Posts

अपराध रोकने के लिए पुलिस के अधिकारी जनता के बीच

Image
अपराध रोकने के लिए पुलिस के अधिकारी जनता के बीच मुरादनगर। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने अपराध अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों को क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचना पड रहा है। एस पी सरवानंद टी ने नगर में स्थित आजाद मार्केट में व्यापारियों तथा गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सुझाव लिए जिसमें एस पी सरवानंद कहा कि पुलिस क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ अपना कार्य कर रही है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि सर्दी अधिक होने के कारण चोरी आदि की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन यदि लोग पुलिस का सहयोग करें तो उन पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों बैठक में शामिल अन्य लोगों से अपील की कि वह सब मिलकर अपने क्षेत्र में एक चौकीदार की व्यवस्था करें जिससे पुलिस को भी काफी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी अपील की  कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जिनसे घटनाओं पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी। इस बारे में न्यू जनरेशन फाउंडेशन के तौसीफ हसन उर्फ गुड्डू पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी अमित कुमार ने भी स्थानीय लोगों के सहयोग को सराहाते ह

क्षेत्र का तेजी से होगा विकास - असलम खान

Image
क्षेत्र का तेजी से होगा विकास - असलम खान मुरादनगर। नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार से बड़े क्षेत्र के विकास का रास्ता प्रशस्त हो गया है। यह आवश्यक जनहित का कार्य जिनके भी प्रयासों से हुआ है। वह साधुवाद के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने क्षेत्र की अविकसित कालोनियों के निवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का ईमानदारी से प्रयास किया है। यह कहना है युवा लोकदल के मेरठ मंडल महासचिव असलम खान का। खान ने कहा कि असालतनगर सहविश्वा जलालपुर रघुनाथपुर मोहम्मदपुर देधा सरना तथा अबूपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में कालोनियां बन गई लेकिन उनकी भूमि का रकबा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में होने के कारण लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही थी। जिसके कारण लोग नारकीय जीवन जी रहे थे क्योंकि ग्राम पंचायतों को इतना बजट नहीं मिल पाता जितनी आवश्यकता संबंधित क्षेत्रों में बसी कालोनियों को थी।  ग्राम प्रधान भी प्राथमिकता से गांवों की आबादी में ही कार्य कराते थे और नगर पालिका की सीमा में न होने के कारण नगर पालिका भी वहां कोई कार्य कराने में असमर्थ थी लेकिन नए परिसीमन के बाद समस्याओं से जूझ रहे कॉलोनी वासियों को शहरी

सीमा विस्तार से नई कॉलोनी वासियों को मिलेगा लाभ - उत्तम त्यागी एडवोकेट

Image
सीमा विस्तार से नई कॉलोनी वासियों को मिलेगा लाभ - उत्तम त्यागी एडवोकेट मुरादनगर। नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होने से नई आबाद हुई बहुत सी कॉलोनी के निवासियों को लाभ होगा। इसीलिए लंबे समय से सीमा विस्तार की मांग की जा रही थी। एडवोकेट उत्तम त्यागी ने कहा कि लोग काफी दिन से सीमा विस्तार के प्रयास में लगे हुए थे क्योंकि उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। नगर पालिका परिषद को अधिक बजट मिलता है इसलिए इस विस्तार के बाद सीमा में शामिल होने वाली कालोनियों में विकास कार्य हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय में वह लोग भी केंद्रीय राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वी. के. सिंह से मिले थे। उन्होंने भी इस विषय में दिलचस्पी दिखाते हुए नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा था। उन्हीं प्रयासों के तहत यह सीमा विस्तार हुआ है।

नगर पालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी

Image
नगर पालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी   मुरादनगर। नगर पालिका परिषद बहुप्रतीक्षित सीमा विस्तार के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। सीमा विस्तार में गांव असालत नगर रघुनाथपुर जलालपुर सहविश्वा मोहम्मदपुर देधा सरना तथा अबूपुर से क्षेत्र को जोड़ा गया है। कुछ ग्राम पंचायतें पूरी तरह नगर पालिका क्षेत्र में निहित हो जाएंगी। कुछ गांव आंशिक रूप से नगर पालिका की सीमा में आएंगे।अधिसूचना के बाद 15 दिन तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। उसके बाद प्रस्तावित क्षेत्रों को विधिवत रूप से पालिका की सीमा में शामिल घोषित कर दिया जाएगा। सीमा विस्तार से उन नव विकसित कालोनियों वासियों को लाभ होगा जिनमें ग्राम पंचायतों का क्षेत्र होने के कारण विकास कार्य नहीं हो सके थे। असालत नगर सरना मोहम्मदपुर देधा रघुनाथपुर जलालपुर सहबिस्वा तथा अबूपुर क्षेत्रों में  प्रॉपर्टी डीलरों ने बड़ी संख्या में नई कालोनियां विकसित की थी। कुछ कालोनियों में प्रॉपर्टी व्यवसायियों ने छोटे-मोटे विकास कार्य कराए थे। कुछ में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराए बिना कॉलोनी बसा दी गई थी। कालोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बनवाई गई सड़कें नालियां टू

