Posts

कड़ी निगरानी में रखी गयी है मत पेटी

Image
कड़ी निगरानी में रखी गयी है मत पेटी मुरादनगर। मत पेटियां कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उच्चाधिकारी भी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। गंग नहर स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज में 2 मई को त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। यहीं स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस बार प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मत पेटी स्थल पर नहीं रखे गए हैं। पूर्व में पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों के साथ चुनाव लड़ने वालों के प्रतिनिधियों को भी स्ट्रांग रूम पर रखा जाता था। सुरक्षा बल 24 घंटे तैनात हैं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों गाड़ियां आग बुझाने के समस्त प्रबंध किए गए है।

दिल्ली के 26 तक बंद रहने से स्थानीय शहरी लोग भी बेचैन

Image
दिल्ली के 26 तक बंद रहने से स्थानीय शहरी लोग भी बेचैन मुरादनगर। दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा से यहां के लोगों में भी बेचैनी होने लगी है। लंबे लॉकडाउन की आशंका से सहमें लोगों ने लंबी दूरी जाने के कार्यक्रम रद्द करने शुरू कर दिए हैं। वहीं कुछ लोग कालाबाजारी करने में लग गए हैं। ग्रामीण तथा नगर की कालोनियों में खुली दुकानों पर दुकानदारों ने सामानों के अधिक मूल्य वसूलने के समाचार मिल रहे हैं। इस बारे में लोगों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी शिकायतें साझा करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। लोगों को आशंका है कि दिल्ली में 26 अप्रैल तक के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण गाजियाबाद में भी अचानक लंबे लॉकडाउन की घोषणा न कर दी जाए क्योंकि मुरादनगर की दूरी दिल्ली से ज्यादा नहीं है। यहां से हजारों लोग रोज काम धंधे के लिए दिल्ली आते जाते हैं। दिल्ली की बंदी का उन लोगों पर भी प्रभाव पड़ेगा यहां मार्केट में दिल्ली से ही अधिकांश सामान आता है उसकी आपूर्ति भी बंद रहेगी।

उप जिलाधिकारी ने बंदी के लिए मुरादनगर की प्रशंसा की

Image
उप जिलाधिकारी ने बंदी के लिए मुरादनगर की प्रशंसा की             मुरादनगर का बंद बाजार मुरादनगर। कोरोना संक्रमण के भयावह फैलाव के कारण क्षेत्र में लागू बंदी के आदेशों का इस बार कड़ाई से जनता सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने पालन किया। उसको लेकर उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने मुरादनगर की जनता व यहां के राजनीतिक सामाजिक व्यापारिक संगठनों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह लोगों की जागरूकता सहयोग से ही संभव हो सका। हालांकि गली मोहल्लों में कुछ दुकानदारों ने सोमवार को खोली लेकिन ग्राहक नदारद रहे। बैंक व शराब के ठेके कुछ अन्य कार्यालय भी खोले लेकिन लोगों की उपस्थिति वहां भी कम रही। क्षेत्र में रविवार को प्रशासन की ओर से कर्फ्यू प्रस्तावित था। इस बारे में उप जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की थी जिस पर संगठनों ने सोमवार को भी बंदी का आव्हान किया। जिसमें अधिकांश व्यापारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें। आम लोग भी इस बार ज्यादा जागरूक रहे।  उप जिलाधिकारी मोदीनगर द्वारा एक ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से कोरोना को रोकने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का नियम पालन करने

