Posts

विधवा, वृद्ध व विकलांग पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र समाप्त किया जाए, धन राशि दुगनी की जाए - मनोज

Image
विधवा , वृद्ध , विकलांग पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र समाप्त किया जाए, धन राशि दुगनी की जाए - मनोज मुरादनगर। कोई आय का साधन ही नहीं फिर किस आय का प्रमाण पत्र दें। सरकार की  विधवाओं, वृद्धाओं व विकलांगों की मदद के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण पेंशन योजना से बड़ी संख्या में पात्र वंचित हैं। उनकी आय किसी स्तोत्र से नहीं होती। इस वजह से उनका आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाता। क्योंकि  आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आय का कोई आधार दिखाना पड़ता है लेकिन वह उनके पास नहीं होता और तहसील से उन्हें आय प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता। जिसके कारण योजना  का लाभ पात्र नहीं उठा पाते। नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज चौधरी उर्फ़ ट्विंकल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिन लोगों को अन्य सरकारी सहायता सरकारी पेंशन नहीं मिल रही उन्हें बिना आय प्रमाण पत्र के पेंशन दिलाने का प्रावधान किया  जाए। उन्होंने मांग की है कि जिन वरिष्ठ नागरिकों की आयु 60 वर्ष हो चुकी है और उन्हें कहीं से पेंशन नहीं मिल रही उन्हें इस महत्वपूर्ण योजना में शामिल कराया जाए।  अन्

दुकानदारों के अतिक्रमण से सड़क हुई छोटी, राहगीर परेशान

Image
दुकानदारों के अतिक्रमण से सड़क हुई छोटी, राहगीर परेशान मुरादनगर। नगर के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं। जिसके कारण रोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने कई फुट आगे तक सड़क पर सामान रख दिया जाता है। दुकानों के बाहर ऊपर भी सामान इस तरह से लटकाया जाता है जिससे आधी सड़क घिर जाती है। बस स्टैंड पर ऑटो ठेले वालों का कब्जा रहता है। उससे आगे पूरे मुख्य मार्ग पर ओलंपिक तिराहे तक  सड़क के दोनों और बने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों ने आधी दुकान ही सड़कों पर सजा दी है। मेन बाजार से रावली रोड सरना वाली गली ईदगाह रोड दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण आधा रह गया है। आधे रोड पर व्यापारियों का सामान और आधे पर वाहन तथा राहगीर चलते हैं।  वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर जाम लग जाता है लेकिन दुकानदार अपना सामान हटा कर वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं देते। कभी-कभी तो हालात यह हो जाते हैं कि घंटों जाम लग जाता है। पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं बचता। इतना ही नहीं अधिकांश दुकानदार अपने वाहनों को भी दुकानों के सामन

भारतीय स्टेट बैंक ने फूलों की होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Image
भारतीय स्टेट बैंक ने फूलों की होली मिलन समारोह का किया आयोजन मुरादनगर। भारतीय स्टेट बैंक आयुध निर्माणी शाखा में पहली बार पेंशनरों के लिए फूलों की होली का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही आयुध निर्माणी के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रबंधक अमर श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाना चाहिए। उनके लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन भी होना चाहिए जिससे उन्हें प्रसन्नता मिले। रंग भरे त्यौहार होली पर ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा में फूलों की होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जनरल मैनेजर पी के पांडे, एडमिन हेड डोगरा, एजीएम ढींगरा तथा डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ट, सेवानिवृत्त पेंशन विभाग चांदनी चौक दिल्ली से सुरेश बाला, एस के शुक्ला तथा भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित हुए। सभी पेंशनरों को पेंशन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। बैंकों से मिलने वाले अन्य लाभों के बारे में बताया गया। यह जानकारी भी दी गई कि आवश्यकता होन

अलीगढ फाउंडेशन ने अलीगढ़ में 2021 में एआईसीपीईआरटी महिला पुरस्कार का आयोजन किया

Image
अलीगढ फाउंडेशन ने अलीगढ़ में 2021 में एआईसीपीईआरटी महिला पुरस्कार का आयोजन किया पुरस्कार समारोह की शुरुआत मोहम्मद ज़कवान बेग  द्वारा पवित्र कुरान की आयत पढ़कर की गई। उसके बाद ज़ैना रऊफ ने नात-ए-पाक का पाठ किया। द अलीग फ़ाउंडेशन के संस्थापक डॉ। एम वासी बेग ने मुख्य अतिथि सुश्री अंजुमन जाफरी, सहायक कमिश्नर,का स्वागत किया। साथ ही स्वागत अतिथि श्रीमती आमना मलिक, प्रिंसिपल, वूमेंस स्कूल, एएमयू, अलीगढ़। तत्पश्चात स्वागत विशिष्ट अतिथि, इंदु सिंह, प्राचार्य, टी आर कॉलेज, अलीगढ़ का भी स्वागत किया। पुरस्कार पाने वालों की सूची में सुश्री अंजुमन जाफरी मैम को “गवर्मनेट और सार्वजनिक क्षेत्र में उभरते नेता। श्रीमती आमना मलिक, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड। श्रीमती रजनी सिंह, विशिष्ट प्रशासक। सबिहा खान, वर्ष की सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य। सुनीता सिंह, सर्वश्रेष्ठ प्रशासक। डॉ. बरखा गुप्ता, प्रशासक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला डॉ. सुम्बुल रहमान, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अकादमिक महिला। नेता तलत जावेद, सामाजिक कार्य शिक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला सोफिया जावेद, वर्ष के उभरते उद्यमी खिजरा

श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में मनाए होली और शब- ए - बारात : महताब पठान

Image
श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में मनाए होली और शब- ए - बारात :  महताब पठान मुरादनगर। 3 जनवरी का वो काला दिन याद आते ही रुह कांप जाती है। कितना खतरनाक मंजर था। अल्लाह तआला मृतक परिवारों को सब्रे जमील अत्ता फरमाए। ऐसी खतरनाक घटना को ध्यान में रखते हुए इंसानियत के नाते हमें अपने त्योहार सादगी से बनाने चाहिए। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान का। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से बढ़ते हुए कोरोना से जूझ रहा है। इसलिए कोविड 19  का भी ध्यान रखना जरूरी है। शबे - ए - बारात इबादत करने का दिन है। इसमें अल्लाह से अपने मुल्क के लिए दुआ मांगे और होली रंगो के साथ - साथ भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने सभी से देशवासियो से अपील की है कि सादगीपूर्ण तरीके से व भाईचारे को कायम करते हुए अपने - अपने त्यौहार मनाएं। साथ ही मुरादनगर शान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में होली और शब- ए - बारात मनााएं।

शाहरुख हत्या कांड एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार

Image
शाहरुख हत्या कांड एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार मुरादनगर। 21 मार्च को हुए शाहरुख हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी मुकुल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले अमन व श्रेष्ठ को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी को यहां की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वह हरियाणा में अवैध तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

रमाकांत बने आप पार्टी के प्रदेश सचिव

Image
  रमाकांत बने आप पार्टी के प्रदेश सचिव मुरादनगर। आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने रमाकांत कश्यप एडवोकेट को प्रदेश सचिव बनाया है। उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण शुक्ला द्वारा किया गया है। रमाकांत कश्यप ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करेंगे।