Posts

लोगों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है - निजाम चौधरी

Image
लोगों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है - निजाम चौधरी मुरादनगर। ग्रामीण क्षेत्र में भी अब चंद्रशेखर रावण की पार्टी दौड़ने लगी है। युवा वर्ग चंद्रशेखर को अपने में देखने लगे हैं। किसी धर्म संप्रदाय विशेष के ही नहीं सर्व समाज आजाद समाज पार्टी को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं। क्षेत्र के खर जीवनपुर खिमावती, सलेमाबाद, बसंतपुर, सैंथली, जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ो लोगों ने आजाद समाज पार्टी सदस्यता ली।  इस बारे में पार्टी के 2 मंडलों के प्रभारी निजाम चौधरी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के गांवो में जाकर आजाद समाज पार्टी की नीतियों रीतियों विचारधारा से अवगत कराने के लिए पार्टी के आज तक के कराए गए कार्यों को उन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का काफिला लोगों के बीच जाकर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की नीति व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर संघर्ष के बारे में बताया व आने वाले समय में एकजुट होने को कहा। आजाद समाज पार्टी दबे कुचले लोगों के अधिकार के लिए दिन रात मेहनत करेगी। लोगों ने तन मन धन से आजाद

महिला सहायता समूह गठित

Image
महिला सहायता समूह गठित मुरादनगर। उत्थान एक नई पहल कि ब्रिज विहार में महिला सहायता समूह की एक बैठक आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि दो महिला स्वयंसेवी संगठनों के बैंकों में अकाउंट खुलवा दिए गए हैं। शीघ्र ही उन्हें कार्य करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रजापति ने बताया कि सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विस्तार से जानकारी दी गई और दो महिला सहायता समूहों के अकाउंट केनरा बैंक में खुलवाए थे। वह स्वीकृत होकर आ गए। इस पर सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार व संस्था का आभार प्रकट किया। प्रजापति ने बताया कि श्वेता, पूजा चौधरी, आशा, स्वाति, प्रिया, मुन्नी देवी, आंचल, रेनू, पूनम, पिंकी, लक्ष्मी बाई महिला समूह में है।  सत्या स्वयं सहायता समूह में सविता रानी, संगीता, रजनी, कोमल, सुमन, अर्चना, शबनम, रेखा, गुड़िया, रेनू रखी गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक समूह में 10 महिलाएं रखी गई हैं। महिलाओं को उनके घर पर ही रह कर स्वरोजगार कराए जाएंगे जि

मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

Image
मेजर ध्यानचंद को किया गया याद मुरादनगर। सी डी आर एस पब्लिक स्कूल मकरोड़ा के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम प्राइड खेल समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर याद कर मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक दयानंद त्यागी व कालूराम शर्मा, नरेंद्र त्यागी, बृजपाल सिंह, डॉक्टर अरुण त्यागी, रिचा सूद, निधि वर्मा, रविंद्र चौधरी ने मेजर ध्यानचंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्राइड खेल समिति के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि आज हम सभी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर संकल्प लिया है कि कोरोना से भारत से पूरी तरह सफाई करने में पूरी समिति पहले की तरह जागरूकता अभियान चलाती रहेगी।   प्राईड समिति के सचिव विकास चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रुप से चलाने के लिए संचालन वीरेंद्र त्यागी के द्वारा किया गया और पूरे समारोह की दशा व दिशा समिति के सदस्य गौरव डबास, गौरव सहलोत, विकास राठी व सुशील नागर का मुख्य रूप से सभी का सहयोग रहा।   

आज के छात्र ही देश के कर्णधार - विनोद जिंदल 

Image
आज के छात्र ही देश के कर्णधार - विनोद जिंदल  मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या में बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही आयुषी मिश्रा 97.4% को विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल व प्रधानाचार्य सोमगिरी ने छात्रा को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रबंधक विनोद कुमार जिंदल ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह आगे चलकर इसी तरह देश व समाज और परिवार का नाम रोशन करे। जिंदल ने कहा कि बच्चे ही देश के कर्णधार हैं। इन्हीं बच्चों में से आने वाले समय में कोई वैज्ञानिक बनेगा, वकील बनेगा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी इनके बीच से ही निखर कर उच्च शिखर तक पहुंचते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। 

