Posts

पर्यटन रोजगार पैदा करता है, स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को बढ़ावा देता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
पर्यटन रोजगार पैदा करता है, स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को बढ़ावा देता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग वर्ष 2020 के विश्व पर्यटन दिवस की थीम “पर्यटन और ग्रामीण विकास” है, जो दुनिया भर के बड़े शहरों के बाहर पर्यटन के अवसर प्रदान करने और सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने में पर्यटन की अद्वितीय भूमिका निभाएगा। इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय अवलोकन एक महत्वपूर्ण क्षण में आता है, क्योंकि दुनिया भर के देश ग्रामीण समुदायों सहित वसूली के लिए पर्यटन की तलाश करते हैं, जहां यह क्षेत्र एक प्रमुख नियोक्ता और आर्थिक स्तंभ है जो रोजगार और अवसर प्रदान करता है, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के लिए। पर्यटन के माध्यम से विकास भी ग्रामीण समुदायों को जीवित रख सकता है। यह अनुमान है कि 2050 तक, दुनिया की 68% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहेगी, जबकि 80% लोग वर्तमान में शहरों और शहरों के बाहर अत्यधिक गरीबी ’में रहते हैं। युवाओं के लिए स्थिति विशेष रूप से कठिन है: ग्रामीण समुदायों में युवा बुजुर्ग वयस्कों की तुलना में बेरोजगार होने की तीन गुना अधिक संभावना है। पर्यटन एक जीवन रेखा है, जो युवाओं को अपने देश या वि

अवैध ईंट भट्टे खेतों की मिट्टी चोरी कर फैला रहे हैं प्रदूषण 

अवैध ईंट भट्टे खेतों की मिट्टी चोरी कर फैला रहे हैं प्रदूषण    मुरादनगर। ईंट भट्टा संचालक किसानों के खेतों से अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर रहे हैं। स्थिति यह है कि खनन माफियाओं ने 20 से 30 फुट गहराई तक खेतों की मिट्टी चोरी करा ली जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पाइपलाइन मार्ग पर पड़ने वाले गांव भदौली निवासी किसान रूचिन त्यागी ने जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी व प्रशासन के अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि क्षेत्र में लगभग 30 भट्टे अवैध रूप से चल रहे हैं। भट्टा संचालक किसानों की बिना स्वीकृति के उनके खेतों से मिट्टी चोरी कर ईंट बनवा रहे हैं। उपजाऊ मिट्टी खेतों से उठ जाने के कारण खेतों में फसल नहीं हो रही ईंट द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के कारण क्षेत्र में फलों के वृक्ष बागों को भारी नुकसान पहुंचा है। त्यागी का कहना है कि वह कई बार इस बारे में संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही की मांग पत्र लिखकर कर चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई खैर खबर किसानों की नहीं ली है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र का किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है लेकि

समाधान दिवस पर 5 में से दो शिकायतों का निस्तारण

Image
समाधान दिवस पर 5 में से दो शिकायतों का निस्तारण मुरादनगर। थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनी। कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। कुछ में जांच कराई जा रही है। शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है लेकिन उच्चाधिकारियों के न पहुंचने के कारण फरियादियों का समाधान दिवस से मोहभंग हो रहा है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवादों को लेकर पांच समस्याएं आईं। दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया बाकी में जांच कराकर जल्द ही निराकरण करा दिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का मान बढ़ाया, सरकारी मशीनरी बेलगाम - रवि त्यागी

Image
प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का मान बढ़ाया, सरकारी मशीनरी बेलगाम - रवि त्यागी मुरादनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत को सम्मान दिलाया। सरकारी मशीनरी जिलाधिकारी के आदेशों के बावजूद तालाब की भूमि से कब्जे नहीं हटवा पाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अच्छा कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के निर्णयों का पालन कराने का दायित्व जिन के पास है वह ईमानदारी से कार्य नहीं कर रहे। यह कहना है क्षेत्र के अनुभवी राजनीतिक व लंबे समय तक किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे रवि त्यागी का। उनकी पत्नी कुंती देवी 2 योजनाओं में ग्राम बसंतपुर सैंतली की प्रधान रह चुकी हैं।  रवि त्यागी ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अच्छा करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन कार्यदाई संस्थाएं पुरानी मानसिकता से नहीं उबर पाई हैं। त्यागी ने बताया कि बसंतपुर सैंतली में लगभग 52 बीघा का तालाब था। उसके बड़े भाग पर अवैध कब्जे कर निर्माण करा दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तालाब की भूमि तुरंत कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे लेकिन सरकारी मशीनरी इच्छाशक्ति की कमी या किसी अन्य कारण से तालाब की भूमि म

