Posts

मंगल बाजार पर लगे रोक उपचुनाव में जीतेंगे रालोद प्रत्याशी - असलम खान

Image
मंगल बाजार पर लगे रोक उपचुनाव में जीतेंगे रालोद प्रत्याशी - असलम खान   मुरादनगर। यदि कोरोना को लेकर ऐसी ही लापरवाही होती रही तो हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं। यह कहना है राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता असलम खान का। नगर में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगना शुरू हो गया है। इसमें तमाम नियम कायदे लोगों ने ताक पर रख दिए हैं। सरकार एक ओर कोरोना से बचाव के लिए पाबंदियां लगा रही है। अभी भी बहुत से दिशानिर्देशों के कारण लोग बहुत से कार्यों को सूक्ष्म रूप में कर रहे हैं। मुख्य बाजार से ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते पर मंगलवार का साप्ताहिक बाजार लगता था। लॉकडाउन के कारण बाजार नहीं लगा लेकिन अब वह बाजार दोबारा लगने लगा है जिसमें पहुंचने वाले ग्राहक लापरवाह हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर लोग खुद खतरे में पड रहे हैं। दुकानदार भी कोई सावधानी नहीं बरत रहे। खान ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। दुकान लगाने वाले भी दूरी तक से यहां आते हैं। स्थान छोटा होने के कारण वहां पहुंची लोगों की भीड़ कभी भी बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने बताया कि इस बारे म

आयुध निर्माणी मजदूरों को भी मिलेंगे हक 

Image
आयुध निर्माणी मजदूरों को भी मिलेंगे हक     मुरादनगर।  टी यू सी सी में लाला गंगा शरण को उत्तर प्रदेश का प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने उनको मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह मजदूर हित के कार्य कर तेजी से मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने के लिए कार्य करेंगे। इस बारे में लाला गंगा शरण ने बताया कि आयुध निर्माणी तथा अन्य संस्थाओं में असंगठित रूप में कार्य करने वाले मजदूरों को चिकित्सा शिक्षा दुर्घटना के समय सहायता उपलब्ध कराना संगठन का मुख्य कार्य है। 

अवैध संबंधों के कारण हुई थी हत्या तीन गिरफ्तार

Image
अवैध संबंधों के कारण हुई थी हत्या तीन गिरफ्तार   मुरादनगर। पुलिस जिसे दुर्घटना बताती रही वह अवैध संबंधों के कारण हत्या का मामला निकला। अब पुलिस ने हत्या स्वीकार करते हुए 3 तथाकथित हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 14. 15. की रात्रि में गांव मनोटा के निकट रेलवे ट्रैक से मोदीनगर निवासी लोकेश पुत्र बनवारी लाल का शव मिला था। उस समय पुलिस ने उसे दुर्घटना में मौत बताया था जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। इस बारे में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस मामले में विश्वास निवासी मोदीनगर संजय उर्फ संजू निवासी मनोटा सोनू निवासी निवाड़ी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा करते हुए मृतक के एक आरोपी के भाई की पत्नी से अवैध संबंध होना बताया है। 

गंग नहर पर विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु हुए निराश

Image
गंग नहर पर विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु हुए निराश   मुरादनगर। रामनवमी विजयदशमी पावन पर्व इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया। अधिकांश लोगों ने अपने- अपने घरों में माता की छोटे चित्र के साथ नौ दिनों तक व्रत रखकर पूजा की दशहरे पर घर में ही पूजा कर मनाया गया। अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने बताया कि 17 तारीख से शरदीय नवरात्रे का व्रत तथा माता का पूजन किया गया। मिश्रा ने बताया कि छोटी मूर्तियों को लेकर लोग गंगनहर पर विसर्जन के लिए पहुंचे लेकिन गंग नहर में पानी न होने के कारण लोगों को निराशा हुई। प्रतिवर्ष विसर्जन के बाद सफाई के लिए गंग नहर का पानी बंद किया जाता था लेकिन इस बार बहुत पहले ही कर दिया गया। पहले अस्थाई तालाब मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए जाते थे। इस बार उनकी भी कोई व्यवस्था नहीं हुई उन्होंने बताया कि पंं. प्रमोद कौशिक राष्ट्रीय सचिव, पं नरेंद्र शर्मा पूर्व सभासद, महेश गर्ग, रोहताश कुमार, अशोक कुमार, विद्यासागर शर्मा , पं जगदीश शर्मा , ओमपाल शर्मा, अशोक कुमार बोबी शर्मा,पं ओमकार दत्त शर्मा, पं कपिल शास्त्री, पं प्रवीण शर्

