तो क्या तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा? यह बात अब सच लगने लगी है
तो क्या तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा? यह बात अब सच लगने लगी है युवा जल संरक्षण समिति के राष्ट्रीय सचिव निशांत भारद्वाज ने जल संरक्षण और गिरते भूजल को लेकर चिंता जताई और सभी लोगों से आह्वान किया कि वह उनके द्वारा बताए गए छोटे-छोटे उपायों से जल संरक्षण करके तेजी से गिरते जलस्तर रोका जा सकता है। देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है। लातूर जैसी कई जगह तो पानी की कमी की वजह से हालात अत्यन्त भयावह हो रहे हैं। लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं। किन्तु आज मानव जाति के लिये जल सरंक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है। यदि अब भी हम लोग जल सरंक्षण के प्रति गम्भीर नहीं हुए तो यह बात बिलकुल सही साबित होगी कि- तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिये होगा। आज हमें जल सरंक्षण की आवश्यकता क्यों है ? जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण तथा औधोगिकीकरण के कारण प्रति व्यक्ति के लिये उपलब्ध पेयजल की मात्रा लगातार कम