Posts

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 14 को ऑनलाइन - शमशेर राणा

Image
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 14 को ऑनलाइन - शमशेर राणा     गाजियाबाद। देव प्रभा प्रकाशन के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानी स्वामी रामानन्द ट्रस्ट (रजि ०) द्वारा सन् 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के उपलक्ष में दिनांक 14 मई 2020 को सांय 4 बजे स्थान जूम मीटिंग एप सोशल मीडिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहीदों कि पावन स्मृति में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संयोजक एवं ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष शूटर शमशेर राणा एवं देवप्रभा प्रकाशन के संस्थापक डॉ० चेतन आनन्द ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कवि डॉ० कुंवर बेचैन कर रहे हैं तथा डॉ० अजय अटल, महेन्द्र अजनबी, सुश्री वंदना कुंवर रायजादा, डॉ० तूलिका सेठ, पूजा बहार, उत्कर्ष गाफिल, आशीष प्रकाश, ममता लड़ीवाल, संजीता घोष अपनी जैसे राष्ट्रीय कवि अपनी रचनाओं के साथ शिरकत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम गत दो दशकों से शहीद स्मारक गाजियाबाद पर आयोजित होता रहा है। इस बार लॉक डा उन के दौरान सोशल मीडिया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

लोग रहे परेशान, प्रशासनिक अधिकारी बेसुद्ध

लोग रहे परेशान, प्रशासनिक अधिकारी बेसुद्ध   मुरादनगर। महामारी के फंसे लोग अपने घर जाने के लिए उतावले हैं और लोगों के कहे पर भी विश्वास कर रहे हैं वह सही है या झूठ इस बारे में इस समय शायद किसी के पास सोचने का समय नहीं है। इसीलिए लोग आपाधापी में हैं। राधा स्वामी सत्संग ब्यास मोरटा के निकट स्थित हजारों की संख्या में अपने घर जाने की इच्छा लिए मजदूर जमा हो गए। उन्हें बताया गया था कि गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उनके गुरु जी ने बसों का इंतजाम किया है। यह सुनकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के सहित यहां एकत्र हो गये। जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विधायक सुनील शर्मा सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग आश्रम पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों का हालचाल लिया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्रम के अंदर प्रवेश करते ही तमाम गेट बंद करा दिए। उसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हालचाल लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके बाहर निकलने व अपने वाहनों के इंतजार में खड़े दिखलाई दिए जिनके साथ छोटे बच्चे सामान थे। यही नहीं अन्य भी कई  स्थानों पर प्रवासी रुके या चल रहे हैं लेकिन उनके बारे में कोई सुध बु

मुकेश पारचा ने की लोगों की मदद

मुकेश पारचा ने की लोगों की मदद   मुरादनगर। नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामारी के बीच अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों की हिफाजत व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर रहे हैं वह सम्मान के पात्र है। भाजपा नेता मुकेश पारचा व उनके साथियों ने कोरोना जैसी महामारी के बीच साथियों के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं वह सराहनीय है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुध निर्माणी पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ का सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह दिए। इस अवसर पर अन्य पुलिसकर्मियों अमित,  शिवकुमार दीवान ऑर्डनेंस फैक्ट्री चौकी पर  भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा और पुष्प देकर सम्मानित किया। इस इस अवसर पर मुकेश चाचा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में लगातार 40 दिनों महामारी से प्रभावित लोगों की सेवा कर रहे हैं। यह भी करोना योद्धा से कम नहीं है। उनके कार्य के लिए वह भी सभी  सम्मान के पात्र है। गौरव वाल्मीकि उपाध्यक्ष,  मनीष शर्मा, बजरंग दल से शिवा पंडित, गौ रक्षक विक्रांत आदि मौजूद रहे।                    मुकेश ने बताया की लॉक डाउन के बाद से अभी तक वह लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ ही इस महामारी के समय लोगों की सेवा कर

6 घंटे बाद मिला मासूम अपने माता-पिता से

6 घंटे बाद मिला मासूम अपने माता-पिता से फोटो अगर फोटो   मुरादनगर। 6 घंटे मासूम माता पिता के इंतजार में बिलखता रहा लेकिन लॉक डाउन के कारण आम लोगों का रोड पर न होने के कारण मासूम पर किसी का ध्यान नहीं गया। 6 घंटे बाद यहां पहुंचे उसके माता-पिता को वह एक मंदिर के पास बैठा मिला। यह देख कर मौजूद लोगों ने भी कहा कि ऊपरवाला सबकी सुनता है। हरिद्वार के ज्वालापुर में मजदूरी करने वाला अलीगढ़ के खैर जिले के राम भरोसे उसकी पत्नी बिंदु पैदल ही अपने गांव के लिए अपने बेटे टिंकू 10 वर्ष व बेटी मिनी 8 वर्ष को साथ लेकर चले थे। मेरठ बाईपास के निकट बच्चे को ज्यादा थकान परेशानी होने के कारण दंपत्ति ने एक बाइक सवार से थोड़ी दूर के लिए लिफ्ट मांगी। उसने सभी को साथ ले जाने से मना कर दिया। जिस पर उन्होंने अपने पुत्र को कुछ दूर तक बाइक पर बैठा कर छोड़ देने का अनुरोध बाइक सवार से किया। बाइक सवार मुरादनगर गंग नहर के निकट बच्चे को बाइक से उतारकर चला गया व कुछ देर मासूम ने परिजनों का इंतजार किया। देर तक जब वह नहीं पहुंचे वह सड़क किनारे ही बैठकर रोने लगा। कुछ राहगीर वहां रुके लेकिन बच्चे के बारे में कुछ पता न होने के

