Posts

परशुराम जयंती आत्माओं की शांति के लिए आहुति

Image
परशुराम जयंती आत्माओं की शांति के लिए आहुति मुरादनगर। अ. भा. परशुराम सेवा दल ने सूक्ष्म यज्ञ कर मनायी भगवान परशुराम जयंती। 31000 आहुतियां देकर कोरोना संक्रमण से काल का ग्रास बने लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते हुए भगवान परशुराम जयन्ती सार्वजनिक रूप से न मनाकर घरों में ही मनाई जा रही है। पं विनोद मिश्रा ने  बताया कि  पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है| इसकी चपेट में जहाँ आम आदमी आ रहे हैं| वहीं हमारे जीवन की रक्षा करने वाले डॉक्टर्स, नर्सें, पुलिस कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी आदि की बड़ी संख्या में जाने जा चुकी हैं|  उन सभी की आत्मा की शान्ति के लिए आहुति दी। पं. प्रमोद कौशिक राष्ट्रीय संगठन सचिव, विजय गॉड एडवोकेट पूर्व सचिव बार एसोसिएशन गाजियाबाद, नरेन्द्र शर्मा पूर्व सभासद, बॉबी पंडित जिलाध्यक्ष, जगदीश शर्मा मोरटा, जयप्रकाश खिमावती, देवदत्त शर्मा नगराध्यक्ष, महेन्द्र शर्मा ऐडवोकेट, ओमकार दत्त शर्मा , प्रेम चन्द शास्त्री मोहनपुर, यशोदा मिश्रा, मीनम मिश्रा, आकाश शर्मा,

कोविड-19 की तीसरी लहर अपरिहार्य है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
कोविड-19 की तीसरी लहर अपरिहार्य है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के। विजयराघवन ने चेतावनी दी है कि भारत में सीओवीआईडी -19 की एक तीसरी लहर अपरिहार्य है, जिसे वायरस परिसंचरण की मात्रा दी जाती है। बयान ऐसे समय में आया है जब देश कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए और यह कि कोविड-19 उचित व्यवहार और टीकों के उन्नयन का एकमात्र तरीका है। वायरस के नए उपभेदों और उत्परिवर्तन से निपटने के लिए, कोविड -19 टीकों को अद्यतन करने की आवश्यकता है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया कि भले ही वायरस की प्रकृति को बदलना है, लेकिन ट्रांसमिशन को तोड़ने के लिए किए गए बुनियादी उपायों और सावधानियों में बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने सुझाव दिया कि नागरिकों द्वारा उचित व्यवहार किया जाना चाहिए और सभी को टीका लगाया जाना चाहिए। वैज्ञानिक समुदाय वायरस में होने वाले संभावित परिवर्तनों की पहचान करने के लिए काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार की ओर से तैयारियां और प्रतिक्रिया मजबूत हो। नीती अयोग के सदस्य, वी.के. पॉल ने

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ

Image
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ मुरादनगर। दिल्ली मेरठ हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड अस्पताल बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यहां रोगियों के लिए 50 बेड की व्यवस्था की जाएगी अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्र ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। एक-दो दिन में ही यहां चिकित्सा व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी यहां ओपीडी बंद कर दी गई है। जांच टीकाकरण के लिए उखलारसी स्थिति चंपा देवी  स्कूल में व्यवस्था की जाएगी जांच किट कम थी। 50 लोगों की जांच हो पाई वैक्सीन न होने के कारण वैक्सीनेशन का कार्य वैक्सीन उपलब्ध होने तक बंद रहेगा। वहीं क्षेत्र में संक्रमित आधा दर्जन लोगों की और मृत्यु होने की सूचना है जिनमें से अधिकांश युवा हैं। तथा बड़ी संख्या में और लोग पॉजिटिव मिले हैं। क्षेत्र के सैकड़ों लोग अस्पतालों भर्ती हैं। जिन लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की सुविधा नहीं मिल पाई है वह घर रहकर ही इलाज करा रहे हैं। यहां कोविड सेंटर बनने से उन लोगों को लाभ मिल सकता है।

अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग, महिलाओं ने थाने पर प्रदर्शन कर किया हंगामा