बिजली से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत

Image
बिजली से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत            किशोर की मौत के बाद जमा भीड़ मुरादनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 17 अप्रैल को आंधी बारिश के दौरान छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गया कोलीपुरा निवासी कृष्णा 16 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नारायण संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर झुलसी हालत में मिला था। लोगों ने विद्युत लाइन की चपेट या आकाशीय बिजली के कारण उसके जलने की आशंका व्यक्त की थी। उसकी हालत गंभीर देखते हुए स्थानीय डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर किया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता की 2 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। मां पिंकी पति की मृत्यु के बाद यहां हैंडलूम पावर लूम फैक्ट्री में मजदूरी कर बच्चों का लालन पालन कर रही है। स्थानीय हैंडलूम पावर लूम से जुड़े मजदूर इलाज में मदद कर रहे थे लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। मौत का समाचार सुनकर हैंडलूम पावर लूम यूनियन के अध्यक्ष निजाम चौधरी व अन्य मजदूर वहां पहुंचे। परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने आर्थिक सहायता करते हुए हर संभव अन्य मदद कराने का आश्वासन दिया। हैंडलूम पावर लूम यूनियन के

मॉल्स, जिम, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, स्पा दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे: डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
मॉल्स, जिम, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, स्पा दिल्ली वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे: डॉ. मोहम्मद वसी बेग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को शहर में कोविड-संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए एक वीकेंड में कर्फ्यू और मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम को बंद करने सहित कई प्रतिबंधों की घोषणा की। सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा। सभी आवश्यक सेवाओं को हालांकि कर्फ्यू समय के दौरान छूट दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें कोविद के मामलों में स्पाइक को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कुछ करने की जरूरत है। दिल्ली सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 30 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में रात के कर्फ्यू की घोषणा की थी। दिल्ली में रात का कर्फ्यू आज रात 10 बजे शुरू होता है और सुबह 5 बजे तक जारी रहता है। प्रतिबंधों के नवीनतम सेट की घोषणा की गई क्योंकि केजरीवाल ने दिल्ली एलजी, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य शीर्ष अधिकारियों से शहर में सीओवीआईडी -19 स्थिति पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने घातक रोगज़नक़ों के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली में आंशिक लॉ

छुटपुट घटनाओं के बीच चुनाव हुआ संपन्न, 2 मई को होगी मतों की गिनती

Image
छुटपुट घटनाओं के बीच चुनाव हुआ संपन्न, 2 मई को होगी मतों की गिनती  मुरादनगर। क्षेत्र में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव छुटपुट मामलों के बीच संपन्न हो गए सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ  जिसका समय शाम 6:00 बजे तक निश्चित था। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी क्षेत्र के भ्रमण पर रह हालातों पर बारीकी से नजर रखी। कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों व समर्थकों में झड़प के समाचार मिले।अधिकारियों ने शीघ्र ही वहां हालात सामान्य करा मतदान कराया। क्षेत्र में 80% तक मतदान होने की संभावना है। इसी के साथ ग्राम पंचायत प्रधान सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य मत पेटियों में बंद हो गए। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

बैलेट पेपर पर बदला चुनाव चिन्ह देख हुआ हंगामा, 2 घंटे तक रुका चुनाव

Image
बैलेट पेपर पर बदला चुनाव चिन्ह देख हुआ हंगामा, 2 घंटे तक रुका चुनाव मुरादनगर। क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह बैलट पेपर पर गलत प्रकाशित होकर आ गया जिसको लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और मतदान बंद करा दिया। सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने मतदाताओं व समर्थकों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत करते हुए आवंटित चुनाव चिन्ह के बैलट पेपर की व्यवस्था कर मतदान दोबारा प्रारंभ कराया। इस दौरान लगभग 2 घंटे मतदान बंद रहा। प्रत्याशी द्वारा मतदान का समय बढ़ाए जाने की मांग पर अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचे और सभी मतदाताओं के वोट डलवाने का आश्वासन दिया। मुरादनगर वार्ड संख्या 50  जलालपुर रघुनाथपुर सहविश्वा गांव से बीडीसी सदस्य का  चुनाव लड़ रही प्रत्याशी सीमा पत्नी लख्मीचंद को आटा चक्की चुनाव आवंटित किया गया था जबकि बैलेट पेपर पर अंगूठी  छपा आया। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही बैलेट पेपर की गलती प्रत्याशी समर्थकों मतदाताओं को पता चली जिस पर वहां हंगामा हो गया।