Posts

पंडित दीनदयाल के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगा - गोपाल अग्रवाल

Image
पंडित दीनदयाल के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी - गोपाल अग्रवाल मुरादनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद की दृष्टि देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चला जाए वहीं उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अग्रवाल ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रोत्थान व समाज के निर्माण के प्रति समर्पित रहा। उनका महान व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। महानगर कार्यसमिति सदस्य पंकज गर्ग, विनोद पाल, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, महामंत्री राकेश गोयल, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, अनिल शर्मा, विनोद धनकड, विनय शर्मा, अनुज कुमार, उपेन्द्र यादव, प्रशान्त खटीक, प्रवीण गर्ग, ओमबीर शर्मा, जयबीर त्यागी संचित गोयल अमरीश गोयल, शुभम गर्ग, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ब्रिज विहार, मोहनराम पुरी, अग्रसेन मार्किट, मलिक नगर मौहल्ला महाजनान, ब्रह्मपुरी सुभाष मंडी सहित कार्यक्

कहां है जलालपुर रोड़, सड़क गड्ढों में दुबक गई

कहां है जलालपुर रोड़, सड़क गड्ढों में दुबक गई   मुरादनगर। नगर को एक दर्जन से अधिक गांव हाईवे से पाइपलाइन रोड़ को जोड़ने से जोड़ने वाली सड़क समाप्त होने के कगार पर है। सड़क में लंबे चौड़े गड्ढे बन गए हैं जिसके कारण यह भी पता नहीं चलता कि सड़क कहां है, गड्ढा कौन सा है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। जलालपुर रोड़ पर कई दर्जन कालोनियां भी हैं। रावली सुराना नेकपुर खुर्रम पुर सरना आदि गांव के लोग इस मार्ग को हाईवे तक आने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बाजार की भीड़भाड़ वाली सड़कों से अलग इस रोड़ पर लोगों को चलने में ज्यादा आसानी होती है लेकिन आज उसकी हालत इतनी जर्जर हो गई है कि स्थान स्थान पर गड्ढे बन गए हैं। उनमें पानी भी भर जाता है जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पहले यह सड़क काफी नीचे थी जिसके कारण सड़क पर पानी भर जाता था और सड़क कुछ ही समय में समाप्त हो जाती थी। सड़क को दोबारा ऊंचा कर बनवाया गया लेकिन हालात जस के तस हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने महिला सहायता समूह की मदद का दिया आश्वासन

Image
केंद्रीय मंत्री ने महिला सहायता समूह की मदद का दिया आश्वासन मुरादनगर। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ने में सहायता करेंगे। उत्थान एक नई पहल के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए संस्था द्वारा बनाए गए महिला संगठनों की मदद करने का अनुरोध किया। प्रजापति ने वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी को बताया कि कुलस्ते ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जनहित के जो भी कार्य होंगे उनमें सहयोग कर उनकी समस्याओं का निदान भी कराया जाएगा। कुलस्ते मध्य प्रदेश के मंडला क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। मनोज प्रजापति ने बताया कि कुलस्ते जनहित के कार्यों को हमेशा गंभीरता से लेकर कार्य कराने के लिए जाने जाते हैं। 

वर्दी के रौब में चौकी इंचार्ज ने की लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार से की बदसलूकी

Image
वर्दी के रौब में चौकी इंचार्ज ने की लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार से की बदसलूकी डाबर तालाब चौकी प्रभारी ने पत्रकार से की अभद्रता संवाददाता लोनी। लोनी कोतवाली की चौकी प्रभारी डाबर तालाब अनुज कुमार ने लोनी पत्रकार प्रमोद मिश्रा से अभद्रता कर मां बहन की गालियां देकर चौकी से बाहर निकला तथा झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। एक लड़की को ससुरालियों ने जमकर मारा पीटा जिस पर चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने बजाए ससुरालियों को कुछ कहने के लड़की के बाप को ही चौकी में बैठाए रखा। उसके बाद बंद कर दिया। इस बात को लेकर लड़की का भाई पत्रकार से न्याय की गुहार लगाने आए। पत्रकार ने चौकी इंचार्ज डाबर तालाब से कहा कि आप लड़की का मुकदमा क्यों नहीं लिख रहे इसका मेडिकल कराकर महिला थाने भेज दे। इस बात पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि पत्रकार महोदय आप मामला दर्ज ना करवाकर, इनका समझौता करावा दो। जब पत्रकार प्रमोद मिश्रा के मना किया तो चौकी इंचार्ज ने गाली गलौच कर पत्रकार को बाहर भेजा दिया और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी।

