Posts

सच्ची मानव सेवा को यथार्थ करती नीमा मुरादनगर - सतीश कुमार

Image
सच्ची मानव सेवा को यथार्थ करती नीमा मुरादनगर - सतीश कुमार मुरादनगर। नीमा के अमृत महोत्सव वर्ष 2022- 23 अंतर्गत नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मुरादनगर के चिकित्सकों ने थाना परिसर में पुलिस फोर्स के जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर का विधिवत उद्घाटन सतीश कुमार थाना अध्यक्ष मुरादनगर के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि नीमा के चिकित्सकों का पुलिस फोर्स के जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का रूटीन चेकअप करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। आगामी महीनों में भी इस तरह के चिकित्सा शिविर होते रहने चाहिए। डॉ. तोमर अध्यक्ष मुरादनगर ने कहा कि जो जवान हमारे लिए रात दिन सेवा करते हैं, हमारी सेफ्टी के लिए रहते हैं, उन्हें भी  स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां होती है। इसीलिए उनका निराकरण, स्वास्थ्य परीक्षण करते रहना चाहिए। पुलिस जवानों का स्वस्थ रहना अत्यंत जरूरी है। नीमा महासचिव डॉ. फहीम सैफी ने शिविर में बताया कि करीब 75 से 80 तक पुलिस जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। करीब करी

सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रैली तथा गोष्ठी का किया गया आयोजन

Image
सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रैली तथा गोष्ठी का  किया गया आयोजन मुरादनगर। राजकीय आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा समिति द्वारा रैली तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कॉलेज के प्रधानाचार्य यतेश्वर त्यागी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी हमें ध्यान रखना चाहिए। जीवन अनमोल है इसलिए सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन आवश्यक है। पुलिस उप निरीक्षक विपिन सिंह ने यातायात से संबंधित दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से  बचा जा सकता है। निधि सोनी रीना रानी शर्मा ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां छात्रों के साथ साझा की। अध्यापक रविंद्र चौहान ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपसी खींचतान के कारण नहीं हो सका लाइब्रेरी का निर्माण

Image
आपसी खींचतान के कारण नहीं हो सका लाइब्रेरी का निर्माण मुरादनगर। आपसी खींचतान के कारण लाइब्रेरी का निर्माण नहीं हो सका जिस लाइब्रेरी से समाज के छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को बड़ा लाभ मिलना था वह नहीं मिल सका। लाइब्रेरी के लिए आवंटित भूमि कूड़ा घर बनी हुई है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विकास एवं समाज कल्याण समिति ब्लॉक मुरादनगर द्वारा यहां विकासखंड कार्यालय के निकट लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की योजना थी। नगर पालिका ने उसके लिए अंबेडकर पार्क के निकट ही भूमि भी उपलब्ध करा दी थी।  समिति के अध्यक्ष रामकिशन प्रधान इस कार्य को पूर्ण कराने के प्रयास कर रहे थे। समिति के महासचिव चंद्र किरण ने समिति के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए। मामला रजिस्ट्रार कार्यालय तक पहुंचा वहां सदस्यों की उपस्थिति भी हुई लेकिन कोई हल न निकलने के कारण उप जिलाधिकारी के यहां यह प्रकरण पहुंच गया। उसी दौरान कोरोना का तांडव शुरू हो गया और मामला 2 वर्ष के लिए लंबित हो गया। समिति दोबारा अपने प्रयास शुरू करेगी। इस बारे में समिति से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार रणवीर गौतम ने  बताया कि फिलहाल अंबेडकर पार्क में बने एक कमरे को लाइब्र

22 मई को थाने में होगा नीमा का चिकित्सा कैंप

Image
  22 मई को थाने में होगा नीमा का चिकित्सा कैंप मुरादनगर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा अमृत महोत्सव के अंतर्गत 22 मई को थाना परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगी। यह जानकारी नीमा के महासचिव डॉक्टर फहीम सैफी ने देते हुए बताया कि संस्था लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिससे लोगों को लाभ मिल सके।

