Posts

श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में मनाए होली और शब- ए - बारात : महताब पठान

Image
श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में मनाए होली और शब- ए - बारात :  महताब पठान मुरादनगर। 3 जनवरी का वो काला दिन याद आते ही रुह कांप जाती है। कितना खतरनाक मंजर था। अल्लाह तआला मृतक परिवारों को सब्रे जमील अत्ता फरमाए। ऐसी खतरनाक घटना को ध्यान में रखते हुए इंसानियत के नाते हमें अपने त्योहार सादगी से बनाने चाहिए। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान का। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से बढ़ते हुए कोरोना से जूझ रहा है। इसलिए कोविड 19  का भी ध्यान रखना जरूरी है। शबे - ए - बारात इबादत करने का दिन है। इसमें अल्लाह से अपने मुल्क के लिए दुआ मांगे और होली रंगो के साथ - साथ भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने सभी से देशवासियो से अपील की है कि सादगीपूर्ण तरीके से व भाईचारे को कायम करते हुए अपने - अपने त्यौहार मनाएं। साथ ही मुरादनगर शान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में होली और शब- ए - बारात मनााएं।

शाहरुख हत्या कांड एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार

Image
शाहरुख हत्या कांड एक और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हरियाणा में गिरफ्तार मुरादनगर। 21 मार्च को हुए शाहरुख हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी मुकुल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले अमन व श्रेष्ठ को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी को यहां की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वह हरियाणा में अवैध तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

रमाकांत बने आप पार्टी के प्रदेश सचिव

Image
  रमाकांत बने आप पार्टी के प्रदेश सचिव मुरादनगर। आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ ने रमाकांत कश्यप एडवोकेट को प्रदेश सचिव बनाया है। उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण शुक्ला द्वारा किया गया है। रमाकांत कश्यप ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करेंगे।

क्या होगा ग्राम पंचायत चुनावों का ?

Image
क्या होगा ग्राम पंचायत चुनावों का ? मुरादनगर। ग्राम पंचायत चुनाव अभी होंगे या समय और बढ़ेगा। यह एक बड़ा प्रश्न ग्रामीण मतदाताओं में सबसे बड़ी चर्चा का विषय है। हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों पर सरकार ने वर्ष 2015 के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर चुनाव कराने की घोषणा कर दी है लेकिन मामला सर्वोच्च न्यायालय मे पहुंचने के बाद चुनाव समय पर हो पाएंगे इसको लेकर लोगों को शक है। हालांकि 26 मार्च को दूसरी याचिका पर सुनवाई होनी है। उस फैसले पर भी बहुत कुछ निर्भर है यदि सरकार को न्यायालय से फिर कोई नया आदेश मिला और उसको पूरा करने में कितना समय लगेगा अभी यह भी नहीं कहा जा सकता। पहले से तैयारियों में जुटे प्रत्याशियों को बड़ा झटका आरक्षण के कारण लगा। कुछ नए प्रत्याशी तैयारी करने में जुटे ही थे कि 2015 के आधार पर आई आरक्षण सूची ने फिर दोबारा चुनाव लड़ने वालों को अदला-बदली के लिए मजबूर कर दिया।  भावी प्रत्याशी नई सूची के आधार पर अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं लेकिन मामला दोबारा न्यायालय में पहुंच जाने के कारण अभी वह भी असमंजस की स्थिति में है। सीटों के आरक्षण में दोबारा

भाजपा के 4 वर्ष प्रत्येक वर्ग को लाभ विकास की सौगात गोपाल अग्रवाल

Image
भाजपा के 4 वर्ष प्रत्येक वर्ग को लाभ विकास की सौगात गोपाल अग्रवाल मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी के सुशासन 4 वर्ष में विकास नए आयामों तक पहुंचा है। जन कल्याणकारी  योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। बदमाश प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जेलों में पहुंच गए हैं। यह बातें भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहते हुए सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर  अस्पताल में आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी रहे। संजीव शर्मा दर्जा, प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, राजेंद्र प्रसाद मेहंदी वाले, प्रतिनिधि प्रदेश सरकार के राज मंत्री अतुल गर्ग एवं महानगर महामंत्री उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी एवं विनय सिंह नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद नोडल अधिकारी सुनील त्यागी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता की उपस्थिति में लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। गोपाल ने बताया कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई बीमा योजना से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। सरकार की उपलब्धियां तथा लोगों के लिए उपलब्ध जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को ज

दिन दहाड़े युवक की हत्या

Image
दिन दहाड़े युवक की हत्या            हत्या वाले स्थान पर उपस्थित भीड़   मुरादनगर। दिन दहाड़े  एक युवक की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गयी। इस घटना से क्षेत्र दहल उठा। लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस में भी  हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस वह उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक को हिस्ट्रीशीटर बता रही है। रावली रोड केला मंडी  निवासी शाहरुख पुत्र मोहम्मद अली को मोहल्ला महाजन स्थित बड़े मंदिर के निकट बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लगभग आधा दर्जन गोलियां  मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर इराज रजा ने मामले का जल्द खुलासा कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर  मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  मृतक के भाई जीशान पुत्र मोहम्मद अली का कहना है कि वह और शाहरुख रावली रोड स्थित कब्रिस्तान में बैठे हुए थे। एक युवक उसे वहां से बुलाकर ले गया। बड़ा मंदिर के पास पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उ