पौधा संरक्षण बनाएंगे पेड़ - गोपाल अग्रवाल

Image
पौधा संरक्षण बनाएंगे पेड़ - गोपाल अग्रवाल मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल ने पौधारोपण के बाद वृक्ष बनने तक पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पूरे परिवार सहित पौधों को चिन्हित कर उन्हें जल दिया गया। पौधों के आसपास साफ सफाई का भी कार्य कराया जा रहा है जिससे पौधों के बढ़ने में कोई रुकावट पैदा ना हो। गोपाल ने बताया कि पौधे लगाने के बाद लोग उनकी सुध नहीं लेते और वह पूरा विकास नहीं कर पाते। इसलिए हमने रोपित पौधों की देखभाल का कार्य प्रारंभ किया है। पहले दिन उन्होंने परिवार सहित कार्य शुरू किया।   

सत्यमेव जयते को अपनी जिंदगी में भी लागू करिए तभी यह सार्थक होगा - इशरत रिज़्वी

Image
सत्यमेव जयते को अपनी जिंदगी में भी लागू करिए तभी यह सार्थक होगा - इशरत रिज़्वी सत्यमेव जयते हिन्दू ग्रन्थ मुंडका उपनिषद् के एक मंत्र का हिस्सा है ।जिसे 1947 में भारत के आज़ाद होने पर भारत का राष्ट्र वाक्य (nation motto ) बनाया गया। ये हमारे देश के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र के नीचे लिखा होता है। अतः हम कह सकते हैं कि ये हमारे देश की पहचान भी है और हिन्दू धर्म के ग्रन्थ का हिस्सा होने के नाते भारत के बहुसंख्यकों की दृष्टि में इस मंत्र की बड़ी अहमियत है और इस मंत्र को सार्थक बनाना सभी हिन्दुओं का फ़र्ज़ है। सत्यमेव जयते का अर्थ होता है "सत्य की जीत।"  अब अगर दूसरे धर्मों की बात करें तो सब धर्म आपको सच का साथ देने, सच की ही राह पर चलने की शिक्षा देते मिलेंगे। तो फिर ये कहना कि मेरी ये विचारधारा है और उसकी वो विचारधारा है। मैं इस पार्टी का समर्थक हूं या उस पार्टी का समर्थक हूं। इस नेता का समर्थक हूं या उस नेता का।  मैं नक्सली के विरूद्ध हूं, मैं कश्मीरी पंडितों के साथ हूं या कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ़ हूं। कितना अच्छा होता अगर हम सब कहते हम सच के साथ हैं। हम हक़ के साथ हैं। हम सत

कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा

Image
कांग्रेस के अस्तित्व को खतरा मुरादनगर। यहां कांग्रेसियों में ही आपस में जूतों में दाल बट रही है। ऐसे में क्षेत्र में कांग्रेस के अस्तित्व समाप्त होने का खतरा बढ़ रहा है। एक समय नगर में कांग्रेस की तूती बोला करती थी। कांग्रेस के छोटे से छोटे पदाधिकारी को जहां सरकारी अधिकारी प्रमुखता से लेते थे वहीं पार्टी में भी मान सम्मान था। अब यह तो पार्टी के बड़े नेता ही जाने की किस को किस पद पर बैठाना है जिससे बिगड़ते हुए माहौल को संभाला जा सके। आज कांग्रेस में अधिकांश ऐसे लोग काबिज हैं जिन्हें क्षेत्र के बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है। क्षेत्र की जानकारी ही नहीं होगी तो वहां की समस्याएं कौन उठाएगा। विपक्ष तभी मजबूत बन सकता है जब उसे जनता कार्यकर्ताओं का सहयोग मिले। नगर में अभी कहीं-कहीं नाली में पानी रुकने की खबर भी अखबार में छप जाती है। मुरादनगर में बसी ईदगाह कॉलोनी में बड़ी आबादी है। शुरुआती दिनों में इस कॉलोनी की स्थिति यह थी कि सड़कें तो क्या कालोनियों में खरंजा तक नहीं थे। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। 1 वर्ष बरसात के दौरान ईदगाह कॉलोनी में कई बच्चों बड़ों की मौत संक्रामक रोगों के फै