ओम सन में ऑन लाइन रामलीला

Image
ओम सन में ऑन लाइन रामलीला   मुरादनगर। ओम सन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा दशहरा पर्व पर मनमोहक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने रामायण के चरित्रों का मनोहरी प्रदर्शन किया। नर्सरी से कक्षा पाँच तक के बच्चों ने रामायण के विभिन्न चरित्र भगवान श्री राम माता सीता हनुमान जी आदि की वेषभूषा धारण कर उनके चरित्रों को जीवंत किया। कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने चरित्रों को अपने संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया।  उनके शब्द, उनके भाव, उनकी प्रस्तुति सराहनीय रही।  कक्षा 1 से तीरथ, प्रेप कक्षा से अनादि यादव, कक्षा 1 से सुरयांश सिवाच, कक्षा 2 से प्रत्युष सिरोही, कक्षा 3 से आरध्या त्यागी, कक्षा 4 से शिवांगी चौधरी, कक्षा 5 से इस्मा, कक्षा 6 से गर्व शर्मा, कक्षा 7 से अवि मालिक, कक्षा 8 से आस्था शर्मा, कक्षा 9 से राबिया, कक्षा 10 से गरीमा चंद्रा एवं कक्षा 11 से विदुषी गुप्ता का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस अवसर पर निदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के समय दशहरा पर्व केवल रावण का ही नहीं, इस महामारी का विनाश का भी पर्व है जिसे हमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देशित नियमों

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत अजीत पाल त्यागी

Image
दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत अजीत पाल त्यागी   मुरादनगर। आदर्श रामलीला कमेटी के मुख़्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी ने कहा कि विजयदशमी पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का संदेश देता है। भगवान राम अच्छाई के प्रतिनिधि हैं। वहीं दशहरा यह भी बताता है कि सभी विधाओं में पारंगत होने के बावजूद एक गलत आचरण ने रावण व उसके पूरे परिवार का विनाश कर दिया।  कोरोना दिशानिर्देशों के कारण इस बार टंकी रोड़ पर रामलीला का मंचन न कर डिजिटल रामायण दिखाई गई थी। विजयादशमी के अवसर पर भी रामलीला मंचन नहीं हुआ और न ही पुतलो का दहन किया गया। पंडित दिनेश शास्त्री द्वारा दिन में सुंदरकांड का पाठ किया गया। कमेटी के अध्यक्ष विनोद धनगर एवं कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक का स्वागत किया, शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी के संचालक राकेश गोयल नारद, सुभाष गुप्ता, अशोक गुप्ता, स्टेज मैनेजर हर्षित गोयल, राधे किशन अरोड़ा अमरीश गोयल, राकेश मोहन गोयल पत्रकार, अक्षय सिंघल, रामकिशन बन्धु पत्रकाा, प्रमोद गोयल, बिजेन्द्र पाल, सुबोध त्यागी , राकेश ऊन वाले आदि लोग उपस्थित र

आरोपों की जांच हो - महताब पठान

Image
आरोपों की जांच हो - महताब पठान   मुरादनगर। कांग्रेस नेत्री द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए अन्यथा पार्टी की छवि को आघात पहुंचेगा। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने एक प्रेस नोट जारी कर कहीं है। उन्होंने कहा है कि जिन बड़े नेताओं पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं उन्हें सामने आकर सच्चाई सबके सामने रखनी चाहिए और पार्टी आलाकमान को भी महिला नेत्री के आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की बातें की जा रही हैं। ऐसे में यदि पार्टी की कार्यकर्ता ही उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं उनके बारे में सभी को सच का पता चलना चाहिए अन्यथा महिलाएं राजनीतिक गलियारों में आते हुए डरने लगेंगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को भी पत्र भेजकर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।