छोटी सी कोशिश गौरैया को दे सकती है जीवनदान

Image
छोटी  सी कोशिश गौरैया को दे सकती है जीवनदान   मुरादनगर। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जलालपुर ढिडार में वन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर मोदीनगर रेन्ज के प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी लटूर सिंह ने कहा कि कुछ वर्षों पहले तक अपने घरों के आसपास खूब गौरैया देखने को मिलती थी, लेकिन बदलती जीवनशैली में यह हमसे दूर हो गई और अब बहुत कम दिखाई देती है। हमारी छोटी-सी कोशिश गौरैया को जीवनदान दे सकती है, जरूरी है कि अगर वह हमारे घर में अपना घोंसला बनाए, तो उसे बनाने दें और उसके दाना पानी की व्यवस्था करें।  कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलालपुर ढिडार के विद्यार्थियो ने गौरैया संरक्षण हेतु चित्रकला प्रतियोगिता व नाटक आदि का आयोजन कर जागरूकता का संदेश दिया। वन विभाग द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु घोंसले वितरित किये गये तथा  विद्यालय के प्रागण में घोंसले लगाये गये ।   कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका रीता त्यागी, शैला राघव, रवीन्द्र कुमार शर्मा वन दरोगा , मुकेश कुमार वन दरोगा , वन रक्षक संजीव कुमार , रोहित शर्मा, महेन्द्र प्रताप आदि तथा ग्रामवासी उपस्थि

जीडीए बना भ्रष्टाचार प्राधिकरण, उगाही के लिए चलता है बुलडोजर

जीडीए बना भ्रष्टाचार प्राधिकरण, उगाही के लिए चलता है बुलडोजर मुरादनगर। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मुरादनगर क्षेत्र में आए दिन अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की खानापूर्ति करता है। उसकी इस कार्यप्रणाली को लेकर लोग अब उसे विकास नहीं भ्रष्टाचार प्राधिकरण कहने लगे हैं। प्रत्येक नव निर्माण चाहे वह कॉलोनाइजर द्वारा विकसित की जाने वाली कॉलोनी या किसी का मकान दुकान जीडीए के कर्मचारियों अधिकारियों को चढ़ावा चढ़ाने से पहले नहीं हो सकता। जब तक सेटिंग नहीं होती तब तक न कॉलोनी बस्ती है और ना मकान दुकान बनते हैं। यदि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यकलापों की गोपनीय जांच हो जाए तो उसके सारे गड़बड़ झाले खुल सकते हैं और लोगों को राहत मिल सकती है।  पिछले 6 महीने में विकास प्राधिकरण द्वारा कितनी अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चला क्या कार्रवाई हुई इसका खुलासा प्राधिकरण द्वारा पहले जिन कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई करते हुए उन्हें अवैध घोषित किया गया था वह कॉलोनी अब आबाद हैं। उनमें सैकड़ों की संख्या में मकान भी बन गए हैं। कॉलोनाइजरो के खिलाफ भी कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई जिससे भविष्य में ऐसी अवै

चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों को भी लगे कोरोना टीका - ट्विंकल

Image
चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों को भी लगे कोरोना टीका - ट्विंकल मुरादनगर। सभी जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता से कोरोना वैक्सीन का टीका प्राथमिकता से लगवाया जाए तथा आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव से पूर्व टीका  लगवाना आवश्यक किया जाए। नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज चौधरी उर्फ ट्विंकल ने मुख्यमंत्री को संदेश भेज कर यह आग्रह करते हुए कहा है कि सभासदों जनप्रतिनिधियों चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अधिकांश लोगों के बीच रहना पड़ता है जिसके कारण उन्हें संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। ट्विंकल ने कहा है कि टीके को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं जिसकी वजह से लोग टीका लगवाने के लिए टीका केंद्रों पर नहीं जा रहे। जनप्रतिनिधियों को टीका लगने से लोगों का अज्ञात डर समाप्त होगा और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ेगी जिससे दोबारा बढ़ रहे संक्रमण के दौर को काबू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुछ अफवाहों के कारण लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। इसके लिए उनके दिमाग से टीके के प्रति गलतफहमी दूर करनी आवश्यक है।

मुरादनगर विकासखंड के गांव की आरक्षण सूची हुई जारी

  मुरादनगर विकासखंड के गांव की आरक्षण सूची हुई जारी मुरादनगर। वर्ष 2015 की आरक्षण सूची के आधार पर मुरादनगर विकासखंड के 48 गांवों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। नई सूची के अनुसार ग्राम पंचायतों के आरक्षण में बड़े बदलाव हुए हैं। ग्राम  रावली कला पिछड़ा वर्ग महिला खर जीवनपुर खिमावती पिछड़ा वर्ग नेकपुर साबित नगर अनारक्षित  खौराजपुर स्त्री सुठारी अनारक्षित मिलक रावली पिछड़ा वर्ग जलालपुर ढ़िडार अनारक्षित मिलक  चाकरपुर पिछड़ा वर्ग रोशनपुर सलेमाबाद पिछड़े वर्ग की स्त्रियां हुसैनपुर स्त्रियां रेवड़ी रेवड़ा अनारक्षित छज्जूपुर मनौली पिछड़े वर्ग की स्त्रियां भदोली अनुसूचित जाति सुल्तानपुर अनुसूचित जाति की स्त्रियां असालतनगर शोभापुर स्त्रियां सरना मुरादनगर अनुसूचित जातियां खुर्रमपुर मंगावली पिछड़ा वर्ग बसंतपुर सैंथली अनारक्षित जलालपुर रघुनाथपुर अनारक्षित सहबिस्वा अनारक्षित नंगला अक्खू अनारक्षित पुठरी अनारक्षित असदपुर नांगल अनारक्षित झलावां स्त्रियां कुम्हैडा अनुसूचित जाति सुहाना अनारक्षित भनेड़ा कला अनारक्षित मोहम्मदपुर धेधा अनुसूचित जाति की स्त्री बड़का आरिफपुर स्त्रियां मोहम्मदपुर हिसाली स्त्र

चीनी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसियों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
चीनी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसियों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - डॉ. मोहम्मद वसी बेग चीनी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के सहकारी निर्माण पर मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रमुख झांग केजियान और रोस्कोसमोस के जनरल डायरेक्टर दिमित्री रोगोज़िन ने 9 मार्च को एक आभासी बैठक के दौरान दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किए। अंतर्राष्ट्रीय चंद्र विज्ञान स्टेशन अनुसंधान और प्रयोगात्मक सुविधाओं का एक परिसर होगा जो सतह पर या चंद्रमा की कक्षा में बनाया जाएगा। रूस की रोस्कोसमोस स्पेस एजेंसी ने जानकारी दी है कि चीन और रूस ने 9 मार्च, 2021 को एक अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों राष्ट्रों के बीच समझौता ज्ञापन पर चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रमुख झांग केजियान और रोस्कोस्मोस दिमित्री रोगोजिन के प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने आगे उल्लेख किया कि बीजिंग और मास्को स्टेशन की स्थ