गाय खा रही है कचरा गौ भक्त लापता

Image
गाय खा रही है कचरा गौ भक्त लापता कचरा खाती गाय की तस्वीर मुरादनगर। सरकार गौ वंश संरक्षण के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है, गौशाला में चलती बतलाई जा रही हैं। कथित गौ भक्त भी गायों के लिए विभिन्न कार्य करने के दावे करते हैं। समय-समय पर गायों के साथ फोटो खिंचवा कर अखबारों में भी छपवाते हैं लेकिन मुरादनगर क्षेत्र में उन योजनाओं दावों का कोई लाभ गौ वंश को मिलता नहीं दिखलाई दे रहा। चारे के अभाव ने पेट की आग शांत करने के लिए पॉलिथीन अन्य ऐसी सामग्री जो उनके लिए घातक हैं, उसे खा रहे हैं।  कड़कड़ाती सर्दी में उनके लिए कोई गौशाला नहीं मिल रही। विडंबना है कि गाय को मां कहने वाले पास के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर चले जाते हैं और मंदिर के बाहर गाय पॉलिथीन के ढेर पर बैठ उसे ही खा रही है। उसी से सर्दी से बचने का असफल प्रयास भी कर रही है। नगरीय क्षेत्र में ऐसे स्थान बहुत कम है जहां वह चारा खा सकें। सड़क पर लावारिस हालत में घूमने वाली गायों को कालोनियों में भी खाने को इतना नहीं मिल पाता जिससे उनका पेट भर सके। नगर में अनेक स्थानों पर रात दिन किसी भी समय ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते हैं जब गाय पॉलिथीन या अन्य

1971 में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
1971 में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है - डॉ. मोहम्मद वसी बेग 1971 में भारत की पाकिस्तान पर जीत की याद में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को उनके घुटनों पर ला दिया। एक और तथ्य यह है कि बांग्लादेश का जन्म इसी दिन हुआ था। इसलिए, बांग्लादेश हर साल 16 दिसंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। भारत सरकार ने 03 दिसंबर, 1971 को निर्णय लिया कि भारत बंगाली मुसलमानों और हिंदुओं को बचाने के लिए पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए जाएगा। यह युद्ध केवल 13 दिनों के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था। लेकिन, पाकिस्तानी सेना ने 93,000 सैनिकों के साथ भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक थी। 1971 से पहले, बांग्लादेश पाकिस्तान का एक हिस्सा था, जिसे 'पूर्वी पाकिस्तान' कहा जाता था।ऐसा माना जाता है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा 'पूर्वी पाकिस्तान' के लोगों को पीटा गया, उनका शोषण, बलात्कार

उत्थान एक नई पहल ने किया कंबल वितरण

उत्थान एक नई पहल ने किया कंबल वितरण मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल की तरफ से दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक व जरूरतमंद महिलाओं को कंबल उपलब्ध कराए गए। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज बताया कि ओलावृष्टि बारिश के कारण एकदम सर्दी बढ़ गई है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अभी तक अपने लिए सर्दी से बचाव के कपड़े तक भी नहीं खरीद सके हैं। संस्था के सदस्य ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल आदि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि ठाकुर रघुराज सिंह ने भी आश्वासन दिया है कि वह संस्था के इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर दीपा, धर्मेश तोमर, अन्नू गुप्ता, प्रियंका सिन्हा, रीना सिन्हा, राजेंद्र, तुषार, चंद्रभान गोयल, नीलम श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र, रामविलास, काजल, परवीन, देवी, सुनीता, सब्बो, रिहाना परवीन, फिरदोस, गुलजार, मुस्ताक, फेमीदा, शबनम, जेबुन्निसा,  शमा प्रवीण, रुखसार, रवीना, तमन्ना खातून फरजाना रीना सीमा रोशनी लक्ष्मी, राबिया शिवानी कपूर रामप्रीत नीरज कुमार एडवोकेट मनीष गौतम निधि मधु व पूजा  आदि उपस्थित रहे।