Posts

मुरादनगर की संस्था को राजस्थान से मिला सम्मान 

मुरादनगर की संस्था को राजस्थान से मिला सम्मान    मुरादनगर । दिव्यांगों की सेवा में जुटी नगर की जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष दिव्यांग मित्र एम एस चिश्ती को सेवा योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। दिव्यांग मित्र एम एस चिश्ती ने बताया कि अर्पण संस्थान जयपुर राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गौड द्वारा कोरोना महामारी के समय समिति द्वारा की गई सेवा को मानवता की नई मिसाल बताया है। सम्मान पत्र में कहा गया है कि समिति के सदस्यों ने महामारी के समय योद्धा कि तरह सेवा कर्म किए हैं जिसके लिए हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। समिति को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित करते हैं। इसकी सूचना मिलते ही संस्था कार्यकारिणी एवं दिव्यांग जनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकारिणी व दिव्यांगजनो अर्पण संस्थान व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गौड़ का आभार व्यक्त किया।  

ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सनोवर खान का रहा दबदबा

Image
ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर सनोवर खान का रहा दबदबा लमहाविद्यालयो में मुल्तानीमल महाविद्यालय मोदीनगर सर्वश्रेष्ठ ग़ाज़ियाबाद।   चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में कोविड-19 के प्रति  जागरूकता को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर दस प्रतियोगिताए ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम विवि वेबसाइट पर 10 मई को घोषित कर गया है।ऑनलाइन प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय संयोजक डॉ प्रकाश चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विवि स्तर पर आयोजित नौ जिलों की इस प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद से सर्वाधिक भागीदारी रही। गाजियाबाद जनपद के विजेताओं के बारे में जानकारी देते हुए जिला नोडल अधिकारी श्री योगेंद्र प्रसाद सक्सेना ने बताया कि जिले में  समस्त कॉलेजों में मुल्तानीमल महाविद्यालय मोदीनगर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। व्यक्तिगत रूप से एम एम एच कॉलेज ग़ाज़ियाबाद के सनोवर खान ने सर्वाधिक तीन प्रतियोगिताओं  में स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम समूह A 1. आलेख प्रतियोगिता  प्रथमः अक्षय पांडेय, एम.एम.एच. कालिज, गाजियाबाद  द्वितीयः प्रमोद कुमार, एम.एम.

ऑनलाइन दुख दर्द दूर कर रहे हैं योगी उमेश 

Image
ऑनलाइन दुख दर्द दूर कर रहे हैं योगी उमेश  मुरादनगर। पहले लोगों को सामने बैठा कर उनकी समस्याओं का समाधान करते आ रहे पंडित उमेश योगी महामारी के बीच लोगों का भक्ती व शक्ति से ऑनलाइन साक्षात्कार करा लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। योगी काफी लंबे समय से मां काली की आराधना करते चले आ रहे हैं और लोगों के दुख दर्द सुनकर उन्हें दूर करने का भी भरकर प्रयत्न करते रहे हैं। उनके यहां अपनी समस्याओं के प्रश्न लेकर बड़ी संख्या में लोग रोज पहुंचते थे। सरकार द्वारा कोरोना को लेकर घोषित किए गए आपातकाल में भी वहां आने वालों का तांता लगा हुआ था। द्वार पर पहुंचे लोगों को वापस लौटा देना उन्हें उचित नहीं लगा और सावधानी के कारण अब उन्होंने इस समस्या का समाधान भी ढूंढ लिया है जो लोग अपनी समस्या लेकर खुद नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें योगी भी घर रहने की सलाह देते हुए टेलीफोन व्हाट्सएप मेल आदि से अपनी समस्याएं बताने को कहा। लॉक डाउन में जहां सभी अपना समय पास करने के लिए परेशान हैं वहीं इस बीमारी के चलते अब उन्हें यथा समय ऑनलाइन रहना पड़ रहा है। जिससे वह लोगों की समस्या सुन सकें और उनका निराकरण भी करा सकें

घर वापसी के लिए जा रहे 800 से अधिक मजदूरों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया दवाई और खाने का प्रबंध है - अलीमुद्दीन कस्सार