मानव सेवा समिति ने आपसी सांप्रदायिक सौहार्द को दिया बढ़ावा

Image
मानव सेवा समिति ने आपसी सांप्रदायिक सौहार्द को दिया बढ़ावा     मुरादनगर। कोरोना के कारण देश में लगे लॉक के बीच विभिन्न क्षेत्रों में फसे मजदूरों को तीनों समय निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही मानव सेवा समिति ने इस आपातकाल में भी आपसी सौहार्द बनाने का प्रयास किया। लॉक डाउन के बीच भी संस्था के सदस्यों ने क्षेत्र के आपसी सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की कोशिश की।  समिति के सदस्य शाम को जरूरतमंद लोगों का भोजन लेकर निकले थे। उसी दौरान मुस्लिमों के रोजे खोलने का समय हो गया कुछ मुस्लिम समाजसेवी टीम के साथ थे। कुछ राहगीरों के रूप में दिखलाई दिए। समिति ने त्वरित निर्णय करते हुए रोजा इफ्तारी का कार्यक्रम कर दिया। जिसमें सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सभी लोगों ने मिलकर रोजा इफ्तार किया। इस बारे में आयोजकों का भी यही कहना है कि आवश्यक सावधानियों को रखकर सभी कार्य किए जा सकते हैं। किसी भी भय के कारण आपसी भाईचारा और सौहार्द नहीं छोड़ा जा सकता। फासला, सावधानी आवश्यक है। उसके साथ ही सामाजिक सद्भाव जो मुरादनगर क्षेत्र की पहचान है,, वह भी बना रहे वह भी हम ही लोगों का कर्तव्य है। समिति बिना क

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने थाने के गेट पर की  हेल्प डेस्क चुरू

Image
सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने थाने के गेट पर की  हेल्प डेस्क चुरू     मुरादनगर। कोरोना कहर की चपेट में पुलिसकर्मियों के भी आने के कारण सुरक्षा के लिए पुलिस ने ज्यादा लोग थाने में एकत्र ना हो इसके लिए थाने के गेट पर ही हेल्प डेस्क शुरू की है। थाने के गेट पर अवरोधक लगाए गए हैं जिससे थाने के अंदर सीधे वाहन नहीं जा पाएंगे और बड़ी संख्या में एक साथ लोग भी थाने में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। थाने के गेट पर लगी हेल्प डेस्क पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें भी पूरी सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कोरोना वायरस की दस्तक के साथ ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लॉक डाउन का पालन कराने में लगी हुई है। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसे देखते हुए हेल्प डेस्क शुरू की गई है हेल्प डेस्क पर एक अधिकारी व कुछ कर्मचारी मौजूद रहेंगे जो थाने पहुंचने वालों की शिकायत थाने के गेट पर ही दर्ज कर कार्यवाही कराएंगे।    

जरूरतमंद लोगों को भाजपा नेता खोज कर उपलब्ध करा रहे हैं भोजन सामग्री व आवश्यक वस्तुएं

Image
जरूरतमंद लोगों को भाजपा नेता खोज कर उपलब्ध करा रहे हैं भोजन सामग्री व आवश्यक वस्तुएं     मुरादनगर।  वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों आबादी नगरों में बहुत से स्वयंसेवी लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां स्वयंसेवी नहीं पहुंच पा रहे काम छूटने से दाने दाने को परेशान हुए लोगों की मदद के लिए बहुत से हाथ आगे आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें भोजन तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि वह और उनके साथी प्रतिदिन गाड़ियों में भोजन सामग्री लेकर निकलते हैं और ऐसे स्थानों का रुख करते हैं। जहां लोगों का आम दिनों में आना जाना कम होता था लेकिन महामारी के चलते अपने घरों को लौट रहे मजदूर ऐसे रास्तों से गुजर रहे हैं, जहां मदद की साधन नहीं है। कई स्थानों पर पूरे परिवार ही फंसे हुए हैं, जिनमें वृद्धों के साथ बच्चे भी हैं। ऐसे में हम प्रयास कर रहे हैं कि भोजन के साथ ही बच्चों के लिए दूध बुजुर्गों के लिए दवा आदि का भी प्रबंध किया जा रहा है। गोपाल का कहना है कि सामान्य क्षेत्रों में लोगों को बहुत मदद मिल रही है। लेकिन उसके बावजूद भी बहुत से ल