Posts

पीड़ित को नहीं मिला न्याय सड़कों पर लड़ेंगे - निजाम चौधरी

Image
पीड़ित को नहीं मिला न्याय सड़कों पर लड़ेंगे - निजाम चौधरी मुरादनगर। भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार पर हिंसा कराने के आरोप लगा रही है। उत्तर प्रदेश में लोगों के हो रहे उत्पीड़न उसे नहीं दिखलाई दे रहे क्योंकि यहां भाजपा की ही सरकार है। भोजपुर में जिस तरह से जीशान के साथ हैवानियत की गई है पुलिस ने उस पर लीपापोती कर पूरे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस विषय पर आजाद समाज पार्टी के बनारस संभाग प्रभारी निजाम चौधरी ने बताया कि आजाद समाज पार्टी उसके लिए पुलिस प्रशासन से बात करेगी और जहां तक भी संभव हो सकेगा जीशान को मदद कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ऐसी घटनाओं के सख्त खिलाफ है। समाज के कमजोर गरीब अल्पसंख्यक मजदूर किसान की लड़ाई के लिए ही पार्टी का गठन हुआ है। यदि जीशान को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने एक किशोर के साथ बर्बरता करते हुए मारपीट यहां तक की शरीर में लोहे की कील गड़ा उसे लहूलुहान कर दिया था। आरोप है कि हम

पिता के बाद मां का साया भी उठा 3 बच्चे हुए अनाथ

Image
  पिता के बाद मां का साया भी उठा 3 बच्चे हुए अनाथ  मुरादनगर। 3 बच्चे हुए अनाथ कौन देगा सहारा पिता के बाद मां भी उन्हें अकेला छोड़ गई कोई रिश्तेदार नहीं कहां से यहां आए थे। यह भी उन्हें नहीं पता मां की मौत के बाद 3 बच्चे हुए। अनाथ ऊपरवाला ऐसे हालात किसी को न दिखाए जिन्हें इस बारे में पता चला वह यही प्रार्थना कर रहे हैं।  नगर की संगम विहार कॉलोनी उखलारसी में रहने वाले एक परिवार मे महिला की मौत के बाद 3 बच्चे दुनिया में अकेले रह गए। संगीता भंडारी पत्नी स्वर्गीय दलीप भंडारी अपने परिवार के साथ रहती थी। लगभग 5 वर्ष पूर्व उसके पति दलीप भंडारी उम्र 40 वर्ष की बीमारी के चलते 2016 में मृत्यु हो गई। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन कर रहा था दिलीप की मौत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। संगीता ने किसी तरह से अपने आप को संभाल 3 बच्चों की मां की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए आसपास के घरों में झाड़ू पोछे का काम करने लगी। वह किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। रविवार को रात में बीमारी के कारण संगीता की भी मौत हो गई वह अपने पीछे अपने तीन बच्चों को छोड़ गई। मां बा

वन विभाग मोदीनगर रेंज द्वारा ग्राम अबूपुर के निकट गंगनहर पटरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया

Image
वन विभाग मोदीनगर रेंज द्वारा ग्राम अबूपुर के निकट गंगनहर पटरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया  मोदीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग मोदीनगर रेंज द्वारा ग्राम अबूपुर के निकट गंगनहर पटरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्योंकि वृक्ष हमें सर्वाधिक आक्सीजन प्रदान करते हैं। अतः यह सभी लोगों का दायित्व है की वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि वातावरण स्वच्छ एवं निर्मल हो सके। उन्होंने एक पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उप प्रभागीय वन अधिकारी आशुतोष पांडेय तथा उपस्थित ग्राम प्रधानों आदि ने पौधारोपण किया और संकल्प किया की वर्षा काल के दौरान अपनी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर रेंज अधिकारी राजेश कुमार, वन दरोगा लटूर सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, श्याम बिहारी, रोहित शर्मा, महेंद्र प्रताप, राकेश मोहन गोयल, रामकिशन बंधु,मनीष कुमार, सचित कुमार, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

भारतीय स्टेट बैंक आयुध निर्माणी शाखा में किया पौधरोपण

Image
भारतीय स्टेट बैंक आयुध निर्माणी शाखा में किया पौधरोपण मुरादनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक आयुध निर्माणी शाखा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक अमर श्रीवास्तव ने वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष ही ऑक्सीजन देकर पर्यावरण में मौजूद प्रदूषण को कम करने में सहयोगी होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि फलदार अमरूद आम आदि के पौधे लगाए गए हैं जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ ही वह लोगों के लिए उपयोगी हो सके इस अवसर पर उप प्रबंधक शिखा चौधरी मीनाक्षी अंजलि लोन मैनेजर पूजा गोयल रामकुमार आदि मौजूद रहे।

उद्योग व्यापार मंडल ने विभिन्न स्थानों पर लगाए पौधे

Image
उद्योग व्यापार मंडल ने विभिन्न स्थानों पर लगाए पौधे मुरादनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया। पंचायत मार्केट रावली रोड न्यू विजय मंडी नाले के पास जगह जगह पोधे लगाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने  जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल , कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी हरबीर सिंह अम्बरीष गोयल सन्नवर अली महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष अमित गर्ग जय ललित मिल्लत खान डॉक्टर मुशर्रफ बेग कपिल त्यागी अमर त्यागी सुरेश पाल दीपक गोयल  डाक्टर युसूफ विवेक त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर यज्ञ पौधारोपण

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर यज्ञ पौधारोपण  मुरादनगर। कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49 वें जन्म दिवस के पर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ हिंदू युवा वाहिनी ने यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के तदुपरांत वृक्षारोपण किया। इस विषय में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर यज्ञ आचार्य गणेश शर्मा, कृष्णा विद्या निकेतन स्कूल के प्रबंधक विकास राणा, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व नगर प्रभारी राजेंद्र चौधरी पूर्व नगर अध्यक्ष, बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक गुलशन राजपूत, विकास त्यागी, राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा केपी पुंडीर गौरव रावल योगी चौधरी अभी शर्मा रवि महाकाल वरुण चौधरी अमन शर्मा पंकज हिमांशु सिसोदिया सचिन त्यागी आयुष भदोरिया कुलदीप सिंह तथा समस्त हिंदू संगठन शामिल रहे।

लीलावती रामगोपाल के छात्रों ने ऑनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

Image
लीलावती रामगोपाल के छात्रों ने ऑनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया  मुरादनगर। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर  में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। सभी छात्र छात्राओं को ऑनलाइन राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाने के लिए प्रधानाचार्य सोमगिरी द्वारा प्रेरित किया गया था।  प्रोत्साहित होकर सभी छात्र छात्राओं ने अपने आंगन , छत या अन्य यथा स्थान पर एक- एक पेड़ लगाए तथा पोस्टर बनाकर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस व जल संरक्षण के महत्व को बताने का प्रयास किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विनोद जिंदल, प्रधानाचार्य सोमगिरी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, प्रमुख महेश तोमर तथा छात्र छात्राओं ने स्कूल परिसर में फलदार पौधे लगाए। यह जानकारी हरीश त्यागी ने बताया कि छात्र छात्राओं का प्रयास सराहनीय रहा।