Image
घर वापसी के लिए जा रहे  800 से अधिक मजदूरों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया दवाई और खाने का प्रबंध है - अलीमुद्दीन कस्सार     मुरादनगर। काम बंद होने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंचे मजदूर मुरादनगर क्षेत्र में संख्या में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता अलीमुद्दीन कस्सार ने बताया कि विभिन्न स्थानों से पैदल चलकर अपने घरों की ओर वापसी कर रहे लगभग 1000 मजदूरों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी बिजेंदर बिजेंद्र यादव जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की अगुवाई में मुरादनगर विधानसभा विनीत त्यागी प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नेतृत्व में आरवीएस गार्डन में लगभग 800 से अधिक गरीब मजदूर को नाश्ता पानी और दवाइयों की व्यवस्था की। सभी लोगों को उनके राज्य में प्रशासन के  वार्ता कर रवाना किए। प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आदेश अनुसार युवा कांग्रेस की टीम भी कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना से लड़ाई में पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्य कर रही है।लियाकत हुसैन, नरेंद्र सिरोही, फौजी अशोक शर्मा, एनएसयू आई के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुशवाह, कल्लू ठाकुर, सिद्धार्थ

छात्र छात्राओं ने सकारात्मक और रचनात्मक कला के साथ कोरोनावायरस से किया लोगों को जागरुक

Image
छात्र छात्राओं ने सकारात्मक और रचनात्मक कला के साथ कोरोनावायरस से किया लोगों को जागरुक     मेरठ। कोरोना वॉयरस के कारण उत्पन्न वैश्विक संकट के क्षणों में छात्र-छात्राओं को सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल करने के अभियान स्वरूप राष्ट्रीय सेवा योजना की चौधरी चरणसिह विश्वविद्यालय, मेरठ इकाई ने विवि क्षेत्र के नौ जिलों के सभी स्नातक, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए निम्न दस प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की। राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ विश्वविद्यालय की एन एस एस इकाई उत्तर भारत में पहली इकाई है।  जिसने इस स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की है। एन एस एस ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ प्रकाश चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि दो  ग्रुप में आयोजित दस प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग चौदह सौ विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की।     प्रतियोगिता का आरंभ विवि स्तर पर 27 अप्रैल को किया गया और प्रतियोगिता के पहले चरण में 3 मई तक प्रतिभागियों ने अपन

मानव सेवा समिति द्वारा लोक डाउन में फंसे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी

Image
मानव सेवा समिति द्वारा लोक डाउन में फंसे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी     मुरादनगर। मानव सेवा समिति द्वारा द्वारा लॉक डाउन में फंसे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। समिति के कार्यकर्ताओं ने ब्रिजविहार, गंगाविहार, कृष्णा कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सहविस्बा, त्रिमूर्ति  विहार, ब्रहमपुरी, पूर्णज्ञानञ्जली कॉलेज सैंथली, अम्बेडकर द्वार डिफेन्स कॉलोनी, कोरी गड्ढा, ममता वाली गली व जीतपुर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब व मजदूर व्यक्तियों को पका भोजन वितरित कर रहे है। दोपहर के भोजन में पुलाव व शाम के भोजन में रोटी सब्जी का भोजन वितरित किया गया। नायब तहसीलदार कोमल पंवार व तहसीलदार उमाकांत तिवारी जी ने रसोई का व रसोई में बन रहे भोजन का निरीक्षण किया और रसोई में निस्वार्थ कार्य कर रही गरीब महिलाओं को राशन किट वितरित की। नायब तहसीलदार व तहसीलदार ने रसोई की व्यवस्था व बन रहे भोजन को देखकर समिति के सभी सदस्यों व कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की। समिति का प्रयास है कि शहर में कोई भी गरीब व मजदूर व्यक्ति भूखा न रह पाए। सोनू त्यागी पूर्व पार्षद, देवेंद्र पायल, दिनेश जाटव पार्षद, राधेश्याम

गुरुदीन प्रजापति लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं आगे

Image
गुरुदीन प्रजापति लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं आगे मुरादनगर। आपातकाल में हर कोई लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आता। कुछ गिने-चुने लोग ही ऐसे हैं जो दूसरे के दुख को अपना समझ कर उसे बांटने का प्रयास करते हैं। शामली में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी गुरुदीन प्रजापति यहां निवास करते हैं। वह नगर की एक सामाजिक संस्था उत्थान एक पहल के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे हैं और साथ ही अन्य लोगों को भी महामारी की विपदा में फंसे लोगों की मदद का आव्हान कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि वह लोग जरूरतमंदों को खोज कर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्य में बहुत से लोग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति खाने-पीने के सामान के साथ ही आवश्यकता की दवाएं भी उपलब्ध करा रही है।