Posts

दिव्यांगों को उपलब्ध कराया निशुल्क राशन

Image
  दिव्यांगों को उपलब्ध कराया निशुल्क राशन  मुरादनगर। कोरोना लॉकडाउन अनलॉक हो चुका है लेकिन फिर भी लोगों का आर्थिक संकट बरकरार है। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल द्वारा दिव्यांगों को राशन आटा चावल आदि निशुल्क उपलब्ध कराए गए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के कारण लोगों के काम प्रभावित हुए हैं जिसके कारण उनके सामने रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। दिव्यांगजन छोटे-मोटे कार्य कर अपना परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। एक लेकिन अभी तक उन्हें काम मिलने प्रारंभ नहीं हुए हैं जिसके कारण बहुत से घरों में खाने तक की परेशानी है। ऐसे ही लोगों को राहत देने के लिए संस्था की ओर से सहायता प्रदान की गई। तथा ऐसे अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है जिन्हें सहायता की आवश्यकता है उन्हें भी राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सोनू मांगेराम शहजाद रामप्रीत जाटव आदि मौजूद रहे।

श्मशान घाट 25 लोगों की मौत प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को ज्ञापन

  श्मशान घाट 25 लोगों की मौत प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को ज्ञापन  मुरादनगर। उखलारसी श्मशान घाट पीड़ितों ने प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नौकरी आवास तथा दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 3 जनवरी 2021 को एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए उखलारसी श्मशान घाट गए लोगों के ऊपर वहां नगर पालिका परिषद द्वारा नव निर्मित छत का लेंटर गिर गया था। जिसमें 24 लोगों के मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा लगभग 40 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक की मृत्यु इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी इस हादसे के लिए नगर पालिका परिषद पूरी तरह जिम्मेदार है। घटना के समय मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने प्रथम दृष्टा दोषी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान सहित 5 लोगों को जेल भेज दिया था तथा मृतकों के परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी व 12 लाख रुपए आर्थिक सहायता बच्चों की निशुल्क पढ़ाई आवास दिलाने का आश्वासन लिखित में देकर मृतकों के अंतिम संस्कार करा दिए थे। जिन परिवारों के सदस्यों की मृत्यु हुई थे वह सभी आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर वर्ग के थे।

खुल गये बाजार व्यापारी प्रसन्न

खुल गये बाजार व्यापारी प्रसन्न  मुरादनगर। सुबह से ही खुल गए बाजार व्यापारियों की आशा के अनुरूप ग्राहक नहीं पहुंचे। कोरोना के कारण चल रहा लॉकडाउन समाप्त होने की घोषणा पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि दोबारा ऐसी स्थिति न आए कि फिर कर्फ्यू जैसे हालात बने बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पहले शनिवार रविवार को बाजार बंद कराए जा रहे थे। लेकिन बढ़ते मामलों के कारण पूर्ण बंदी लागू कर दी गई थी। लंबे समय से दुकानें बंद रहने से व्यापारियों का भी भारी नुकसान हो रहा था सोमवार से प्रशासन ने अनलॉक की घोषणा की थी प्रातः 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति मिलने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली। सभी बाजार खुल गए सरकारी कार्यालयों में भी नियम अनुसार कार्य प्रारंभ हो गए सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने बताया कि पहले दिन ग्राहक कम आए उम्मीद है आने वाले दिनों में कार्य ठीक हो जाएगा।

प्रधान लोकेश एडवोकेट ने पोषाहार वितरण किया

Image
  प्रधान लोकेश एडवोकेट ने पोषाहार वितरण किया मुरादनगर। गांव रघुनाथपुर जलालपुर में बाल विकास पुष्टाहार का वितरण ग्राम प्रधान लोकेश कुमार एडवोकेट ने पात्रों के बीच किया। इस बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य कुपोषण से बचाने के लिए सरकार की बहुत योजनाएं हैं। उन्हें पात्रों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। गांव के पात्रों को पुष्टाहार उपलब्ध कराते हुए प्रसन्नता हुई क्योंकि जनता ने कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान बनाया है। वह कार्य सकुशल किया जा रहा है प्रयास रहेगा कि ग्राम वासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