नए नियम से किसान बर्बाद हो जाएगा - महताब खान

Image
नए नियम से किसान बर्बाद हो जाएगा - महताब खान     मुरादनगर। 62 करोड़ किसान केंद्र सरकार की मनमानी के शिकार हो गए। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में बहुमत न होते हुए जबर्दस्ती कृषि अध्यादेश को पास कर लिया। किसानों के सपनों को कुचल दिया गया। मंडी प्रणाली को समाप्त करने से लाखों मजदूरों, कमीशन एजेंटों, मुनीम, लोडर, ट्रांसपोर्टर्स, विक्रेताओं आदि की रोटी और जीविका के साधन छिन जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनाज मंडी-सब्जी मंडी यानी एपीएमसी की व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाएगा। यह काला कानून किसान मजदूर वर्ग के लिए बहुत घातक है। किसान को बाजार के अनुसार न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा और न ही फसल का मुल्य मिलेगा। जब रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले अन्नदाता के सामने कृषि कार्य छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। इससे सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी से वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार किसानों के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। बिल को लागू नहीं होने दि

अपनी सुरक्षा अपने हाथ रेलवे रोड सुरक्षा संगठन गठित - अमित त्यागी अध्यक्ष 

Image
अपनी सुरक्षा अपने हाथ रेलवे रोड सुरक्षा संगठन गठित - अमित त्यागी अध्यक्ष      मुरादनगर। व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए खुद एक संस्था का गठन किया है। व्यापारियों की आवाज को अनदेखा किया जाने पर संगठन अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगा। व्यापारी सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने नए पदों को सृजित करते हुए सर्वसम्मति से अमित त्यागी को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना। संगठन के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई ख़िलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की। संगठन के मुख़्य कार्यायल रेलवे रोड़ पर व्यापारी सुरक्षा संगठन द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। पहले क्रम में संगठन के कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता ने पारदर्शिता दिखाते हुए मासिक लेखा-जोखा संगठन के सामने प्रस्तुत किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे रोड़ के दोनों तरफ़ पीली पट्टी व खम्बों को भी सौन्दर्यीकरण के लिये पेंट कराया जायेगा।  संगठन के संरक्षकों ने विशेष कारणों की वजह से पूर्व में बनाये गये संगठन अध्यक्ष को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण हटाकर नए अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। अमित त्यागी को निर्विरोध संगठन अध्यक्ष चुना गया है। आचार्य पंडित उमेश शर्मा को सचिव बना

अर्थ व्यवस्था को बचाने के लिये स्थानिय दुकानदार से खरीदें समान - शहजाद चौधरी 

Image
अर्थ व्यवस्था को बचाने के लिये स्थानिय दुकानदार से खरीदें समान - शहजाद चौधरी  शहजाद चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष  मुरादनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि ज्यादातर समान स्थानिय दुकानदार से खरीदें। उन्होने बताया कि कोरोना महामारी के चलते छोटे कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है।  इतना बड़ा लम्बा समय किसी भी व्यवसाय को हमेशा के लिए बंद कर सकता है। सभी आमजन से विनम्र निवेदन है कि D मार्ट, स्पेन्सर और Jio स्टोर, ऐमेज़ॉन और बाकी सभी ऑनलाइन स्टोर के बजाय अपने स्थानीय बाजार से सामान खरीदो।  इन बडी कंपनी के मालिको के पास अपनी अगली 10 पीढ़ियों को खिलाने के लिए पर्याप्त पैसा है। अमेज़न बचेगा, पिज़्ज़ा हट बचेगा, मैकडॉनल्ड्स बचेगा, केएफसी बचेगा। लेकिन छोटा दुकानदार पूरी तरह से आप पर निर्भर है। आप ऑनलाइन से ज्यादा खरीदारी करोगे तो आपका पड़ौस का दुकानदार शायद नहीं बचेगा। अपना पैसा उन लोगों या व्यवसायों को दें जिन्हें वास्तव में उनका अस्तित्व बचाए रखने के लिए इसकी आवश्यकता है। छोटी खरीदारी करें, स्वतंत्र खरीदारी करें, छोटे दुकानदारों से अपन