Posts

भाजपा विकास नहीं विनाश कर रही है... कुंवर फारुख चौधरी

Image
भाजपा विकास नहीं विनाश कर रही है... कुंवर फारुख चौधरी   मुरादनगर। भाजपा की नीतियां विकास कि नहीं विनाश की हैं। समाज में चला आ रहा भाईचारा उसे रास नहीं आता। यह बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर फारूख चौधरी ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान कहीं। फारुख ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के वादे किए थे। नए रोजगार मिले नहीं, पुराने कुछ बंद हो चुके हैं। कुछ बंदी के कगार पर हैं। लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं।  शायद भाजपा को इसी में वास्तविक विकास नजर आता होगा। कुंवर फारूक ने कहा कि पढ़े-लिखे बेरोजगार एक अनपढ़ मजदूर से भी कम पैसे में कार्य करने को मजबूर है। क्योंकि नौकरी ढूंढने के बजाय अब युवा कुछ कमाना चाहता है। लेकिन सरकार इस मोर्चे पर भी विफल ही रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय और तंगी का हो सकता है। विकास ग्रोथ घट रही है। सरकार विकास का राग अलाप रही है। यही हालात रहे तो बेरोजगारी एक दिन देश के लिए अभिशाप बन जाएगी।

बड़ी धूमधाम से मनाया बेटी सुरक्षा दल द्वारा तिलक होली स्नेह मिलन बेटी सम्मान समारोह

Image
बड़ी धूमधाम से मनाया बेटी सुरक्षा दल द्वारा तिलक होली स्नेह मिलन बेटी सम्मान समारोह   राजस्थान। 12 मार्च जोधपुर राजस्थान बेटी सुरक्षा दल जोधपुर द्वारा तिलक स्नेह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला जोधपुर राजस्थान की 101 बेटियों को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य व उनके योगदान के लिए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा जिला जोधपुर अध्यक्ष स्नेहा भंडारी व प्रदेश अध्यक्ष अलंकार जोशी ने सयुक्त रूप से प्रदान किया।  इस मौके पर उपस्थित बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा ने कहा कि जोधपुर व सम्पूर्ण राजस्थान की बेटियों को उनके अधिकार सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, गारंटी क़ानून दिलाने व संग़ठन को मजबूत करने पर  काम किया जाएगा।  इस मौके पर बेटी सुरक्षा दल के केन्द्रीय सयोजक डॉ एस के शर्मा ने कहा कि सम्पूर्ण भारत मे बेटियों को मजबूत बनाने व उनके अधिकारों को लेकर भारत की सरकार से मिल बेटियो को मजबूत क़ानून बनवाने पर काम किया जाएगा। इस मौक

स्वयंसेवी संस्थाएं यदि कार्यों में सहयोग करें तो मुरादनगर की समस्याओं का निदान भी जल्द होगा - धर्मवीर प्रजापति

Image
स्वयंसेवी संस्थाएं यदि कार्यों में सहयोग करें तो मुरादनगर की समस्याओं का निदान भी जल्द होगा - धर्मवीर प्रजापति   मुरादनगर। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि मुरादनगर क्षेत्र में अभी लोगों को बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाएं यदि कार्यों में सहयोग करें तो समस्याओं का निदान भी जल्द होगा और क्षेत्र की जानकारी भी मिल सकेगी। यह बातें उन्होंने मुरादनगर की स्वयंसेवी संस्था उत्थान एक नई पहल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा और संस्था के सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस बारे में संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने उनकी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण महिला सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र देकर संस्था के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया है। प्रजापति ने बताया कि संस्था समय-समय पर क्षेत्र में मेडिकल कैंप व लोगों की समस्याओं को सुनकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर उनके निस्तारण का प्रयास करता है। जिससे काफी लोगों को लाभ भी मिल रहे हैं। प्रजापति

चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीपाल सिंह के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Image
चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्री पाल सिंह के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न मुरादनगर। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी व पूर्व शहर अध्यक्ष श्री पाल सिंह के निवास पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला गाजियाबाद कांग्रेस द्वारा निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने पर चर्चा हुई। सभी पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गाजियाबाद में तानाशाही तरीके से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर रोष प्रकट किया गया और आगामी विधानसभा चुनाव में जिला कांग्रेस के द्वारा जिस तरीके से पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जाना अच्छे संकेत नहीं है। यह पार्टी को कमजोर करने की एक निशानी है जिससे पार्टी कमजोर बनती है। मुरादनगर कांग्रेस के किसी भी नेता ने जिला अध्यक्ष पद के लिए कोई बायोडाटा नहीं दिया था और ना ही किसी का समर्थन किया था। सभी का एक ही कहना था पार्टी जिसे भी जिले की जिम्मेदारी देगी उसके साथ रहेंगे। उसके बावजूद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने आज तक किसी भी प्रोग्राम की खबर नहीं दी। 8 फरवरी को कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजाल गाजियाबाद आए और उसकी भी

भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं - असलम खान

Image
भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती हैं - असलम खान मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है क्योंकि आने वाले दिनों में उसे अपनी जमीन की खिसकती नजर आ रही है। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव असलम खान ने एक वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जो भाजपा ने वहां की सरकार गिरवा कर अपनी ही कमी दिखलाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया जैसे नेता को उनके कद के हिसाब से जिम्मेदारी नहीं दी गई। यही कारण है कि वहां का कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा था और भारतीय जनता पार्टी ऐसे मौके की तलाश में थी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसान का भुगतान ओलावृष्टि से फसल का नाश हो गया है। लेकिन बीजेपी जनहित के मुद्दों से भटक कर अब हर हालत में हर स्तर की सत्ता पर काबिज होना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल नेता गरीब मजदूर किसान की आवाज नहीं सुनेगा वह ज्यादा दिन नहीं चल सकती। उन्होंने कहा भाजपा हाईकमान कई दिनों से ज्योदितराव सिंधिया को लेकर जितनी माथापच्ची कर रही थी यदि उसकी आधी भी जनहित में के कार्य में लगाती तो किसानों की बड़ी समस्या हल

नवाब सिंह सोनी को 'आप' पार्टी में कार्यकारिणी से मिला महासचिव का पद

Image
  नवाब सिंह सोनी को 'आप' पार्टी में कार्यकारिणी से मिला महासचिव का पद मुरादनगर। अन्ना आंदोलन के समय दिल्ली के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल से निकटता का इनाम कार्यकारिणी से सचिव बनाकर नवाब सिंह सोनी का कद आप पार्टी में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक पार्टी के लिए पर्दे के पीछे से काम करने वाले नवाब सिंह सोनी को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आपका महासचिव बनाकर एक तीर से कई निशाने सारने का कार्य किया है। नवाब सिंह के पास लंबा राजनीतिक अनुभव तो है ही साथ ही पिछड़े वर्ग से होने के कारण भी पार्टी ने पिछड़ा वर्ग में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नवाब सिंह को पार्टी का पदाधिकारी बनाया जाना इस बात का संकेत है कि आप भविष्य में उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत तक के चुनाव में भाग लेने की इच्छा रखती है। आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नवाब सोनी को पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। जिसके लिए नवाब सिंह सोनी ने पार्टी के नेतृत्व का आभाार व्यक्त करते हुए कहा है कि आन

47 वीं टास्क फ़ोर्स पीएसी गाजियाबाद परिसर की 63 बीघा जमीन कृषि कार्य हेतु 1 वर्ष तक देने के लिए चाहे गए आवेदन पत्र

47 वीं टास्क फ़ोर्स पीएसी गाजियाबाद परिसर की 63 बीघा जमीन कृषि कार्य हेतु 1 वर्ष तक देने के लिए चाहे गए आवेदन पत्र ग़ज़ियाबाद। 47 वीं टास्क फोर्स पीएसी गाजियाबाद में वाहिनी परिसर की 63 बीघा जमीन को 1 वर्ष के लिए खेती कार्य हेतु ठेके पर दिया जाएगा, जिसके लिए सेनानायक टास्क फोर्स 47वीं पीएसी गाजियाबाद के द्वारा आगामी 23 मार्च तक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं, जिन्हें उसी दिन दोपहर बाद खोला जाएगा। संबंधित कृषि योग्य भूमि को 1 साल के लिए ठेके पर लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र निर्धारित समय पर कर सकते हैं। इस संबंध में अधिकतम जानकारी उनके कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।