पीड़ित को नहीं मिला न्याय सड़कों पर लड़ेंगे - निजाम चौधरी

Image
पीड़ित को नहीं मिला न्याय सड़कों पर लड़ेंगे - निजाम चौधरी मुरादनगर। भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार पर हिंसा कराने के आरोप लगा रही है। उत्तर प्रदेश में लोगों के हो रहे उत्पीड़न उसे नहीं दिखलाई दे रहे क्योंकि यहां भाजपा की ही सरकार है। भोजपुर में जिस तरह से जीशान के साथ हैवानियत की गई है पुलिस ने उस पर लीपापोती कर पूरे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस विषय पर आजाद समाज पार्टी के बनारस संभाग प्रभारी निजाम चौधरी ने बताया कि आजाद समाज पार्टी उसके लिए पुलिस प्रशासन से बात करेगी और जहां तक भी संभव हो सकेगा जीशान को मदद कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ऐसी घटनाओं के सख्त खिलाफ है। समाज के कमजोर गरीब अल्पसंख्यक मजदूर किसान की लड़ाई के लिए ही पार्टी का गठन हुआ है। यदि जीशान को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो पार्टी सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने एक किशोर के साथ बर्बरता करते हुए मारपीट यहां तक की शरीर में लोहे की कील गड़ा उसे लहूलुहान कर दिया था। आरोप है कि हम

पिता के बाद मां का साया भी उठा 3 बच्चे हुए अनाथ

Image
  पिता के बाद मां का साया भी उठा 3 बच्चे हुए अनाथ  मुरादनगर। 3 बच्चे हुए अनाथ कौन देगा सहारा पिता के बाद मां भी उन्हें अकेला छोड़ गई कोई रिश्तेदार नहीं कहां से यहां आए थे। यह भी उन्हें नहीं पता मां की मौत के बाद 3 बच्चे हुए। अनाथ ऊपरवाला ऐसे हालात किसी को न दिखाए जिन्हें इस बारे में पता चला वह यही प्रार्थना कर रहे हैं।  नगर की संगम विहार कॉलोनी उखलारसी में रहने वाले एक परिवार मे महिला की मौत के बाद 3 बच्चे दुनिया में अकेले रह गए। संगीता भंडारी पत्नी स्वर्गीय दलीप भंडारी अपने परिवार के साथ रहती थी। लगभग 5 वर्ष पूर्व उसके पति दलीप भंडारी उम्र 40 वर्ष की बीमारी के चलते 2016 में मृत्यु हो गई। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन कर रहा था दिलीप की मौत के बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। संगीता ने किसी तरह से अपने आप को संभाल 3 बच्चों की मां की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए आसपास के घरों में झाड़ू पोछे का काम करने लगी। वह किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। रविवार को रात में बीमारी के कारण संगीता की भी मौत हो गई वह अपने पीछे अपने तीन बच्चों को छोड़ गई। मां बा

वन विभाग मोदीनगर रेंज द्वारा ग्राम अबूपुर के निकट गंगनहर पटरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया

Image
वन विभाग मोदीनगर रेंज द्वारा ग्राम अबूपुर के निकट गंगनहर पटरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया  मोदीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग मोदीनगर रेंज द्वारा ग्राम अबूपुर के निकट गंगनहर पटरी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्योंकि वृक्ष हमें सर्वाधिक आक्सीजन प्रदान करते हैं। अतः यह सभी लोगों का दायित्व है की वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि वातावरण स्वच्छ एवं निर्मल हो सके। उन्होंने एक पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उप प्रभागीय वन अधिकारी आशुतोष पांडेय तथा उपस्थित ग्राम प्रधानों आदि ने पौधारोपण किया और संकल्प किया की वर्षा काल के दौरान अपनी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर रेंज अधिकारी राजेश कुमार, वन दरोगा लटूर सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, श्याम बिहारी, रोहित शर्मा, महेंद्र प्रताप, राकेश मोहन गोयल, रामकिशन बंधु,मनीष कुमार, सचित कुमार, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।