सफाई के नाम पर आभूषणों से सोना चांदी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय अनजान को न दें जेवर - लोकेश सोनी

Image
सफाई के नाम पर आभूषणों से सोना चांदी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय अनजान को न दें जेवर - लोकेश सोनी मुरादनगर। सावधान महिलाएं हैं जेवर चमकाने  के नाम पर क्षेत्र में ठग गिरोह के निशाने पर पुराना जेवर चंद सेकंडो में नया चमचमाता दिखने लगता है और खर्चे के नाम पर दस बीस पचास या फिर सौ रुपए  लगते हैं और यदि किसी महिला के पास पैसे न भी हों तो उधार में भी सोने चांदी के आभूषणों की सफाई हो जाती है। लेकिन जेवर से गंदगी के साथ कितना सोना चांदी साफ हो गया। इसका पता तब चलता है जब जेवर को किसी कारणवश सर्राफ की दुकान पर कांटे पर वजन कराया जाता है। कालोनियों में जेवर साफ करने के लिए ठग एक थैला लेकर पहुंचते हैं और सोने चांदी के आभूषणों  की सफाई करने की आवाज लगाते हैं। कभी-कभी यह राह चलती महिलाओं से भी आग्रह करते हैं कि आज किसी ने काम नहीं कराया। अगर आप अपने जेवर जिन्हें महिलाएं पहनी होती हैं। चैन कुंडल कड़े पाजेब की सफाई करा लें तो जेवर नए जैसा हो जाएगा और हमें चाय पीने तक के लिए पैसे मिलेंगे।  कालोनियों में भी यह ठग गिरोह महिलाओं को इसी तरह से शिकार बनाता है। महिलाएं बहुत कम खर्च की बात तथा उसकी कुछ मदद क

चुनाव से पहले होली पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता - अनिल मित्तल

Image
चुनाव से पहले होली पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता - अनिल मित्तल मुरादनगर। पंचायत चुनाव से पहले पड़ रहा रंगों का त्योहार होली पुलिस प्रशासन के लिए कई चुनौतियां पेश कर सकता है। जहां क्षेत्र में शराब की तस्करी  बढ़नी शुरू हो गई है क्योंकि होली के नाम पर हर संभावित प्रत्याशी प्रयास करेगा कि वह अपने मतदाताओं को होली के त्यौहार पर शराब के साथ शुभकामनाएं दे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में हिंसक वारदातों में भी बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि इस बार की होली खास माहौल चुनाव से पहले मनाई जा रही है। इसलिए प्रत्याशी गांव में होली की दावत त्योहार से कई दिन पहले शुरू कर देंगे और लोग भी अपने अपने प्रत्याशियों के खाने पीने के इंतजाम के स्थान पर बड़ी संख्या में जुटेंगे और एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप पुराने झगड़ों को हवा दी जाएगी जिससे जिस प्रत्याशी को लाभ हो सकता है। वह सभी प्रयत्न प्रत्याशी और उसके समर्थक करेंगे।  ऐसे में पक्ष विपक्ष में तकरार तो होती ही है लेकिन कभी-कभी यह तकरार बड़ी घटना का रूप ले लेती है। स्थानीय शराब महंगी पड़ती है। प्रत्याशी तस्करी कर लाई गई शराब का इस्तेमाल

होम्योपैथिक अस्पताल का हो पुनर्निर्माण - विनोद जिंदल

Image
होम्योपैथिक अस्पताल का हो पुनर्निर्माण - विनोद जिंदल  मुरादनगर। होम्योपैथिक अस्पताल खुद बीमार ही नहीं गंभीर हालत में है जो कभी भी गिरकर जमीन से मिल सकता है और यदि ऐसा हादसा अस्पताल खुलने के दौरान हुआ तो बड़ी जनहानि भी हो सकती है। श्मशान घाट की नई छत के नीचे दब कर लोग अपनी जान गवां बैठे। विकास खंड कार्यालय के निकट स्थित होम्योपैथिक अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी होने के कारण जर्जर हालत में पहुंच गई है जिसके हर समय गिर जाने का खतरा बना रहता है। यहां मरीज भी आते हैं। होम्योपैथिक चिकित्सक भी इसी जर्जर भवन में बैठकर लोगों की चिकित्सा करते हैं। बरसात के मौसम में पानी अस्पताल में भर जाता है। दीवारें झड़ रही हैं। छत कब गिर जाए इसका कुछ पता नहीं है। अस्पताल में जाने वाले मरीज तथा चिकित्सा कर्मी जब तक अस्पताल में रहते हैं तब तक उन्हें यही खौफ सताता रहता है कि कहीं अस्पताल अचानक गिर न जाए।  यहां तैनात चिकित्सक कई बार इस बारे में विभाग को पत्र लिखकर सूचना दे चुके हैं लेकिन अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे। शायद उन्हें किसी हादसे का इंतजार है। एलोपैथिक आयुर्वेदिक दवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग

असालतनगर, सरना, सहविश्वा, जलालपुर में होंगे ग्राम प्रधानों के चुनाव

Image
असालतनगर, सरना, सहविश्वा, जलालपुर में होंगे ग्राम प्रधानों के चुनाव मुरादनगर। असालतनगर, सहविश्वा, सरना, जलालपुर रघुनाथपुर ग्राम पंचायतों में अभी मतदाताओं को प्रधानों का चुनाव ही करना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद सीमा में शामिल होने की अंतिम सूची का प्रकाशन न हो पाने के कारण फिलहाल पालिका सीमा में शामिल हुए गांव में भी प्रधान ही चुने जाएंगे। नगर पालिका चुनाव से पूर्व नई मतदाता सूची में इन ग्रामों के लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। आगामी नगर पालिका चुनाव संपन्न होने के बाद इन गांवों को नगर की सीमा में लिया जाएगा। शासन की ओर से नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार की प्रथम सूची प्रकाशित हुई थी। जिसमें असालत नगर सहविश्वा व सरना जलालपुर रघुनाथपुर नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल किए गए थे। तभी से लोग इन गांव को नगर पालिका में मानकर पालिका चुनावों में वोट डालने को उत्सुक थे लेकिन त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत का कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व पालिका सीमा विस्तार की अंतिम सूची का प्रकाशन नहीं हो सका था। पालिका चुनाव में अभी 2 वर्ष का समय शेष है। गांव जनप्रतिनिधि विहीन न रहें। इसलिए सरकार ने इन गांवों में भी चुनाव

शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन

Image
शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन मुरादनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के भवन का शिलान्यास दिल्ली मेरठ रोड निकट  असालतनगर में केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी. के. सिंह तथा प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि जिले में डाइट न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब गाजियाबाद में ही उपलब्ध होगा। उन्होंने इस कार्य के लिए सरकार बेसिक शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि  जनपद को नया जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जो मिलने जा रहा है जिससे डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले  केवल गाजियाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों के छात्रों को भी सुविधा होगी। उनको अपना प्रशिक्षण प्राप्त करने में दूर नहीं जाना पड़ेगा और साथ ही साथ जो हमारे गाजियाबाद के बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े हुए हैं।  उनके विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उनके प्रशिक्षण के लिए यह स्थान बहुत लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे क

उखलारसी श्मशान घाट पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री का किया घेराव

Image
उखलारसी श्मशान घाट पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री का किया घेराव मुरादनगर। यहां असालत नगर स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम में आए। क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी. के .सिंह का घेराव कर उखलारसी श्मशान घाट त्रासदी से प्रभावित लोगों ने सरकारी नौकरी तथा मकान दिलाने की मांग की। शासन द्वारा घोषित सरकारी नौकरी तथा मकान न मिलने के कारण लोगों में आक्रोश है। इस विषय में केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी दिया गया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि वह उनकी हर संभव सहायता कराएंगे। ज्ञात हो कि 3 जनवरी को श्मशान घाट का बरामदा गिर जाने के कारण 24 लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा दर्जनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। नगर पालिका द्वारा बनवाए गए बरामदे के गिरने से हुई मौतों के लिए नगर पालिका द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप लगाते हुए 4 जनवरी को मृतकों के शव रखकर हाईवे जाम कर दिया था।  कमिश्नर मेरठ मंडल अनीता सी मेश्राम और जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पांडे के द्वारा 4 जनवरी 2021 लिखित आश्वासन दिया था कि    प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक मकान

महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक - मनोज प्रजापति

Image
महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक - मनोज प्रजापति मुरादनगर। महिलाओं को हर तरह से सशक्त किया जाना चाहिए। वह आर्थिक सामाजिक रोजगार हो सकते हैं। यह बातें यहां श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को खाद्यान्न व अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई गई। प्रजापति ने बताया कि उनकी संस्था महिला स्वयं सहायता संगठनों के माध्यम से हजारों महिलाओं को रोजगार से जोड़ आर्थिक रूप से मजबूत कर चुकी है। उन्होंने बताया कि संस्था के संरक्षक ठाकुर रघुराज सिंह भी महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं जिससे हजारों महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि संस्था अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उनकी मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं।

महापंचायत सफल बनाएं - चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू

Image
महापंचायत सफल बनाएं - चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू मुरादनगर। भोजपुर में आने वाली 11 मार्च को  राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की किसान बचाओ आंदोलन के अंतर्गत होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू अपने क्षेत्र के देधा रावली, कुम्हैड़ा, मिलक, रावली, दुहाई आदि में जनसंपर्क किया। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की की अपील की। उन्होंने कहा कि भोजपुर की किसान महापंचायत एक ऐतिहासिक पंचायत होगी। किसानों ने राष्ट्रीय लोक दल पर आस्था जताते हुए रैली में भारी संख्या में जाने का आश्वासन दिया।

उखलारसी श्मशान घाट हादसे में मृत लोगों के परिजन मिले विधायक से

Image
उखलारसी श्मशान घाट हादसे में मृत लोगों के परिजन मिले विधायक से मुरादनगर। उखलारसी श्मशान घाट त्रासदी में जिन लोगों के परिजन उन्हें हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। संबंधित परिवारों के लोग थाने पहुंचे। परिवारों को पता चला था कि थाने में उच्चाधिकारी आए हुए हैं। वहां उन्हें क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी मिले। पीड़ितों ने उन्हीं को ज्ञापन देकर नौकरी तथा मकान दिलाने की घोषणा को पूर्ण कराने की मांग करते हुए कहा कि श्मशान घाट का लेंटर गिर जाने के कारण दो दर्जन लोगों की मृत्यु के पश्चात सरकार के द्वारा प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और फ्लैट देने की गई। घोषणा की गई थी लेकिन उस पर अभी तक अमल नहीं हुआ है जिससे परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पत्र में बताया गया है कि संबंधित परिवारों को जिला रोजगार सहायता अधिकारी गाजियाबाद संतोष कुमार सिंह से पत्रांक संख्या 341 प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भाग लेकर निजी क्षेत्र के संस्थानों में नौकरी तलाश करने के लिए कहा है।  सरकारी नौकरी के संबंध में बताया है कि  गाजिय

रिपोर्टिंग महिला चौकी का उद्घाटन, कप्तान, विधायक अजीत पाल त्यागी, डॉ. मंजू शिवाच रहे मौजूद

