हमने प्रदेश से गुंडाराज समाप्त कर उत्तम सरकार देने का कार्य किया है - योगी
हमने प्रदेश से गुंडाराज समाप्त कर उत्तम सरकार देने का कार्य किया है - योगी मोदीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां किसान नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और अपना संबोधन किया लेकिन उखलारसी श्मशान घाट पीड़ित परिवारों की महिलाओं से उन्हें पुलिस प्रशासन ने नहीं मिलने दिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया। मीडिया कर्मियों को भी कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति नहीं दी गई। आक्रोशित महिलाओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय जहां वह धरना भूख हड़ताल कर रही हैं, का ताला लगाकर पुलिस प्रशासन के कर्मियों को बंद कर दिया। गौरतलब हो कि 3 जनवरी 2021 को नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित बरांड की छत गिरने के कारण 25 लोगों की मृत्यु उससे अधिक लोग घायल हो गए थे। 1 वर्ष पूर्व हुए इस सरकारी नरसंहार के समय सरकार द्वारा दिए गए। आश्वासन नौकरी दोषियों को सजा जैसी मांगों को लेकर महिलाएं 29 नवंबर से नगर पालिका परिषद कार्यालय में भूख हड़ताल धरने पर बैठी हुई है। महिलाओं से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संपर्क कर दो महिलाओं को मुख्यमंत्री से मिलवाने का वादा कर हेलीपैड स