Posts

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल 

Image
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल    मुरादनगर। ग्राम पंचायत असालतनगर द्वारा कराए गए कार्यों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। गांव की सीमा में पड़ने वाली शिवम बिहार कॉलोनी में टाइल्स रोड़ नाली तथा पुलिया का निर्माण कराया गया था आरोप है कि ग्राम प्रधान व विकासखंड कार्यालय के कर्मचारियों की मिली भगत के चलते कार्यों में गुणवत्ता नहीं थी जिसके कारण निर्माण के एक माह में ही कराए गए कार्य खंडित होने लगे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसी वजह से कम समय में ही कराए गए कार्य मिट्टी में मिलने शुरू हो गए हैं। 

ऐसे लोग जिन्हें मंज़िल खुद तलाश करती है - मुहम्मद इरफान 

Image
ऐसे लोग जिन्हें मंज़िल खुद तलाश करती है  - मुहम्मद इरफान    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2020 का रिज़ल्ट घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में राउरकेला (उड़ीसा) के रहने वाले शुऐब आफताब ने 720 में से 720 नंबर हासिल कर प्रथम स्थान को अपने नाम करके इतिहास रचा है और दूसरा स्थान कुशीनगर (यू पी) की आकांशा सिंह के नाम है। आकांक्षा सिंह ने भी 720 में से 720 अंक प्राप्त किये हैं। नीट के नियमानुसार यदि स्टूडेंट के अंक समान आते हैं तो रैंकिंग "टाइबरैकिंग फार्मूले की नीति " के तहत तय की जाती है। इस में प्रतिभागी के विषय वार अंक, परीक्षा में दिये गए ग़लत उत्तरों की संख्या और उनकी आयु को महत्व दिया जाता है। समान अंक मिलने पर बायोलॉजी में सर्वाधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिक्ता दी जाती है। बायोलॉजी के अंक भी समान हों तो केमिस्ट्री के अंकों के आधार पर रैंकिंग तय होगी। यदि इन दोनों विषयों में भी अंक समान हैं , औऱ दिए गए ग़लत उत्तरों की संख्या भी समान है तो प्रतीभागी की आयु के आधार पर रैकिंग तय की जाएगी। इस बार नीट परीक्षा में शुऐब आफताब की आयु 18 और आकांशा सिंह की आयु 17 वर्ष के

एम.एम.एच. कॉलेज में छात्रों ने ली बालिका सुरक्षा शपथ

Image
एम.एम.एच. कॉलेज में छात्रों ने ली बालिका सुरक्षा शपथ   उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुपालन में मिशन शक्ति अभियान के तहत आज एम.एम.एच. कॉलेज, गाज़ियाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जागरूकता के लिए कॉलेज परिसर में करीब 45 छात्रों को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई गई कि वे सदैव बलिकाओं व महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों की सुरक्षा करेंगे। उनकी मर्यादा का हनन नहीं होने देंगे और उनके विकास के लिए समान अवसर प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य प्राध्यापक - डॉ अशोक कुमार वर्मा, डॉ सुभाषिनी शर्मा, डॉ सीमा कोहली, डॉ राखी द्विवेदी, डॉ आर पी पटेल, डॉ कामना यादव, डॉ अंजलि दत्त, इनामुर रहमान और मदन लाल भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों कार्यक्रम अधिकारियों- डॉ गौतम बनर्जी, आरती सिंह और डॉ अनुपमा गौड़ की उपस्थिति में इस कार्य को सफल बनाया गया। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महाविद्यालय में दो प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में अमानी मालिक, बी.ए. II औ

स्वयं सेविकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Image
स्वयं सेविकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर   गाजियाबाद। एम.एम.एच. कॉलेज, गाज़ियाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शारदीय नवरात्रि में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुपालन में मिशन शक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 22 अक्टूबर को महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु जागरुकता के लिए कॉलेज परिसर में जूडो की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा गौड़ ने किया। कार्यक्रम में डॉ. एच के राय, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह और डॉ. श्याम बाबू कुलश्रेष्ठ ने इस विषय पर अपने विचार रखे और स्वयंसेवकों को अपना आशीर्वाद दिया। डॉ. रोज़ी मिश्रा (सचिव शिक्षक संघ), मनोज सिंह और कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह भी उपस्थित रहे।   जूडो फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े ब्लैक बेल्ट ट्रेनर परवेज़ अली ने अपनी टीम के साथ स्वयंसेविकाओं को जूडो कराटे के माध्यम से स्वयं को मजबूत करने की सीख दी। इस दौरान ट्रेनर ने मनचलों से बचाव के लिए हमले के बारे में जानकारी दी। कैसे छेड़खानी या हमला होने पर आप थोड़ी सूख-बूझ से काम लेने के साथ साथ अपने सामान जैसे कि चश्मा, कंघी, चिमटी,

दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला 

दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला      मुरादनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति कि नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पीड़िता अलग-अलग संप्रदायों से हैं जिसके कारण गांव में तनाव की स्थिति है। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस घटनाक्रम को छुपाने का प्रयास करने में लगी रही लेकिन पीड़ित पक्ष के न मानने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी दी है।  पीड़िता तथा आरोपी के मकान निकट हैं। रात्रि में आरोपी दीवार कूदकर घर में घुस गया और लगभग 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर परिजन पड़ोसी जाग गए और भाग रहे आरोपी को पकड़ पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई लेकिन कार्यवाही में टालमटोल करने लगी लेकिन पुलिस को रिपोर्ट भी दर्ज करनी पड़ी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि मामले की विधि सम्मत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय मुआयना कराया जा रहा है। आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मंत्री बृजेश पाठक ने नगर की संस्था को सराहा मदद का आश्वासन दिया

Image
मंत्री बृजेश पाठक ने नगर की संस्था को सराहा मदद का आश्वासन दिया   मुरादनगर। विधाई न्याय ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने मुरादनगर की सामाजिक संस्था उत्थान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों कि सराहना करते हुए आश्वासन दिया है कि वह मुरादनगर क्षेत्र के लोगों के लिए जो भी जनहित के कार्य होंगे उनके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि पाठक के सहयोग से क्षेत्र के बहुत से लोगों की समस्याओं का निराकरण हुआ है। उन्होंने संस्था को भेजे पत्र में संस्था द्वारा किए गए कार्यों कोरोना लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन सामग्री दवा आदि उपलब्ध कराए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा है कि संस्था द्वारा अनेकों अवसरों पर प्रशंसनीय कार्य किए हैं और भविष्य में भी वह लोगों के दुख सुख में भाग लेकर लोगों की सेवाएं करती रहेगी तथा संस्था द्वारा बताए गए कार्यों का वह भी हर संभव निस्तारण कराते रहेंगे। 

नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का किया गया उद्घाटन

Image
नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का किया गया उद्घाटन   मुरादनगर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 न्यू डिफेंस कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी विकास तेवतिया ने कियाा। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने हवन कर पूजा में भी भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों और डॉ. अंबेडकर शोषित समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि चौधरी विकास तेवतिया को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और सम्मानित किया लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी नगर पालिका द्वारा निर्मित सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समस्याएं दूर हो सकेगी। डिफेंस कॉलोनी के लोगों की लंबे अर्से से एक सामुदायिक केन्द्र के निर्माण की मांग हो रही थी, जो पूर्ण हो गयी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्र बन जाने से स्थानीय लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र बहुत ही भव्य एवं सुन्दर बना है इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद राजकिशोर, आर एन महेश, राजपाल तोमर, विवेक प्रकाश गर्ग, डॉ मुकेश शर्मा,