Image
रिपोर्टिंग महिला चौकी का उद्घाटन, कप्तान, विधायक अजीत पाल त्यागी, डॉ. मंजू शिवाच रहे मौजूद मुरादनगर। कप्तान ने थाना प्रभारी की प्रशंसा की।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी अन्य स्थानों पर भी प्रारंभ की गई हैं लेकिन इतना भव्य इंतजाम कहीं नहीं था। सबसे साहसी महिला हिंदुस्तान की है। वह अपने को निर्बल न समझे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृत संकल्पित है और पुलिस भी प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की समस्या दूर करने का प्रयास करती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ये बातें यहां थाना परिसर में रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी के उद्घाटन के अवसर पर कही। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी संभव होंगे वह प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम चला रही है। कभी-कभी उनके बारे में पता नहीं चल पाता। ऐसे में वह योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती। महिला उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों से से आग्रह किया कि महिलाओं को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देकर

मैसर्स आईपीएसएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक द्वारा कर्मचारियों का भुगतान न देने की धमकी

Image
मैसर्स आईपीएसएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक द्वारा कर्मचारियों का भुगतान न देने की धमकी  दोनों के खिलाफ भारतीय लेबर यूनियन के द्वारा मालिक के ऑफिस पर किया गया धरना प्रदर्शन नई दिल्ली। मैसर्स आईपीएसएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जोगिंदर सिंह व दीपक जिनका ऑफ़िस चार शिव मूर्ति कंपलेक्स, ओल्ड रंगपुरी रोड, महिपालपुर एक्सटेंशन, नई दिल्ली है। उन्होंने अपनी साइटों पर कर्मचारियों से कम सिक्योरिटी वर्क का कार्य करवा कर बकाया भुगतान नहीं दिया। इस संबंध में भारतीय लेबर यूनियन वसंत कुंज नई दिल्ली ने पुलिस कमिश्नर नई दिल्ली को भी पत्र लिख कर सूचित किया है।  जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैसर्स आईपीएसएस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक जोगिंदर सिंह व दीपक कर्मचारियों के अपना पूर्ण भुगतान मांगने पर दोनों ने मिलकर उनको धमकी दी और कहा कि "अगर दोबारा भुगतान मांगने आए तो तुम्हारे हाथ पैर तुड़वा दूंगा। कोर्ट कचहरी से मैं डरता नहीं हूं। उससे निपटने के लिए मेरे पास खुद का वकील भी है। भूल जाओ कि तुम्हारा कोई रुपया बनता है। मैं ₹1 भी नहीं दूंगा चाहे कुछ भी कर लो

भारत और नॉर्वे समुद्री अंतरिक्ष में समुद्री स्थानिक योजना का संचालन करने के लिए सहमत हैं: - डॉ. मोहम्मद वसी बेग

Image
भारत और नॉर्वे समुद्री अंतरिक्ष में समुद्री स्थानिक योजना का संचालन करने के लिए सहमत हैं: - डॉ. मोहम्मद वसी बेग केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 3 मार्च, 2021 को सूचित किया कि भारत और नॉर्वे ने समुद्री स्थान में अगले 5 वर्षों के लिए समुद्री स्थानिक योजना के क्षेत्र में एक साथ काम करने का निर्णय लिया है। बयान के अनुसार, प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक एक आभासी मोड में आयोजित की गई थी, जिसके बाद भारत और नॉर्वे दोनों ने यह सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई कि समुद्र में मानवीय गतिविधियां सुरक्षित, कुशल और टिकाऊ तरीके से हो। मत्स्य पालन, परिवहन, ऊर्जा, पर्यटन और जलीय कृषि जैसे क्षेत्र। समुद्री स्थानिक योजना इंडो-नॉर्वे इंटीग्रेटेड ओशन इनिशिएटिव का हिस्सा है, जिसे 2019 में दोनों देशों के बीच एमओयू के तहत हस्ताक्षरित किया गया था। पुडुचेरी और लक्षद्वीप को परियोजना के पायलट स्थलों के रूप में पहचाना गया है। पहल के तहत, भारत और नॉर्वे ने तटीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए महासागर संसाधनों के स्थायी उपयोग के लिए समर्थन बढ़ाने का फैसला किया है। कई क्षेत्रों (ज

श्मशान घाट त्रासदी मुद्दा विधायक ने विधानसभा में उठाया, पीड़ितों को सहायता की मांग

Image
श्मशान घाट त्रासदी मुद्दा विधायक ने विधानसभा में उठाया, पीड़ितों को सहायता की मांग आरोपी अधिशासी अधिकारी की जमानत मुरादनगर। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी ने उखलारसी श्मशान घाट त्रासदी को विधानसभा में उठाते हुए जहां घायलों के इलाज का प्रबंध किए जाने तथा मृतक परिवारों को घोषित सभी सहायता जल्द उपलब्ध कराएं जाने की मांग कर जहां घायलों को मरहम का इंतजाम करने का प्रयास किया है। वहीं मृतक परिवारों को भी नौकरी आदि की व्यवस्था की भी कोशिश की है जिससे संबंधित परिवार अपना जीवन यापन कर सके। क्षेत्र के लोगों ने विधायक अजीत पाल त्यागी की इसलिए प्रशंसा की है कि वह अपने क्षेत्र अपने मतदाताओं के हितों से समझौता नहीं करते। वहीं पीड़ित परिवारों को भी एक उम्मीद की किरण नज़र आने लगी है क्योंकि उनके जनप्रतिनिधि ने लखनऊ तक उनकी बात पहुंचाई। लेकिन लोगों के मन को यह बात कचोट रही है कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए कोई पैरवी करता नहीं दिखलाई दे रहा।  हादसे के समय क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह तथा विधायक अजीत पाल त्यागी पीड़ितों के बीच पहुंचे थे। लोगों ने सहायत के साथ भ्रष्टाचारियों के खि