जीडीए कार्यवाही के नाम पर कर रहा है उगाही - ज्ञानेंद्र सिंघल

Image
जीडीए कार्यवाही के नाम पर कर रहा है उगाही -  ज्ञानेंद्र सिंघल मुरादनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी मुरादनगर क्षेत्र में बुलडोजर दिखाकर अवैध उगाही में लगे हैं। जीडीए ने क्षेत्र को कोई सुविधा नहीं दी। अवैध अतिक्रमण की ओर जीडीए का बुलडोजर चलता ही नहीं। छोटी जमा पूंजी वालों को "उनका सपना एक घर हो अपना" का पूरा कराने के लिए कम दामों पर प्लाट उपलब्ध कराने वालों का उत्पीड़न तथा गरीबों के सपनों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यह कहना है व्यापारी नेता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोनीत सभासद ज्ञानेंद्र सिंघल का।  सिंघल ने बताया कि जब डीलर नई कॉलोनी काटने की तैयारी करते हैं उस समय उन्हें बुलडोजर का भय दिखाकर वसूली की जाती है। अपने जीवन की जमा पूंजी जोड़कर छोटा सा आशियाना बनाने की तैयारियां करने वाले को भी डरा कर प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी वसूली करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में कालोनियां बस गई हैं, यहां तक की कई स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कर लिए गए हैं, उस समय जीडीए ने उन्हें क्यों नहीं रुकवाया। बुलडोजर आता है लोगों को

मकानों दुकानों पर कई गुणा बढ़ेगा हाउस टैक्स, खाली प्लॉट, खेती की जमीन भी आएगी टैक्स के दायरे में

Image
मकानों दुकानों पर कई गुणा बढ़ेगा हाउस टैक्स, खाली प्लॉट, खेती की जमीन भी आएगी टैक्स के दायरे में  भाजपाइयों ने कहा सरकार जो करेगी अच्छा ही होगा विपक्ष हुआ लाल मुरादनगर। नगर पालिका परिषद चुनाव से पहले शहर वासियों को बढे़ हाउस टैक्स का झटका लग सकता है। शासन की नई नीति के अनुसार टैक्स लगे तो झटका ही नहीं पूरा करंट लगेगा। क्योंकि अभी तक निर्मित मकानों पर ही हाउस टैक्स लगता था। नए प्रावधान में खाली प्लॉट पालिका की सीमा में किसान की भूमि पर भी टैक्स लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। नए कर निर्धारण के लिए अप्रैल से सर्वे चल रहा है जो सितंबर तक चलेगा। उसके बाद लोगों को अब के मुकाबले कई गुना भारी भरकम टैक्स देना पड़ेगा।  पहले हाउस टैक्स लगाने में पालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी का दखल होता था लेकिन अब किसी का दखल हाउस टैक्स निर्धारण  में नहीं  होगा। सरकार द्वारा निर्धारित श्रेणियों के हिसाब से टैक्स की वसूली होगी। सूत्रों के अनुसार हाउस टैक्स तीन स्तरों का लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। पूरा पक्का मकान, कच्चा मकान, खाली प्लाट या बड़े भूखंड वह भी तीन श्रेणियों में एक से 6 मीटर 6 से 12 मीटर

सामिया नाज़ ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

Image
सामिया नाज़ ने क्षेत्र का नाम किया रोशन मुरादनगर। नगर की आदर्श कालोनी बंबा रोड निवासी जावेद मालिक की पुत्री सामिया नाज़  ने उत्तराखंड स्टेट 50 मीटर राइफल इवेंट में क्वालीफाई कर मुरादनगर व जिले का नाम रोशन किया है। 14 वर्षीय सामिया नाज़ मरहूम हमीद एडवोकेट की पौत्री हैं। उनकी सफलता पर उन्हें बधाई व आर्शीवाद देने वालों का तांता लगा हुआ है उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि पर प्रसन्नता है लेकिन और मेहनत कर आगे बढ़ेंगे।