पाइपलाइन रोड़ चौड़ीकरण की मांग तेज होगा आंदोलन 

Image
पाइपलाइन रोड़ चौड़ीकरण की मांग तेज होगा आंदोलन  मुरादनगर। नगर से टीला मोड़ लोनी 18 किमी के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत 17 सितंबर से जारी जन जागरण अभियान के तहत अभी तक 19 गांव में नुक्कड़ सभाएं की जा चुकी। जनसंपर्क जारी है। इस बारे में समिति के सचिव सलेक भैया ने बताया कि शाहपुर, भीकनपुर, भदौली, निस्तौली, नगला, मोहनपुर गांव में नुक्कड़ सभाएं होंगी।  जन चेतना यात्रा पदयात्रा 27 सितंबर को सरना चौक से प्रात 9 बजे प्रारंभ हो कर 18 किमी की दूरी तय कर टीला मोड़ पर समाप्त होगी। पदयात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष चौधरी आजाद पूर्व प्रमुख हरी झंडी दिखाकर करेंगे।  कार्यक्रम में कोरोना को लेकर दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए पदयात्रा में केवल 51 लोग शामिल रहेंगे। जिनमें पांच महिलाएं, पांच किसान, पांच पूर्व सैनिक, पांच अध्यापक, पांच छात्र, पांच समाजसेवी, पांच युवा, पांच प्रधान, पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पांच मजदूर शामिल रहेंगे। पदयात्रा का समापन टीला मोड़-लौनी पर किसी प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के उपरांत

दुष्कर्म पीड़िता को थाने से भगाया गया

दुष्कर्म पीड़िता को थाने से भगाया गया   मुरादनगर। दुष्कर्म... दुष्कर्म... दुष्कर्म.. फिर भी पुलिस ने कार्यवाही तो दूर की बात है। पीड़िता की पीड़ा सुनना भी गवारा नहीं किया। धमका कर थाने से भगा दिया गया। थाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी महिला अपनी यह गुहार लेकर थाने पहुंची कि उसके पति की अनुपस्थिति में पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण वह कई बार बलात्कार की शिकार हुई और जिंदा जी मरी लेकिन पुलिस कार्रवाई न कर ऐसी पीड़ितों को थाने से चलता कर रही है। पुलिस ही खुद महिला अपराध के लिए प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि अपराधी के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस नहीं कर रही।  थाना क्षेत्र के पाइप लाइन स्थित 1 ग्राम निवासी महिला थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची कि उसका पति सिक्योरिटी गार्ड है। घर पर कम समय ही रुक पाता है। पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण वह चुप रही। उसे धमका कर आरोपी अपने पास बुलाते थे। इस बारे में महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी इतनी गंभीर शिकायत को भी अनसुना करते हुए उसको थाने से चलता कर दिया। 

महिला सफाई कर्मियों ने अधिकारी के खिलाफ की गंभीर शिकायतें

महिला सफाई कर्मियों ने अधिकारी के खिलाफ की गंभीर शिकायतें   मुरादनगर। विकास खंड कार्यालय स्थित में तैनात महिला सफाई कर्मचारियों ने एक अधिकारी पर दुर्व्यवहार व कई गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। महिला कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि यहां तैनात एक अधिकारी महिलाओं के साथ अशोभनीय अभद्र भाषा का प्रयोग और अश्लीलता करता है।  सफाई कर्मियों ने अधिकारी को यहां से हटाकर अन्यत्र भेजने की मांग की है। महिला कर्मचारियों द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिलाओं की शिकायत पर लोग तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त कर महिलाओं को न्याय देने की मांग कर रहे है। वायरल पत्र की जांच के दौरान ग्राम बसंतपुर सैंतली के पूर्व प्रधान रवि ने बताया कि विकासखंड कार्यालय पर कार्यरत महिला सफाई कर्मियों ने यह पत्र खंड विकास अधिकारी को लिखा है। वही पत्र उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में खंड विकास अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पत्र में लगभग आधा दर्जन महिला सफाई कर्मियों ने हस