पंचायत में विधायक अजीत पाल त्यागी का किया गया आभार

Image
पंचायत में विधायक अजीत पाल त्यागी का किया गया आभार  मुरादनगर। बादशाही मार्ग मुरादनगर से टीला मोड़ लोनी के निर्माण की मांग को विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा विधानसभा में उठाए जाने पर क्षेत्रीय जनता का हार्दिक आभार। विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा क्षेत्र की समस्या विधानसभा में उठाए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पंचायत कर उनका आभार जताया है। क्षेत्र की समस्या में जो 51 गांव के लिए अभिशाप थी उसका पूरा करने के लिए अब शासन स्तर से भी प्रयास जारी होने की संभावना है जिसके लिए जनता कई वर्षों से आंदोलनरत थी। यह जानकारी विकास संघर्ष समिति के सलेक भैया ने देते हुए बताया कि पंचायत में दर्जनों गांव के लोगों ने भाग लिया।

नगर पालिका में नहीं हो रहे कार्य - महताब पठान

Image
नगर पालिका में नहीं हो रहे कार्य - महताब पठान  मुरादनगर। कांग्रेस नेता महताब पठान ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की मांग करते हुए कहा है कि पालिका से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं इसलिए यहां अधिकारी की तैनाती की जाए। यहां तैनात अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान श्मशान घाट घोटाले में जेल चली गई। किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति न होने के कारण पालिका कर्मचारी तथा नगर वासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

तांत्रिक हत्याकांड खुलासे पर प्रश्नचिन्ह

  तांत्रिक हत्याकांड खुलासे पर प्रश्नचिन्ह  मुरादनगर। पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है लेकिन पुलिस की कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही। घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों ने दो हमलावर देखे थे। एक के हाथ में तलवार थी। दूसरा बाइक चला रहा था। पुलिस  ने एक दूसरे तांत्रिक का भी जिक्र किया गया था लेकिन खुलासे में बाइक चालक तथा दूसरा तांत्रिक गायब है। उनकी क्या भूमिका रही इस बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। क्षेत्र में तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने तथा महिलाओं को शिकार बनाने वाले बड़ी संख्या में लोग सक्रिय हैं जिसके कारण उनमें आपसी प्रतिस्पर्धा भी है। यदि कोई पहले तांत्रिक से बचकर दूसरे के पास पहुंच जाता है तो वह उसे अपना दुश्मन मानकर ऐसे कार्य कराता है जिससे कि उसका ग्राहक दोबारा उसके पास आ जाए और उसके प्रतिद्वंदी का ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो।  इस घटना का खुलासा भी यदि सही नहीं हुआ भविष्य में अन्य घटनाएं भी हो सकती हैं। पहले बताया गया था कि गिरफ्तार सलमान को नगर के ही दूसरे तांत्रिक ने उसकी पत्नी पर घायल छोड़ने तथा जबरदस्ती के ब

सभासद को जान का खतरा कप्तान से लगाई गुहार

Image
सभासद को जान का खतरा कप्तान से लगाई गुहार मुरादनगर। सभासद ने बताया जान का खतरा कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगाई। नगर पालिका परिषद के  वार्ड 20 के सभासद शादाब इलाही ने इस बारे में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि मेरा निकाह धोखे से बाबू पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला पीर खा गुलावठी जिला बुलंदशहर ने अपनी पुत्री हेपेटाइटिस सी पीड़ित का 17/04/14 को मेरे साथ कर दिया था। मुझे बाद में पता चला। मैंने कई एमबीबीएस चिकित्सकों, आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान दिल्ली से इलाज कराया लेकिन उक्त संक्रमणीय व गंभीर बीमारी होने के कारण पत्नी ठीक नहीं हुई।  चिकित्सकों की सलाह पर उससेे संबंध रखना बंद  दिया कर दिया।  ससुराल पक्ष के लोगों  के 70, 80  लोग  पंचायत  करने के नाम पर हमारे घर में घुस आए। दिनांक 2/5/16  को मुझ पर व मेरे परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला दिया। जिसमें  मुझे व मेरे भतीजे व मेरे भाई के गंभीर चोटे आई थी। इस जानलेवा हमले की बाबत मैंने व आस-पड़ोस के लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस सहायता केंद्र को कॉल करके घटना की जानकारी दी थी लेकिन दबंगों

उपजिलाधिकारी समशान घाट हादसे के पीड़ितों से मिले

Image
उपजिलाधिकारी समशान घाट हादसे के पीड़ितों से मिले मुरादनगर। उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने श्मशान घाट हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। वह यहां कई परिवारों से मिले। उप जिलाधिकारी ने  बताया कि सरकार द्वारा घोषित सभी सहायता पूर्ण कराने का कार्य प्रगति पर है। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मिल सके यही प्रयास किए जा रहे हैं

जवानी को सार्थक करें- विनोद जिंदल

Image
  जवानी को सार्थक करें- विनोद जिंदल  मुरादनगर। व्यक्ति को जवानी जीवन में एक बार ही मिलती है। इसलिए उसे ऐसे सार्थक कार्यों में लगाना चाहिए जो औरों के लिए भी अनुकरणीय हो। यह कहना है नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी शिक्षाविद विनोद जिंदल का। उन्होंने युवाओं के नाम एक संदेश में कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में धन मिलता रहता है और नष्ट होता रहता है। नष्ट होने के बाद फिर से प्राप्त हो जाता है। परन्तु जवानी एक बार निकल जाए तो कभी वापस नही आती। अतः विपुल क्षमता, जोश एवं महाशक्ति से सम्पन्न यौवन का एक एक अमूल्य पल ऐसे सत्कर्मों में व्यय करना चाहिए कि शरीर समाप्त होने के बाद भी समाज और राष्ट्र हमें याद करता रहे। उन्होंने कहा कि हर बड़ी कामयाबी समय माँगती है। इसलिए धैर्य और हौंसले का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