Image
अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग, महिलाओं ने थाने पर प्रदर्शन कर किया हंगामा  मुरादनग। अपहृत किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर महिलाओं ने थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के बाद रुपए लेकर छोड़ दिया वहीं विवाह समारोह में भाग लेकर घर वापस लौट रही अपहृत किशोरी के बारे में भी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। परिजनों को तसल्ली देने के 1 लिए एक सप्ताह बाद किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। सरकार महिला सुरक्षा नारी उत्थान के अनेक प्रयास कर रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सरकार की भी  किरकिरी करा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक महीने पहले 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि पीड़ित पक्ष द्वारा अपहरणकर्ता के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने उसे 2 दिन हिरासत में रखा ओर रुपए लेकर छोड़ दिया। लेकिन लापता का पता नहीं लग सका किशोरी की मां ने बताया कि चौकी प्रभारी उनकी पुत्री को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए उल्टे हम पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाकर धमका रहे हैं। आक्रोशित मह

लोकदल के अध्यक्ष की अचानक हुई मौत से शहर के दिग्गज़ों में शोक व्यापत

Image
लोकदल के अध्यक्ष की अचानक हुई मौत से शहर के दिग्गज़ों में शोक व्यापत           स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह, लोकदल अध्यक्ष मुरादनगर। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का मुरादनगर क्षेत्र से काफी लगाव था। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को वह दूर से देख कर ही उनके नाम से आवाज लगाकर अपने पास बुला लेते थे। उनके निधन का समाचार मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सहसा लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि उनके प्रिय नेता अब उनके बीच नहीं रहे। वहीं अन्य राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। वह 7 बार सांसद चुने गए। कई महत्वपूर्ण विभागों के केंद्रीय मंत्री रहे। उनके बारे में विपक्षी दलों के लोग भी कहते हैं कि उनका कार्यकाल अंतिम समय तक बेदाग रहा। भ्रष्टाचार भेदभाव के आरोप उन पर विपक्ष भी नहीं लगा सका।  एक विधानसभा चुनाव के दौरान वह काफी दिनों तक क्षेत्र में रहे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मुरादनगर अब घर सा लगने लगा है। इसलिए समय बहाना मिलते ही इस और आ जाता हूं। समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे तथा पूर्व विधान

अनावश्यक रूप से बैंक में जाने से बचें - अमर श्रीवास्तव, SBI बैंक प्रबंधक

Image
अनावश्यक रूप से बैंक में जाने से बचें -  अमर श्रीवास्तव, SBI बैंक प्रबंधक  मुरादनगर। कोरोना के कारण बैंकों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कुछ कर्मचारी पॉजिटिव होने तथा बड़ी संख्या में वायरल आदि की चपेट में आने के कारण उपचाराधीन हैं। इस लिए बहुत कम कर्मचारी कार्य करने के लिए शाखाओं में उपलब्ध हैं। यह बातें आयुध निर्माणी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अमर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा में गुरुवार तथा शुक्रवार को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक रूप से बैंक में आने से बचें। ऐसे में सीडीएम, एटीएम, नेटबैंकिंग और योनो ऐप का उपयोग करें। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से निकले।

जनप्रतिनिधि लगभग लापता है, एक धरना उनके लिए भी दे देते - महताब पठान

Image
जनप्रतिनिधि लगभग लापता है, एक धरना उनके लिए भी दे देते - महताब पठान  मुरादनगर। लोगों को ऑक्सीजन और बेड ना मिलने की वजह से हजारो मौते हो रही हैं । छाती पीटी जा रही है। बंगाल में हुई  10 मौतों के लिए बीजेपी देश भर मे धरना कर रही है। लाखो लोग ऑक्सीजन और बेड ना मिलने की वजह से मौत के आगोश में समा गए। उनके लिए भी कुछ हमदर्दी जाहिर कर देते। हो सकता है पीडि़त परिवारो का कुछ दर्द हल्का हो जाता। देश के अंदर आपातकाल जैसे हालात हैं। चारो तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। कहीं बेड नही है तो कहीं ऑक्सीजन नही है। लोग तड़प रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट रोज नसीहत कर रहा है। कोरोना से हुई मौतों को नरसंहार की उपाधि दी गयी है। जिस बंगाल के लिए धरना किया जा रहा है। उसी चुनाव के कारण देश में कोरोना फैला है। आज हालत गंभीर है और सरकार मौन है।