंद्र से होकर गुजरता है  - डॉ. मोहम्मद वसी बेग   1 सितंबर 1947 को भारतीय मानक समय (IST) पूरे देश के लिए आधिकारिक समय के रूप में पेश किया गया था। भारतीय मानक समय + 5: 30 के समय ऑफसेट के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। इसका मतलब है कि भारत ग्रीनविच मीन टाइम से साढ़े पांच घंटे आगे है। अन्य देशों के विपरीत, भारत डेलाइट सेविंग टाइम का पालन नहीं करता है। भारतीय मानक समय की गणना इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर में एक क्लॉक टॉवर से 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के आधार पर की जाती है, क्योंकि यह इसी देशांतर संदर्भ रेखा के पास है। भारत का मानक समय दो सौ साल (ग्रीनविच मीन टाइम से 5 घंटे पहले) देखा गया है। उस समय तक मद्रास के जॉन गोल्डिंगम, जो भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले आधिकारिक खगोल विज्ञानी थे, ने मद्रास के देशांतर की स्थापना की। 1802 में 80 180 18 '30 "पूर्व (ग्रीनविच मेरिडियन के) के रूप में। मद्रास वेधशाला में मानक घड़ी ने भारत के लिए मानक समय निर्धारित किया। हर दिन रात 8 बजे समय बंदूक की नोक पर यह घोषणा करन