श्मशान घाट हादसे का दुख नहीं भुला पाए, दिनेश शर्मा का ह्र्दय घात से निधन

Image
श्मशान घाट हादसे का दुख नहीं भुला पाए, दिनेश शर्मा का ह्र्दय घात से निधन  मुरादनगर। 3 जनवरी श्मशान घाट हादसे के समय बाल बाल जान बच गई थी लेकिन वहां का भयावह मंजर वह नहीं भूल पा रहे थे लेकिन सांस लेना भूल गए। डिफेंस कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार शर्मा 3 जनवरी को उखलारसी शमशान घाट अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। हादसे के समय उन्हें किसी ने धक्का देकर मौत की छत से बाहर निकाल दिया था। उन्हीं के देखते देखते बड़ी संख्या में लोग काल के गाल में चले गए थे। उस हादसे से उन्हें गहरा आघात पहुंचा था। पीड़ितों के लिए भी हर संभव कार्रवाई कराने में वह आगे रहे थे। लोगों का कहना है कि तभी से वह कुछ उदास रहने लगे थे। रात्रि में कुछ दिक्कत होने पर परिजन अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने  हृदयाघात के कारण उनका निधन होना बताया। वह स्टेशनरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उनके निधन की सूचना पर लोगों में शोक फैल गया, परिजनों का भी हाल बेहाल है।

अनाथों के लिए बाल गृह बनेगा मनोज प्रजापति

Image
  अनाथों के लिए बाल गृह बनेगा मनोज प्रजापति मुरादनगर। यहां बाल गृह निर्माण कराया जाएगा जहां अनाथ बच्चों को घर जैसे माहौल में रखा जाएगा तथा प्रतिभा के अनुसार उनके शिक्षा का प्रबंध तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्माण श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था इस विषय में काफी समय से विचार कर रही थी। संस्था के संरक्षक भी इस कार्य को प्राथमिकता के स्तर पर कराने का प्रयास कर रहे थे। हरभजन सिंह सिध्दू, न्यायिक सदस्य, आयकर अपीलीय अधिकरण, दिल्ली बेंचेस, नई दिल्ली कानून और न्याय मंत्रालय भारत सरकार से इस बारे में प्रजापति ने मुलाकात की।  संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश के मुद्दे पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे अनाथ बच्चों की हर संभव मदद करेंगे। मनोज ने बताया कि संस्था का प्रयास है। पूरे जिला गाजियाबाद के अनाथ बच्चों की सूची बनाकर उन सभी बच्चों को गोद लिया जाए और उनकी परवरिश अपने बच्चों की तर

विधायक ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं

Image
विधायक ने उठाई  क्षेत्र की समस्याएं मुरादनगर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक  अजीत पाल त्यागी ने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में उठाते हुए मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण तथा कई महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पाइपलाइन रोड, शहजाद पुर रोड, रावली कला, ग्यासपुर मार्ग के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराए जाने तथा अन्य लंबित कार्यों को भी जल्दी ही पूर्ण कराने के लिए अपनी बात रखी।

बिजली विभाग ने कहा घर छोड़ो हजारों को मिले नोटिस

Image
  बिजली विभाग ने कहा घर छोड़ो  हजारों को मिले नोटिस  मुरादनगर। लाठी के बल पर दर्जनों कालोनियों के मकानों के ऊपर से उच्च क्षमता विद्युत लाइनें खिंचवाने वाले बिजली विभाग ने लोगों को नोटिस भेजे हैं कि विद्युत लाइनों के नीचे बने मकानों इमारतों को तुरंत हटाया जाए। यहां के विद्युत विभाग उस कहावत पर सही उतरता है कि चित भी मेरी पट भी मेरी, अंटा मेरे बाबा का। विद्युत विभाग  की दोहरी कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभाग ने लाइनों के नीचे बने मकान व अन्य निर्माण हटाने के लिए लोगों को नोटिस भेजे हैं और उसी विभाग ने जलालपुर रोड से नई विद्युत लाइनें जबरन कालोनियों में बने मकानों इमारतों के ऊपर खींची थी। विद्युत लाइनों के नीचे बने मकान कभी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं लेकिन कम पूंजी वाले लोग कालोनियों में तारों के नीचे आने वाली जमीनों को भी सस्ते में खरीद कर अपनी एक छत का इंतजाम कर लेते हैं। यह लोग तो मजबूरी में लाइनों के नीचे जमीन खरीद कर छोटा-मोटा आशियाना बनाकर गुज़ारा कर रह रहे हैं। उन्हें उजाड़ने के लिए नोटिस भेजे गए हैं लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी यह जवाब देने के लिए तैयार नही

रालोद किसान और मजदूरों की पार्टी है - अजय प्रमुख

Image
  रालोद किसान और मजदूरों की पार्टी है - अजय प्रमुख मुरादनगर। राष्ट्रीय लोक दल किसानों की पार्टी है।  इसका गठन ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने इसी उद्देश्य के लिए किया था। राष्ट्रीय लोक दल हर तरह से किसानों के साथ है। उनके हक मिलने तक हमारी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। यह बातें राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष तथा रजापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय चौधरी ने यहां राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद द्वारा मुरादनगर विधानसभा के गांव नेकपुर में चलो गांव की ओर अभियान के अंतर्गत किसान बचाओ आंदोलन  की एक सभा में कहीं। सभा के दौरान सभी ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों पर चलने की शपथ ली। सभा में त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार त्यागी, सुभाष त्यागी, मेहंदी हसन, अमित त्यागी सरना पूर्व युवा जिलाध्यक्ष युवा ने संचालन किया, ऑडी त्यागी, दीपक यादव, सिंह,जितेंद्र भदौली आदि सभी ने अपने विचार रखे।

गीत और नृत्य के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Image
गीत और नृत्य के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। मुरादनगर। भारतीय संस्कृति में प्रकृति पूजा का वर्णन है। पेड़ों की, पर्वतों की, नदियों की पूजा का विधान है, यहां तक कि शास्त्रों में धरती को माता और आकाश को पिता का स्थान प्राप्त है। अपने बच्चों को आरंभ से ही प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। जितना हम अपनी संस्कृति से जुड़ेंगे उतना ही पर्यावरण का संरक्षण कर पाएंगे। संस्कृति अपनाओ, पर्यावरण बचाओ इसी संदेश को द saaz म्यूजिकल हब संस्था ने प्रसारित किया। संस्था के निर्देशक रजत मित्तल ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के उद्देश्य से वसंत नाद नामक गायन और नृत्य की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देश विदेश से लगभग 200 कलाकारों ने प्रतिभागिता की। रविवार दिनांक 21फरवरी2021 को सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उक्त प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंडित हरिदत्त शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मयंक गोयल (उपाध्यक्ष

