Posts

श्मशान घाट पीड़ित परिवारों की महिलाएं पहुंची लखनऊ

Image
श्मशान घाट पीड़ित परिवारों की महिलाएं पहुंची लखनऊ  मुरादनगर। मृतकों के परिवारों की महिलाएं पहुंची मुख्यमंत्री के द्वार सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को नौकरी मकान देने तथा मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ितों ने अधिकारियों राजनीतिज्ञों से भी गुहार लगाई गई। लेकिन कहीं से कोई सहयोग नहीं मिला इस बारे में पुष्पा, पिंकी, कविता, ममता ने बताया कि वह यहां से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ गई थी। लेकिन किसी कारणवश मुख्यमंत्री बाहर थे उनके जनसंपर्क अधिकारी ने उनकी बातें ध्यान से सुनी उनसे नौकरी के लिए प्रार्थना पत्र लिखवाया और हमारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ममता ने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि 3 जनवरी 2021 की दोपहर उखलारसी श्मशान घाट की नवनिर्मित छत जो कि नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाई गई थी। उस समय गिर गई जब एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। 24 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थ

हत्या को आत्महत्या में दर्ज करने पर मृतक पक्ष के लोगों ने किया थाने पर हंगामा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Image
हत्या को आत्महत्या में दर्ज करने पर मृतक पक्ष के लोगों ने किया थाने पर हंगामा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप मुरादनगर। पुलिस हत्या जैसे गंभीर अपराध में भी धाराओं का खेल कर अपराध के मामले में लीपापोती करने का प्रयास कर रही है। जिसको लेकर मृतका पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हंगामा किया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। महिला कल्याण सुरक्षा की बात करने वाली सरकार में भी महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। गांव मकरेड़ा सोनम पत्नी श्रीपाल उम्र 32 वर्ष की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका पक्ष ने थाने में सूचना दी थी कि उनकी पुत्री का गला घोट कर हत्या का प्रयास किया गया है। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने मृतक महिला के पति श्रीपाल को धारा 306 का आरोपी बनाते हुए गिरफ्तारी करना बताया है। मृतक महिला के भाई प्रवीण धामा व माता महेंद्री पत्नी जयकिशन निवासी लोनी श्याम पार्क ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्

बसंत त्यागी का विजय गौड़ के यहां स्वागत

Image
बसंत त्यागी का विजय गौड़ के यहां स्वागत मुरादनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के पति बसंत त्यागी यहां डागर विहार में स्थित बार एसोसिएशन गाजियाबाद के पूर्व सचिव विजय गौड़ के आवास पर पहुंचे जहां लोगों ने गर्म जोशी से फूल मालाओं द्वारा उनका स्वागत किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विजय गौड़ एडवोकेट ने कहा कि ममता त्यागी, बसंत त्यागी खुद लोगों की समस्याओं को दूर कराने में विश्वास रखते हैं और उनके पीछे पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसलिए वह मुरादनगर के ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराना प्राथमिक सूची में रखेंगे। इस बारे में विजय गौड़ एडवोकेट ने बताया कि अमित रंजन अध्यक्ष गोविंदपुरम मंडल ग्राम पंचायत सदस्य संदीप पंडित आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

स्कूल खोलने की घोषणा से प्रसन्न है छात्र-छात्राएं - विनोद जिंदल

Image
स्कूल खोलने की घोषणा से प्रसन्न है छात्र-छात्राएं - विनोद जिंदल  मुरादनगर। उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विनोद जिंदल ने बताया कि 50% की क्षमता से उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। जिससे छात्र-छात्राएं भी प्रसन्न है और अभिभावक बच्चों को अब स्कूल भेजने से नहीं डर रहे क्योंकि कोरोना काफी हद तक काबू में आ चुका है। जिंदल ने कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला है। सभी शिक्षण संस्थानों नवीन सत्र से शुरू करने का आदेश दे दिए गए हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से शुरू हो होगा। पठन-पाठन उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित नियमों कठोरता से पालन करना होगा। शिक्षण संस्थानों के शुरू होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण का कराया जाएगा जिसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हिसाली में निशुल्क चिकित्सा शिविर - पुष्पा सेन प्रधान

Image
हिसाली में निशुल्क चिकित्सा शिविर - पुष्पा सेन प्रधान मुरादनगर। हिसाली ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा सेन ने गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गाँव में लीलावती आयुर्वेद आश्रम के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। गांव तथा आसपास के अन्य गांव के लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया। दिल्ली की मशहूर लैब रक्त से होने वाली बीमारियों के बारे में जांच की गई और रोगियों को मुफ्त दवा वितरण की गई। प्रधान पुत्र समाज सेवी राहुल सेन ने बताया कि प्रवेश कुमार तंवर, मयंक, पंकज वर्मा, रिषभ पाल गाजियाबाद, मुकेश शर्मा, करावल नगर, संदीप शर्मा मोदीनगर, रामकिशोर त्यागी आदि ने शिविर में विशेष सहयोग किया 38 वर्षों से आयुर्वेद के द्वारा लोगों की सेवा करने वाले वैध जी का लोगों ने आभार व्यक्त किया।

संस्था का और किया जाएगा विस्तार महंत कमल गिरी दिल्ली उपाध्यक्ष - मनोज प्रजापति

Image
संस्था का और किया जाएगा विस्तार महंत कमल गिरी दिल्ली उपाध्यक्ष - मनोज प्रजापतिि मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ तथा रोजगार के अवसर अधिक बढें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि महंत कमल गिरी बाबा को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बाबा अली गांव के स्थाई निवासी हैं। जल्द ही बाबा जी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश संगठन विस्तार होगा उनके आने से संस्था को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भी मिल गया है। जिससे संगठन अब और तेज गति से लोगों के उत्थान समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करेगा प्रजापति ने बताया कि संस्था द्वारा गठित महिला समूह अनेक प्रकार के कार्यों से जुड़ गए हैं। उनसे जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे में उन्हें अन्य संसाधन उपलब्ध करा कर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा नव मनोनीत दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष का अपना बड़ा जनाधार है जिसमें सब वर्ग के लोग हैं। उनमें से

कक्षा में 12 में बेटियां अव्वल - योगेंद्र सिंह

Image
  कक्षा में 12 में बेटियां अव्वल - योगेंद्र सिंह मुरादनगर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएससी ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया, सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए। 12वीं के रिजल्ट में कुल 99.37 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पास होने वाले छात्रों में 99.13 फीसदी लड़के और 99.67 प्रतिशत लड़कियां हैं। इस वर्ष पूर्णज्ञानान्जलि इंटरनेशनल स्कूल बसंतपुर सैन्थली मुरादनगर में 12वीं कक्षा का रिजल्ट विगत वर्षों की तरह शानदार रहा है। विद्यालय के शत प्रतिशत छात्र 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे विद्यालय का रिजल्ट इस बार 100 प्रतिशत है।  इस साल सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। जिसकी वजह से आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किए गए हैं। विद्यालय से स्नेहा त्यागी, उत्कर्ष सिंह, प्रियांशु सिंह, प्राची, उरिष्मा त्यागी एवं हिमांशी मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र सिंह और प्रधानाचार्या मंजू देवी ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा है कि जिस तरह विद्यार्थियों ने इन बोर्ड परीक्षाओं के