कांग्रेस नेता ने जिला अध्यक्ष पर लगाए आरोप प्रियंका व प्रदेश अध्यक्ष को भेजा शिकायती पत्र

Image
कांग्रेस नेता ने जिला अध्यक्ष पर लगाए आरोप प्रियंका व प्रदेश अध्यक्ष को भेजा शिकायती पत्र  मुरादनगर। क्या कारण है कि यहां के  कांग्रेस कार्यकर्ता  जिला अध्यक्ष पर लगातार अनदेखी के आरोप लगा रहे हैं। वह भी ऐसे कार्यकर्ता जो सदैव पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं जिससे वह पार्टी से दूर होते जा रहे हैं। इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पत्र भेजकर कांग्रेस नेता महताब पठान ने पूरी स्थिति से  अवगत कराते हुए कहा है कि गाजियाबाद ज़िले में चल रही गुटबाजी के कारण कार्यकर्ता निराश हताश हैं। जिसके कारण क्षेत्र में पार्टी को बड़ा नुकसान हो रहा है।  उन्होंने पत्र में लिखा है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव मुजफ्फरनगर में आयोजित पंचायत में भाग लेने के लिए जा रही थी। अनेकों स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया लेकिन उनके इस कार्यक्रम की जानकारी मुरादनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई। जिसके कारण स्थानीय कार्यकर्ता अपनी नेता का स्वागत भी नहीं कर पाए। जिसके कारण क्षेत्र में गलत संदेश गया है और स्थानीय कांग्रेसी अपने आप

दिनदहाड़े दंपति को लूटा तांत्रिक हत्याकांड में भी पुलिस के हाथ खाली

दिनदहाड़े दंपति को लूटा तांत्रिक हत्याकांड में भी पुलिस के हाथ खाली मुरादनगर। दिन निकलते ही सरेराह बदमाशों ने दंपति से नगदी मोबाइल आदि लूट लिए तांत्रिक हत्याकांड में भी पुलिस अंधेरे में ही तीर मारती नजर आ रही है। 3 दिन में पुलिस तीन कदम भी आगे नहीं बढ़ पायी है। बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं जिससे क्षेत्र में जंगलराज की परिस्थिति बन गई है। गंभीर घटनाओं के कारण जहां लोगों में भय व्याप्त है वहीं अपराधों के बाद उनके खुलासे न होने के कारण लोगों में आक्रोश है। प्रदेश के मुखिया अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस शायद उनकी वचनबद्धता को भी गंभीरता से नहीं ले रही जिसके कारण लूट हत्या जैसे गंभीर अपराध दिनदहाड़े हो रहे हैं लेकिन पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती नजर आ रही है। गांव शोभापुर निवासी कृष्ण शनिवार की सुबह घर से किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे।  वह गांव से मुख्य हाईवे के लिए पैदल ही जा रहे थे। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनके साथ लूटपाट की बदमाश मोबाइल ₹3000 नगद लूट ले गए जबकि घटनास्थल से थोड़ी दूर पर ह

अमृत सेवा ट्रस्ट के माध्यम से किया गया वृक्षारोपण

Image
  अमृत सेवा ट्रस्ट के माध्यम से किया गया वृक्षारोपण मोदीनगर। आज अमृत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भोजपुर ब्लाॅक के गाँव कलछीना में दक्ष प्रजापति मोक्ष स्थली एवं स्मृति उपवन में वृक्षारोपण का  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आम, अमरूद, शहतूत, अनार, नीम्बू, आड़ू, गुलाब, रात की रानी, गेंदें कड़ी पत्ता, पत्थरचट के  पेड़ व पौधे लगाए।  वृक्षारोपण में राजेन्द्र, राजपाल, जगतपाल, महेन्द्र, भुल्लर, डाक्टर ब्रम्हपाल सिंह, राजगीर, चरणसिंह, पारितोष बारमौला, मास्टर हरभजन सिंह, कर्ण, अर्जुन, कर्मुद्दीन, राजकुमार प्रजापति, बच्चे, डाक्टर उपेन्द्र कुमार आर्य, डाक्टर अनिला सिंह आर्य आदि की उपस्थिति रही। सभी का सहयोग सराहनीय रहा। आज बिगड़ती पर्यावरण की स्थिति को सुधारने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। आज का  वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु, छाया, प्राकृतिक औषधी, फल, सहज ही प्राप्त होंगे जिससे वो एक स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।

वीर हकीकत राय ने धर्म के लिए दिया बलिदान - विनोद जिंदल

Image
वीर हकीकत राय ने धर्म के लिए दिया बलिदान - विनोद जिंदल मुरादनगर। गंग नहर स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बसन्त पंचमी पर्व व वीर हकीकतराय बलिदान दिवस पर यज्ञ व सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में में स्कूल के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, रूचि गुप्ता के द्वारा यज्ञ में पूर्ण आहुति दी गय। इस अवसर पर माँ सरस्वती की वंदना व पूजा अर्चना की गयी तथा समस्त जगत के कल्याण हेतु सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।  इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता,  वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, रजनीश वर्मा प्रधानाचार्य सोम गिरि सहित सभी अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रहे। प्रबंधक विनोद जिंदल ने कहा कि वीर हकीकत राय ने मात्र 14 वर्ष की आयु में अपने आप का धर्म पर बलिदान कर दिया था। उन्होंने बताया कि एक बार दूसरे समुदाय के छात्रों ने वीर हकीकत राय पर उनके धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। उस समय उन्हें सजा सुनाई गई कि वह अपना धर्म छोड़कर दूसरे धर्म को स्वीकार कर लें लेकिन उन्होंने ऐसा करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। उसी के कारण उनका बल